The Lallantop

SVC63 वाले विलन नहीं, तुरुप का इक्का ले आए!

वामशी पैडिपली ने नेगेटिव लीड के लिए पावरफुल कैरेक्टर आर्क तैयार किया है. विलन के रोल के लिए लुक टेस्ट भी हो चुका.

Advertisement
post-main-image
इंटरनेट पर चर्चा है कि सलमान खान की SVC63 के विलन का नाम फाइनल हो गया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म SVC63 के विलन रोल के लिए अक्षय खन्ना को फाइनल किया गया है और 30 जून को मुंबई में उनका लुक टेस्ट हुआ जिसमें वामशी पैडिपली ने पावरफुल कैरेक्टर आर्क तैयार किया है।
  • SVC63 के एक्शन सीन्स के लिए 'धुरंधर' की एक्शन टीम को चुना गया है, जिसमें कोरियन एक्शन कोरियोग्राफर सी यूंग ओह शामिल हैं, जो सलमान खान और वामशी के साथ काम कर रहे हैं।
  • रणवीर सिंह की फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग सितंबर में शुरू होकर ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया में होगी, यह उनकी पहली प्रोडक्शन मुहिम मां कसम फिल्म्स का प्रोजेक्ट है और इसका बजट 300 करोड़ बताया गया है।

क्या Salman Khan की SVC63 में Akshaye Khanna Villain के रोल में कास्ट किए गए हैं? क्या Vamshi Paidipally SVC63 का एक्शन Dhurandhar की वाली एक्शन टीम से कराने रहे हैं?  Ranveer Singh की Pralay के बारे में क्या अपडेट है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# SVC63 का विलन लॉक, अब मचेगी कसाईनुमा दहशत!

SVC63 मौजूदा दौर की मोस्ट हाइप्ड फिल्म है. फिल्म के छोटे से छोटे अपडेट भी इंटरनेट पर हफ्तों तक चर्चा में रहते हैं. और अब एक बवाल अपडेट आया है. X पर कुछ फिल्म कॉटेंट पेजेस का दावा है कि SVC63 के विलन का नाम फाइनल हो गया है. दो महीने पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने अक्षय खन्ना और फ़हाद फ़ासिल को शॉर्टलिस्ट किया था. अब चर्चा है कि अक्षय खन्ना इस रोल में कास्ट कर लिए गए हैं. आज 30 जून को मुंबई के एक स्टूडियो में उनका लुक टेस्ट चल रहा है. वामशी पैडिपली ने उनके लिए पावरफुल कैरेक्टर आर्क तैयार किया है. अक्षय का नाम फाइनल होने के बाद इसमें उनके एक्टिंग पोटेंशियल को देखते हुए कुछ तब्दीलियां भी की गई हैं. मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने उनके लिए ज़बरदस्त लुक डिज़ाइन किया है. वामशी उन्हें उनकी पिछली सभी फिल्मों से अलग अंदाज़ में दिखाने वाले हैं. अक्षय का रोल इंटेंस और मास्टरमाइंड टाइप का बताया जा रहा है. इस फिल्म में अक्षय खन्ना की एंट्री के बाद लोग उसी कसाईनुमा दहशत की उम्मीद कर रहे हैं, जो 'धुरंधर' में देखने को मिली थी. हालांकि इस बारे में अभी मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

Advertisement

# एरॉन टेलर की 'वेयरवूल्फ़' का टीज़र रिलीज़

एरॉन टेलर-जॉनसन की 'वेयरवूल्फ़' का टीज़र आया है. इसमें एरॉन का किरदार एक ऐसा किसान है, जो श्रापित है. किन्हीं कारणों से वो समय-समय पर भेड़िये में तब्दील हो जाता है. और इसके लिए फुल मून का होना ज़रूरी नहीं है. लिली रोज़ डेप, विलम डैफो और जैक मॉरिस भी फिल्म में ज़रूरी किरदारों में हैं. रॉबर्ट एगर्स के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

