The Lallantop

Glenn Maxwell के सामने यहां चूके अफगान बॉलर्स, बस इतनी चतुराई मैच निकाल देती!

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के हाल के मैच में ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ शानदार जीत मिली. वसीम अकरम, मिसबाह-उल-हक, मोइन खान और शोएब मलिक जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने बताया कि आखिर अफगानिस्तान के बॉलर्स कहां चूक गए.

Advertisement
post-main-image
Glenn Maxwell की इस इनिंग को वॉइट बॉल क्रिकेट की सबसे महान पारी कहा जा रहा है. (तस्वीर: AP)

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अकेले ऑस्ट्रेलिया (Australia) को मैच जितवा दिया! अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ हुए ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप (World Cup) मैच के बाद हर क्रिकेट एक्सपर्ट ऐसा कह रहा है. और कहे भी क्यों नहीं? मैक्सवेल की पारी ही कुछ ऐसी थी. देखने वाले देखते रह गए. लिखने और बोलने वाले भी लिखते और बोलते रह गए. क्रिकेट फैन्स ने इसे एन्जॉय किया. कहा गया कि ये सफेद गेंद की अब तक की सबसे महान पारी है. कपिल देव की जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 175 रन की मैच विनिंग पारी से इसकी तुलना हुई. और बात हुई अफगान बॉलर्स की. खासकर, इतनी अच्छी शुरुआत के बाद उन्होंने मैक्सवेल के सामने कहां गलती कर दी?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक क्रिकेट शो आता है. द पविलियन नाम से. इसमें पाकिस्तान क्रिकेट के दिग्गज बैठते हैं और हर मैच पर चर्चा करते हैं. वसीम अकरम, मिसबाह-उल-हक, मोइन खान और शोएब मलिक जैसे दिग्गज. इन्हीं दिग्गजों ने बताया कि आखिर मैक्सवेल के सामने अफगानिस्तान के बॉलर्स कहां चूक गए.

Advertisement

दरअसल, अपनी इनिंग के दौरान मैक्सवेल काफी असहज दिख रहे थे. मांसपेशियों के खिंचाव के चलते उनके लिए खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था. एक समय तो ऐसा आ गया था कि उन्होंने रन लेना ही बंद कर दिया था. वो सिर्फ क्रीज में खड़े होकर अपनी कलाइयों और बैट स्विंग के जरिए शॉट खेल रहे थे. मैक्सवेल बस चौके और छक्के मार थे और अफगानिस्तान के बॉलर्स लगातार उनकी जोन में गेंदबाजी कर रहे थे. गेंद आती रहीं ओर मैक्सवेल उन्हें बाउंड्री के पार भेजते रहे.

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच में राशिद पर क्यों भड़क गए वॉर्नर?

मैक्सवेल का स्टांस मिडिल और लेग स्टंप के बीच में था और अफगानिस्तान के गेंदबाद विकेट्स पर गेंदबाजी कर रहे थे. द पविलियन में वसीम अकरम ने आश्चर्य जताया कि आखिर ऐसी गेंदबाजी क्यों हो रही थी? वसीम अकरम का कहना है कि अफगानिस्तान के गेंदबाजों को ऑफ स्टंप के बाहर और वेरिएशन्स के साथ गेंदबाजी करनी चाहिए थी. वसीम अकरम ने ये भी कहा कि राइट हैंड फास्ट बॉलर्स अराउंड द विकेट आकर ऑफ साइड की फील्ड के साथ वाइड यॉर्कर लेंथ पर गेंदबाजी कर सकते थे.

Advertisement

वहीं मिसबाह-उल-हक ने कहा कि जब वाइड यॉर्कर लेंथ पर गेंदबाजी होती है तो मैक्सवेल बढ़िया स्लाइस शॉट खेलते हैं. ऐसे में टीम्स उनको उसी लाइन पर स्लोवर बॉल्स फेंकती हैं. मिसबाह ने कहा कि अफगानिस्तान के बॉलर्स इसी लाइन पर स्लो गेंदें फेंक सकते थे. ऐसी गेंदों को एक्स्ट्रा कवर और पॉइंट के ऊपर से मारना मुश्किल होता.

शोएब मलिक ने भी कहा कि पेसर्स वाइड यॉर्कर्स लाइन पर गेंदबाजी कर सकते थे. उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिनर्स पर भी बात की. मलिक ने कहा कि स्पिनर्स फ्लैट ट्रैजेक्टरी के साथ गेंदबाजी कर रहे थे. बिल्कुल भी फ्लाइट नहीं थी और गेंदबाजी एकदम प्रेडिक्टेबल हो गई थी. यानी मैक्सवेल को पता था कि किस तरह की गेंदबाजी होने वाली है और वो खड़े-खड़े अपने शॉट्स खेलते रहे.

ये भी पढ़ें: वानखेड़े में मैक्सवेल के 'तांडव' से हिला क्रिकेट जगत, सचिन भी बोले- ऐसी बैटिंग नहीं देखी

वीडियो: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में बारिश, फिर पाकिस्तान को क्यों मिले 2 पॉइंट?

Advertisement