The Lallantop

सलमान खान ने स्टार बनने का मूलमंत्र दिया, रणदीप हूडा ने 'बोरिंग' बताकर रिजेक्ट कर दिया

रणदीप ने कहा कि उनके पिता भी वही सलाह देते हैं, जो सलमान ने उन्हें दी थी. मगर वो ऐसा नहीं कर सकते.

Advertisement
post-main-image
रणदीप हूडा और सलमान खान ने पिछली बार 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में साथ काम किया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणदीप Hooda ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे किए और उन्होंने विविध प्रकार की फिल्मों में काम किया है, जिनमें Main Aur Charles, Rang Rasiya, Highway जैसी प्रसिद्ध फिल्में शामिल हैं।
  • सलमान खान ने रणदीप को करियर में एक प्रकार के हीरोइक रोल करने की सलाह दी, लेकिन रणदीप ने इसे इसलिए अस्वीकार किया क्योंकि उन्हें ऐसी भूमिकाएं दोहराना बोरिंग लगता है।
  • रणदीप ने बताया कि उनका मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री ने अभी तक उनके टैलेंट का सही उपयोग नहीं किया है, लेकिन वे उम्मीद करते हैं कि भविष्य में उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स लेने का मौका मिलेगा।

Randeep Hooda को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने काफी वर्सेटाइल काम किया है. उनके खाते में Main Aur Charles, Rang Rasiya, Highway, Extraction, Sarbjit और Swatantrya Veer Savarkar जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर जैसा भी रहा हो, मगर रणदीप का काम हमेशा आला किस्म का रहा. मगर Salman Khan का मानना है कि इतने एक्सपेरिमेंट के कारण ही रणदीप पोटेंशियल होने के बावजूद उस लेवल के स्टार नहीं बन पा रहे, जैसा वो बन सकते हैं. इस सिलसिले में उन्होंने रणदीप को एक करियर एडवाइस भी दी थी. मगर रणदीप ने उसे मानने से इन्कार कर दिया. क्योंकि वो उन्हें बोरिंग लग रहा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रणदीप और सलमान ने ‘किक’, 'सुल्तान' और ‘राधे’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त भी हैं. हाल में रणदीप ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को एक इंटरव्यू दिया. उसमें उन्होंने बताया कि सलमान ने उन्हें ऐसे रोल्स चुनने की सलाह दी थी, जहां उन्हें हीरो की तरह प्रेजेंट किया जाए. रणदीप के पिता ने भी उन्हें यही सलाह दी थी. मगर ये बात उन्हें नहीं जमी. इस बाबत रणदीप कहते हैं,

"सलमान खान की सलाह थी कि मैं ऐसे रोल्स न करूं जहां मैं हीरोइक न लग रहा होऊं. ये एक अच्छी सलाह है. मेरे पिता भी ऐसा ही कहते हैं. सलमान ने तो ये भी कहा कि मुझे एक खास तरह से दिखना चाहिए और एक से रोल्स ही करने चाहिए. इससे इमेज बनाने और स्टार बनने में मदद मिलेगी."

Advertisement

रणदीप ने कहा कि ये अच्छी सलाह है. मगर इसे वो खुद पर अप्लाई नहीं कर सकते. वो कहते हैं,

"मैंने उस सलाह पर अमल नहीं किया. क्योंकि मुझे हमेशा लगता था कि एक ही तरह का काम बार-बार करना बोरिंग होता है. और ये एक ऐसी चीज है, जो मैं नहीं करना चाहता. मैं ये नहीं कह रहा कि इसमें कोई बुराई है. लेकिन सालों तक खुद को फ्रेश कैसे बनाए रखेंगे? क्या एक समय ऐसा नहीं आएगा, जब आप अपने किरदार बस निभाते चले जाएंगे? क्या फिर आपकी सारी तैयारी सिर्फ जिम तक ही सीमित रह जाएगी? यही सोचकर मैंने सलमान की सलाह नहीं मानी. हालांकि, भविष्य में क्या होगा, ये कोई नहीं जानता."

बातचीत के दौरान रणदीप ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री इतने सालों बाद भी ये समझ नहीं पाई है कि उनके टैलेंट का इस्तेमाल कैसे करना है. मगर उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में उन्हें बड़े लेवल के प्रोजेक्ट्स लीड करने का मौका मिले. रणदीप पिछले दिनों 'इंस्पेक्टर अविनाश' सीरीज़ में नज़र आए थे. कुछ महीनों बाद वो श्रद्धा कपूर स्टारर 'ईठा' में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Advertisement

वीडियो: रणदीप हुडा ने सलमान खान को लेकर बोले, ''सलमान, क्रिएटिव हैं, समझदार हैं, लेकिन...''

Advertisement