# 'धुरंधर' वाले बनाएंगे सलमान की SVC63 का एक्शन!

Advertisement

SVC63 के बार में ख़बर है कि इस फिल्म का एक्शन वही टीम डिज़ाइन कर रही है, जिन्होंने 'धुरंधर' के फाइट सीन तैयार किए थे. इस बारे में बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा, "SVC63 पर एक कोरियन एक्शन कोरियोग्राफी टीम काम करेगी. इस टीम को सी यूंग ओह लीड कर रहे हैं. यूंग ने धुरंधर, किल और वॉर जैसी फिल्मों के एक्शन डिजाइन किए हैं. वो दुनिया के सबसे चर्चित एक्शन डायरेक्टर्स में से एक हैं. वो सलमान और वामशी के साथ मिलकर दर्शकों के लिए बिल्कुल ही नए किस्म का एक्शन एक्सपीरियंस प्लान कर रहे हैं." डायरेक्टर वामशी पैडिपली 'धुरंधर' की मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह को पहले ही इस प्रोजेक्ट से जोड़ चुके हैं. फिल्म में सलमान के मल्टिपल लुक्स उन्होंने ही तैयार किए हैं.

# ऑस्ट्रेलिया में शूट होगी रणवीर सिंह की 'प्रलय'!  

रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग सितंबर में शुरू करेंगे. पिंकविला के मुताबिक पहला शेड्यूल ऑस्ट्रेलिया में होगा. और फिल्म का ज्यादातर हिस्सा वहीं शूट किया जाएगा. ये फिल्म ज़ॉम्बी एपॉक्लिप्स के बीच एक कपल के सर्वाइवल की कहानी है. ये रणवीर सिंह के प्रोडक्शन हाउस मां कसम फिल्म्स का पहला प्रोजेक्ट है. कहा जा रहा है कि 'लोका' फेम कल्याणी प्रियदर्शन 'प्रलय' की फीमेल लीड हैं. हालांकि अभी मेकर्स ने उनका नाम अनाउंस नहीं किया है. इस फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है. जय मेहता इसके डायरेक्टर हैं.

# Jr NTR-त्रिविक्रम की 'गॉड ऑफ वॉर' अनाउंस

Jr NTR और त्रिविक्रम की फिल्म ऑफिशियली अनाउंस हो गई है. फिलहाल इसका टाइटल रिवील नहीं किया गया है. मगर ये स्पष्ट है कि ये फिल्म भगवान शिव-पार्वती के बड़े बेटे कार्तिकेय पर आधारित है. इन्हें साउथ में भगवान मुरुगन के रूप में पूजा जाता है. अभी फिल्म अनाउंस ही हुई है, और विवाद भी शुरू हो गया है. दरअसल प्रोड्यूसर नाग वामसी ने X पर मुरुगन के बारे में लिखा कि वो उत्तर भारत में जन्मे थे. इंटरनेट पर लोग उनकी इस बात का विरोध कर रहे हैं.

# राघव जुयाल की 'भाई तेरा स्टार है' फर्स्ट लुक आउट

राघव जुयाल को लेकर एक फिल्म बनी है. टाइटल है 'भाई तेरा स्टार है'. फिल्म में राघव, अजय सिंह नाम के किरदार में हैं. आज 30 जून को राघव ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा क्लिप शेयर किया. इसमें राघव स्टेज पर हैं और सामने हज़ारों दर्शक मोबाइल लाइट जलाकर चियर कर रहे हैं. और वॉइस ओवर आता है, "बॉलीवुड तैयार हो जाओ. एक नया स्टार आ रहा है." निहारिका NM इसकी फीमेल लीड हैं. संजय कपूर, निकी वालिया, विवान भटेना और बरखा सिंह ने भी इसमें काम किया है. विवेक बी. अग्रवाल इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. 

वीडियो: VC63 में सलमान खान के होंगे कई लुक्स, दिल राजू ने किया कन्फर्म

Advertisement