The Lallantop

'बात खिलाड़ियों की नहीं उस शख्स की है...', हार के बाद मनोज तिवारी ने बिना नाम लिए गंभीर को घेर लिया

मनोज तिवारी कई बार गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाइल को लेकर उठा चुके हैं. आयरलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद एक बार फिर उन्होंने गंभीर पर निशाना साधा है. अपने यूट्यूब चैनल पर तिवारी ने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
गौतम गंभीर के कोच रहते भारत पहली बार टी20 सीरीज हारी है. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद मनोज तिवारी ने पूर्व कप्तान गौतम गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठाए और श्रेयस अय्यर पर हार का इल्जाम लगाने की पीआर रणनीति होने का दावा किया।
  • भारतीय टीम की इस हार के पीछे खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन, टीम की योजना में कमी, और प्रबंधन के असंगत फैसलों को कारण बताया गया, जबकि मनोज तिवारी ने गंभीर के नेतृत्व में टीम की रणनीति पर विशेष ध्यान दिया।
  • इस हार के बाद टीम प्रबंधन की आलोचना हुई है और आगे की रणनीति में बदलाव की संभावना जताई जा रही है, जिसमें खिलाड़ियों के चयन और कोचिंग स्टाइल की समीक्षा शामिल हो सकती है।

आयरलैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना हो रही है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं. लेकिन पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बिना नाम लिए ही गौतम गंभीर को इस हार का जिम्मेदार बता दिया है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि इस हार के लिए श्रेयस अय्यर को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और यह सब पीआर प्लानिंग है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
गौतम गंभीर पर फिर उठे सवाल

मनोज तिवारी कई बार गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाइल को लेकर उठा चुके हैं. आयरलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद एक बार फिर उन्होंने गंभीर पर निशाना साधा है. अपने यूट्यूब चैनल पर तिवारी ने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा. उन्होंने कहा,

मैंने कई बार उस इंसान के बारे में बात की है जो कि इस तरह की हार की वजह है. लेकिन किसी ने मेरी बात का यकीन नहीं किया. टीम के लिए फैसले लेने वाले उस शख्स की पीआर एजेंसी और दोस्त इस हार का सारा ठीकरा श्रेयस अय्यर पर फोड़ेंगे.

Advertisement

मनोज तिवारी को लगता है कि यह बात सही है कि श्रेयस अय्यर बतौर बल्लेबाज फेल हुए. लेकिन सिर्फ अय्यर फेल नहीं हुए. कई और खिलाड़ी भी थे जो प्रदर्शन नहीं कर पाए. टीम की प्लानिंग में भी कमी थी. लेकिन सारा इल्जाम श्रेयस अय्यर पर ही आएगा, क्योंकि इस तरह का पीआर किया जाएगा.

मनोज ने कहा, “बात यहां खिलाड़ियों की नहीं है बल्कि उस शख्स की है जो ड्रेसिंग रूम में शांति से बैठा है और हार की जिम्मेदारी नहीं लेता. लेकिन अब इस बारे में खुलकर बात करने की जरूरत है.” उनका इशारा गंभीर की तरफ ही था, क्योंकि वह पहले भी कई बार गंभीर को लेकर यह बात कह चुके हैं. आपको बता दें कि गंभीर के कोच रहते हुए भारत पहली बार कोई टी20 सीरीज हारा है.

यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई महिला टीम, ओलंपिक के लिए कैसे क्वालिफाई कर लिया? 

Advertisement
वैभव की गैरमौजूदगी पर भी सवाल

इसी वीडियो में मनोज तिवारी ने वैभव सूर्यवंशी की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि वैभव को पहले मैच से ही प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं रखा गया. मैनेजमेंट को लग रहा था कि बाकी खिलाड़ियों को पहले डेब्यू का मौका दिया जाए, लेकिन उनका यह प्लान फेल रहा. डेब्यू खेलने वाले खिलाड़ी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए.

मनोज ने आगे कहा टीम के फैसलों में कोई कंसिस्टेंसी नजर नहीं आती और इसी कारण भारत सीरीज हारा.

वीडियो: भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलेंगे?

Advertisement