The Lallantop

वैभव T20 क्रिकेट के लिए ‘खतरनाक’, ग्रेग चैपल ने ये क्या कह दिया?

ग्रेग चैपल ने कहा कि Vaibhav Sooryavanshi जैसी धुआंधार परफॉर्मेंस तब तक संभव नहीं है, जब तक खेल बैटर्स के फेवर में न हो. उन्होंने T20 क्रिकेट में तीन बदलाव सुझाए.

Advertisement
post-main-image
वैभव ने IPL 2026 में 776 रन बनाए थे. (फोटो- PTI, Retures)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ग्रेग चैपल ने IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी की 237.3 स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाने वाली बैटिंग की तारीफ की और उन्हें T20 क्रिकेट में खतरनाक बल्लेबाज बताया।
  • ग्रेग चैपल ने T20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के बढ़ते दबदबे और इम्पैक्ट प्लेयर नियम को खेल में असंतुलन का कारण बताया, जिसने बल्लेबाजों को अत्यधिक लाभ दिया है।
  • चैपल ने बैलेंस बहाल करने के लिए T20 क्रिकेट में बल्लेबाजों की संख्या कम करने, पिचों पर घास बढ़ाने और LBW नियम में सुधार करने का सुझाव दिया है।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi). भारत के इस ‘वंडर ब्वॉय’ की फॉलोअर्स लिस्ट में अब ग्रेग चैपल (Greg Chappell) का नाम भी जुड़े गया है. 'बेबी बॉस' ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से उन्हें काफी इम्प्रेस किया है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने IPL 2026 में वैभव की फीयरलेस बैटिंग की तारीफ की. यहां तक उन्होंने सूर्यवंशी को ‘खतरनाक’ बता दिया. इतना ही नहीं, चैपल ने T20 में बैटर्स के बढ़ते दबदबे पर चिंता भी जताई. 

Advertisement
बैटर्स के फेवर में T20 क्रिकेट

ESPN क्रिकइंफो के कॉलम में ग्रेग चैपल ने लिखा कि T20 क्रिकेट बहुत ज्यादा बैटर्स के फेवर में है. इस फॉर्मेट में शानदार परफॉर्मेंस करना अब आम बात हो गई है. टीम इंडिया के पूर्व कोच ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. RR के इस बैटर ने IPL 2026 में 237.3 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे.

ग्रेग चैपल ने अपने कॉलम में लिखा,

Advertisement

सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने IPL में अपनी छाप नहीं छोड़ी, बल्कि विस्फोट कर दिया. 237.3 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर, उन्होंने दुनिया के कुछ सबसे अच्छे बॉलिंग अटैक को सिस्टमैटिक तरीके से ध्वस्त कर दिया. वैभव ने एक सीजन में क्रिस गेल के सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वैभव ने ऐसा बेंचमार्क बनाया, जो कन्वेंशनल क्रिकेट के लॉजिक को चुनौती देता है.

ग्रेग चैपल ने तर्क दिया कि ऐसी धुआंधार परफॉर्मेंस तब तक संभव नहीं है, जब तक खेल बैटर्स के फेवर में न हो. उन्होंने कहा,

अगर कोई बच्चा जिसका फिजिकल डेवलपमेंट मुश्किल से पूरा हुआ है, वह ग्लोबल स्टेज पर आकर टॉप इंटरनेशनल बॉलर्स को ह्यूमिलिएट कर सकता है, तो यह खेल के अंदर की बीमारी को दिखाता है.

Advertisement

चैपल के मुताबिक, IPL में इम्पैक्ट प्लेयर जैसे नियम से इम्बैलेंस और बिगड़ गया है. यह नियम एक एक्सट्रा बैटर खिलाने की इजाजत देता है.

ये भी पढ़ें: 'टर्निंग ट्रैक की जरूरत नहीं...', मानव सुथार की तारीफ में गावस्कर ने बड़ी बात कह दी

चैपल ने दिए सुझाव

ग्रेग चैपल ने वॉर्निंग दी कि T20 क्रिकेट एक अहम मोड़ पर पहुंच रहा है. बैट और बॉल के बीच बैलेंस ठीक करने के लिए कदम नहीं उठाए गए, तो यह फॉर्मेंट सिर्फ बैटिंग एग्जिबिशन बनकर रह जाएगा. उन्होंने T20 क्रिकेट में बैलेंस ठीक करने के लिए 3 सुझाव दिए.

1- T20 फॉर्मेट में 10 की जगह सिर्फ 6 बैटर्स को बैटिंग करने की इजाजत हो. 

2- T20 पिचों पर कम से कम 3mm घास होनी चाहिए. जिससे पेसर्स को सीम मूवमेंट मिले. पिच के दोनों एंड को अलग-अलग तरह से बनाया जाए. एक पेसर्स को मदद करे. दूसरा एंड स्पिनर्स के लिए आसान हो.

3- LBW नियम में बदलाव हो. गेंद कहीं भी पिच हो, अगर स्टंप हिट करती है तो आउट दिया जाए.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement