The Lallantop

हाइलो ओपन 2026 में भारत डबल जीत, पीवी सिंधु के बाद लक्ष्य सेन ने भी जीता खिताब

पीवी सिंधु के विमेंस सिंगल्स का खिताब जीतने के बाद, लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल्स के फाइनल में अपनी ताकत दिखाई. लक्ष्य सेन का मेंस सिंगल्स के फाइनल में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से मुकाबला हुआ. इस खिताबी मुकाबले के पहले गेम में दोनों प्लेयर्स के बीच कड़ी टक्कर हुई.

Advertisement
post-main-image
पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने हाइलो ओपन में मेंस और विमेंस का सिंगल्स खिताब जीता. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय बैडमिंटन में एक नवंबर को हाइलो ओपन 2026 में पीवी सिंधु ने विमेंस सिंगल्स और लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल्स के खिताब जीते।
  • पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने इस टूर्नामेंट में मजबूत प्रदर्शन किया जबकि लक्ष्य सेन ने पिछले टूर्नामेंटों में खिताब जीतने में संघर्ष किया।
  • इस जीत के बाद सिंधु और सेन दोनों खिलाड़ियों की आगामी टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन की संभावना बढ़ी है।

भारतीय बैडमिंटन में एक नवंबर का दिन खास रहा. इस दिन इंडियन शटलर्स ने एक ही टूर्नामेंट में मेंस और विमेंस कैटेगरी में खिताब जीते. पहले भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन 2026 में विमेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद इसी टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन मेंस सिंगल्स का टाइटल जीतने में सफल रहे.

Advertisement
सिंधु ने जीता सीजन का दूसरा खिताब

हाइलो ओपन 2026 विमेंस सिंगल्स के फाइनल में पीवी सिंधु का मुकाबला डेनमार्क की लाइन कैजर्सफेल्ट से हुआ. इस खिताबी मुकाबले में सिंधु ने अपना दबदबा कायम रखते हुए  लाइन कैजर्सफेल्ट को सीधे गेम में 21-12, 21-14 से शिकस्त दी. यह सिंधु का इस सीजन का दूसरा खिताब है. 

बता दें कि इस टूर्नामेंट से एक सप्ताह पहले सिंधु फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी पहुंची थीं. हालांकि, तब उन्हें फाइनल में दुनिया की नंबर-1 प्लेयर साउथ कोरिया की एन से यंग (An Se Young) ने हराया था. दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु ने जुलाई में जापान ओपन का टाइटल  जीता था. इस तरह हाइलो ओपन इस सीजन में BWF वर्ल्ड टूर पर उनका दूसरा खिताब है.

Advertisement
मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन चैंपियन

पीवी सिंधु के विमेंस सिंगल्स का खिताब जीतने के बाद, लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल्स के फाइनल में अपनी ताकत दिखाई. लक्ष्य सेन का मेंस सिंगल्स के फाइनल में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से मुकाबला हुआ. इस खिताबी मुकाबले के पहले गेम में दोनों प्लेयर्स के बीच कड़ी टक्कर हुई. लक्ष्य सेन ने अहम मौकों पर पेशंस बनाए रखा और पहला गेम 21-17 से अपने नाम किया.

इसके बाद भारतीय शटलर ने दूसरे गेम में अपना दबदबा बनाया. इस दौरान लक्ष्य ने अपने आक्रामक खेल और शानदार शॉट्स सिलेक्शन के जरिए क्रिस्टी को कमबैक करने का मौका नहीं दिया. दूसरे गेम में लक्ष्य सेन ने सिर्फ 10 पॉइंट्स गंवाए. उन्होंने दूसरा सेट 21-10 से जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया.

ये भी पढ़ें: पिता को खोने से, वर्ल्ड चैंपियन बनने तक! मनीषा की ये कहानी भावुक कर देगी

Advertisement
सीजन का पहला BWF टाइटल

यह लक्ष्य सेन का 2026 में पहला  BWF खिताब है. इससे पहले उन्होंने इस सीजन ज्यादातर स्ट्रगल किया था. लक्ष्य ने  2026 के सीजन में कई टूर्नामेंट में भाग लिया. लेकिन, वह खिताब जीतने में कामयाब नहीं हुए. 

उन्होंने इस साल ऑल इंग्लैंड ओपन का फाइनल भी खेला, लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्हें निराशा मिली. इसके बाद से उनके प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा. लेकिन, अब उन्होंने हाइलो ओपन जीतकर अपनी लय हासिल कर ली है. उम्मीद है कि वह आगामी टूर्नामेंट में अपनी लय बनाए रखेंगे.  

वीडियो: मनीषा भानवाला ने पूरा किया पिता का सपना, 16 साल के इंतजार के बाद बनीं वर्ल्ड चैंपियन

Advertisement