The Lallantop

मोहम्मद हफीज-सकलैन मुश्ताक लाइव टीवी पर भिड़े, पाकिस्तान की हार के बाद ये सब भी हुआ

सकलैन ने नवाज को बैटिंग और बॉलिंग दोनों में अच्छा बताते हुए कहा कि वो नंबर 5 पर बैटिंग कर सकते हैं. क्योंकि उनके पास दोनों में पोटेंशियल है. लेकिन हफीज इससे सहमत नहीं हुए.

Advertisement
post-main-image
(फोटो- AP)

पाकिस्तान की टीम अब T20 World Cup से बाहर होने की कगार पर है. इंग्लैंड से 2 विकेट से हारने के बाद टीम का 2 सुपर-8 मैचों में 1 पॉइंट है. और टीम अब दूसरी टीमों के भरोसे है. मैच में हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज और सकलैन मुश्ताक के बीच एक लाइव टीवी शो में जमकर बहस हो गई. हफीज ने सकलैन से टीम कॉम्बिनेशन को लेकर सवाल किया था, जिस पर दोनों एक-दूसरे से असहमत दिखाई दिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश से धुल गया था. अब टीम का आखिरी मैच श्रीलंका से है. लेकिन वो मैच जीतने के बाद भी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, इस बात की गारंटी नहीं है. पाकिस्तान को दूसरों के रिजल्ट्स पर निर्भर रहना पड़ेगा.

इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज और सकलैन मुश्ताक के बीच एक लाइव टीवी शो पर जमकर बहस हुई. बात मोहम्मद नवाज और शादाब खान के टीम में रोल को लेकर हो रही थी.

Advertisement

सकलैन ने नवाज को बैटिंग और बॉलिंग दोनों में अच्छा बताते हुए कहा कि वो नंबर 5 पर बैटिंग कर सकते हैं. क्योंकि उनके पास दोनों में पोटेंशियल है. उन्होंने कहा,

"वो दोनों में बराबर अच्छे हैं, बैट और बॉल से मैच जिता सकते हैं."

लेकिन हफीज इससे सहमत नहीं हुए. उन्होंने बीच में टोकते हुए सवाल किया,

Advertisement

"नवाज बैटिंग ऑलराउंडर है या बॉलिंग ऑलराउंडर? उसकी पहली प्राथमिकता क्या है? बैट्समैन जो बॉलिंग भी कर लेता है, या कुछ और?"

इस बात पर सकलैन ने कहा,

“अगर वो आपको बैट और बॉल दोनों ने मैच जिता कर दे सकता है, तो इसका मतलब है कि वो दोनों में अच्छा है.”

इसके बाद हफीज ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के लिए ऑलराउंडर के तौर पर खेला, लेकिन उनका मेन रोल बैटिंग का था. नवाज का मेन रोल बॉलिंग को लेकर है. अगर वो बॉलिंग नहीं कर पाता, तो हम उसे प्लेइंग XI में नहीं देखना चाहते.

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम मोहम्मद नवाज और शादाब खान के साथ उतरी थी. दोनों ने ही मैच में कुछ खास नहीं किया. दोनों ने 3-3 ओवर डाले और 57 रन लुटा दिए. हालांकि नवाज ने मैच में 2 विकेट लिए. लेकिन शादाब को एक भी विकेट नहीं मिला.

नवाज ने पूरे टूर्नामेंट में 5 मैचों में सिर्फ 6 विकेट लिए हैं. उनका इकोनॉमी 7.5 का रहा है. हफीज का कहना था कि अगर नवाज बॉलिंग में मैच नहीं जिता पाता, तो टीम को ऐसे ऑलराउंडर की जरूरत नहीं है.

ब्रूक की शानदार पारी

मैच की बात करें तो, 24 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन बनाए. साहिबजादा फरहान ने 63 रन की अच्छी पारी खेली. फखर जमान 25 और शादाब खान 23 रन बनाकर आउट हुए. इंग्लैंड ने इस टारगेट को 19 ओवर 1 गेंद में चेज कर लिया. और 2 विकेट रहते मैच जीत लिया.

हैरी ब्रूक ने मैच में शानदार सेंचुरी लगाई. 51 गेंद में 100 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट लिए. शतकीय पारी के लिए ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच मिला.

वीडियो: बाबर आजम के बैटिंग पर किसने सवाल उठाए?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement