Sunny Deol और Akshaye Khanna स्टारर Ikka का Trailer कैसा है? Akshay Kumar की Welcome to the Jungle Monday Test में पास हुई? क्या Priyadarshan ने भी Hera Pheri 3 छोड़ दी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
सनी देओल vs अक्षय खन्ना- 'इक्का' का धुआंधार ट्रेलर आया
'धुरंधर' के बाद अक्षय खन्ना अब 'इक्का' में नज़र आएंगे. इसमें भी वो विलन बने हैं.


# सनी देओल-अक्षय खन्ना की 'इक्का' का ट्रेलर आया
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' का ट्रेलर आया है. ये कोर्टरूम ड्रामा है. और सनी देओल इसमें अर्जुन मेहरा नाम के वकील के किरदार में हैं. लोग अर्जुन को इक्का बुलाते हैं. वहीं अक्षय खन्ना नेगेटिव लीड हैं. किरदार का नाम है शौर्यमान गौर, जो एक बड़े उद्योगपति का बेटा है. शौर्यमान पर अटेम्प्टेड मर्डर का इल्ज़ाम लगता है. अर्जुन उसका वक़ील है. ट्रेलर के मुताबिक शौर्यमान अर्जुन को सच नहीं बताता. और आगे चलकर दोनों के बीच कॉनफ्लिक्ट होता है. तिलोत्तमा शोम फिल्म में प्रॉसिक्यूटर के रोल में हैं. संजीदा शेख ने शौर्यमान की पत्नी का किरदार निभाया है. दीया मिर्ज़ा सनी देओल के ऑपोज़िट हैं. और शिशिर शर्मा अक्षय के पिता के कैरेक्टर में हैं. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी.
# 'थंडरबोल्ट्स', 'X-मेन', 'स्पाइडर-मैन' का सीक्वल बनेगा?
मार्वल स्टूडियोज़ की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' 31 जुलाई को रिलीज़ होगी. इसके बाद मार्वल कुछ और सीक्वल्स प्लान कर चुका है. कॉस्मिक सर्कस Q&A में इंडस्ट्री इनसाइडर एलेक्स पेरेज़ ने मार्वल के अगले प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया. एलेक्स के मुताबिक 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स', 'ब्लैक पैंथर 3', 'स्पाइडर-मैन 5', 'X-मेन' और 'थंडरबोल्ट्स' का सीक्वल स्टूडियो के इमिडिएट प्लान में हैं. इनके बाद 'मिडनाइट सन्स' और 2019 से अटकी हुई 'ब्लेड' पर काम शुरू होगा.
# 'वेलकम टू द जंगल' 5 दिन में ही 100 करोड़ पार
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. रिलीज़ के बाद महज़ पांच दिन में ये फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है. फर्स्ट मंडे को भी इसने डबल डिजिट आंकड़ा छूते हुए 10.03 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. और डे ज़ीरो यानी 25 जून के पेड प्रीमियर से 29 जून तक की इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 106.48 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है. अक्षय सहित 34 एक्टर्स को लेकर बनी ये फिल्म 3 जुलाई को आ रही 'एल्फ़ा' की मुश्किलें बढ़ा सकती है.
# 'रामायण' से पिछड़ गई 'किंग', 'टॉक्सिक', 'एल्फ़ा'
'रामायण' की चर्चा और इसका इंतज़ार भारत ही नहीं विदेशों में भी हो रहा है. हाल ही में IMDb ने जुलाई से दिसंबर तक आने वाली फिल्मों की रैंकिंग लिस्ट जारी की. 01 जनवरी से 28 जून 2026 के बीच यूज़र्स ने किन फिल्मों के IMDb पेजों पर सबसे ज़्यादा दिलचस्पी दिखाई, ये लिस्ट उसी आधार पर तय की गई है. और 'रामायण' इस फिल्म में टॉप पर है. 'रामायण' के बाद क्रम से 'एल्फा', 'टॉक्सिक', 'किंग' और 'धमाल 4' टॉप 5 में हैं. 'दृश्यम 3', 'मिर्ज़ापुर: द मूवी', 'हैवान' और 'ईठा' का नंबर इनके बाद है. मगर ये फिल्में भी टॉप 10 में हैं.
# कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3'? प्रियदर्शन ने भी छोड़ी फिल्म
'हेरा फेरी 3' का इंतज़ार करने वालों के लिए निराशाजनक ख़बर है. फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला ने वेरायटी इंडिया से चर्चा में बताया अब प्रियदर्शन ये फिल्म डायरेक्ट नहीं करेंगे. बकौल फिरोज़ फिल्म शेल्व नहीं हुई है. मगर अब प्रियदर्शन इसका हिस्सा नहीं हैं. प्रियदर्शन ने भी ये बात कन्फर्म कर दी है. हिंदुस्तान टाइम्स से चर्चा में उन्होंने कहा,
"फिरोज़ ने जो बोला, वो सही है. फिलहाल, मैं किसी भी तरह से हेरी फेरी 3 से जुड़ा हुआ नहीं हूं. जहां तक मेरी जानकारी है, ये फिल्म कभी नहीं बनेगी. क्योंकि इसे लेकर बहुत सारे लीगल पचड़े और आपसी विवाद हैं. ऐसे में मैं इस फिल्म से जुड़ा हूं या नहीं, ये गै़रज़रूरी है."
# 1 जुलाई को आएगा 'टॉक्सिक' का फीमेल सेंट्रिक टीज़र
'टॉक्सिक' के बारे में यश ने नया अपडेट दिया है. उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक कल 1 जुलाई को फिल्म का एक एसेट आएगा. ये फिल्म की फीमेल लीड्स पर बेस्ड एसेट है. अब ये टीज़र होगा या पोस्टर, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है. मगर टीम 'टॉक्सिक' कल सुबह 11.33 पर ये एसेट रिलीज़ करेगी. कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया 'टॉक्सिक' की फीमेल लीड हैं. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 26 अगस्त को रिलीज़ होगी.
वीडियो: 'बॉर्डर 2' में दिखे अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, मेकर्स का कौन-सा झूठ पकड़ा गया
















