The Lallantop

भुवनेश्वर कुमार ने वो कर दिखाया, जो बुमराह और शमी भी नहीं कर सके!

IPL 2026 : RCB vs GT मुकाबले में एक बार फिर Bhuvneshwar Kumar ने शानदार बॉलिंग की. इसी के साथ उन्होंने इस सीजन 17 विकेट झटक लिए हैं. साथ ही पर्पल कैप की रेस में भी वो टॉप पर आ गए हैं.

Advertisement
post-main-image
भुवनेश्वर कुमार ने इस सीजन अब तक 17 विकेट झटक लिए हैं. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में तीन विकेट लेकर टी20 क्रिकेट में 350 से अधिक विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया।
  • भुवनेश्वर कुमार ने यह उपलब्धि अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन और अनुभवी पेसिंग कारण संभव की, जो उन्हें टी20 प्रारूप में नियमित विकेट लेने वाला गेंदबाज बनाता है।
  • इस उपलब्धि के साथ भुवनेश्वर ने इस सीजन पर्पल कैप की दौड़ में अपने शीर्ष स्थान को बनाए रखा है और आगामी मुकाबलों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar) अपने पुराने अवतार में नज़र आ रहे हैं. 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के ख‍िलाफ उन्होंने एक बार फिर 3 विकेट झटक लिए. इसी के साथ उन्होंने एक नया कीर्तिमान भी बना दिया. वो टी20 में 350 से ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे इंडियन बॉलर बन गए. उनसे पहले ये कारनामा अब तक सिर्फ युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने किया था.

Advertisement
भुवी ने मैच में ला दिया रोमांच

अनुभवी पेसर ने ये लैंडमाक स्टाइल में पूरा किया. तीसरे ओवर में उन्होंने गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन को अपना 350वां श‍िकार बनाया. फुलर लेंथ पर उन्होंने हल्की स्विंग वाली बॉल डाली और सुदर्शन ने बॉल को निक कर दिया. भुवी यहीं नहीं रुके.

अपने अगले ही ओवर में उन्होंने खतरनाक दिख रहे GT के कप्तान शुभमन गिल को भी फंसा लिया. 156 रन को चेज करते हुए गिल महज 18 बॉल्स में 43 रन तब तक बना चुके थे. गिल ने उनकी लेंथ डिलीवरी पर तेजतर्रार शॉट खेला जो सीधा कवर्स पर खड़े विराट कोहली के हाथों में चली गई. कोहली ने न सिर्फ वो कैच लपका, बल्कि ऐसा खतरनाक डेथ स्टेयर भी दिया जिसने गिल को भी हैरान कर दिया. हालांकि, मैच के बाद दोनों आपस में मिले और इस मोमेंट को मैदान पर ही छोड़ गए.

Advertisement

हालांकि, भुवी यहीं कहां रुकने वाले थे. 36 साल के इस पेसर ने अपने स्पेल के लास्ट ओवर में जोस बटलर को भी फंसा लिया. बटलर ने भी तब तक महज 19 गेंदों में 39 रन ठोक दिए थे. पिछले मैच में 5 रन देकर 3 विकेट लेने वाले भुवी ने इस बार 28 रन देकर 3 विकेट झटके.

भुवनेश्वर के आगे सिर्फ चहल

इसी के साथ भुवनेश्वर अब युजवेंद्र चहल के बाद 350 विकेट का मार्क क्रॉस करने वाले दूसरे बॉलर बन गए हैं. चहल इस लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्होंने अब तक 391 श‍िकार किए हैं. इनके अलावा इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला और रविचंद्रन अश्विन भी शामिल हैं, जिन्होंने सबसे छोटे फॉर्मेट में 300 से ज्यादा विकेट झटके हों.

इन तीन विकेट के साथ भुवनेश्वर ने इस सीजन पर्पल कैप की रेस में भी टॉप पर जगह बना ली है. अब भुवी के 9 मैच में 17 विकेट हो गए हैं. उनके बाद इस रेस में दूसरे नंबर पर ईशान मलिंगा हैं, जिन्होंने 15 विकेट झटके हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें : होल्डर ने नहीं लिया क्लीन कैच? विराट अंपायर से भि‍ड़ गए!

मेन्स T20 में इंडियन बॉलर्स के सबसे ज्यादा विकेट

विकेट बॉलर
391युजवेंद्र चहल 
352 भुवनेश्वर कुमार 
347 जसप्रीत बुमराह
327पीयूष चावला
317रविचंद्रन अश्विन
मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 19.2 ओवर में ही 155 रन पर सिमट गई थी. गुजरात की सटीक बॉलिंग के आगे टीम पूरे ओवर्स भी नहीं खेल सकी. इस दौरान टीम की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. उन्होंने इसके लिए महज 24 गेंदें लीं. हालांकि, उन्हें किसी का साथ नहीं मिला. GT की ओर से अरशद खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. वहीं, जेसन होल्डर और राशि‍द खान को दो-दो सफलताएं मिलीं.

वहीं, गुजरात ने 15.5 ओवर में ही ये रन चेज मुकम्मल कर लिया. इस दौरान कप्तान शुभमन गिल ही हाईएस्ट स्कोरर रहे. उन्होंने 18 गेंदों में 43 रन की पारी खेली. भुवी की शुरुआती सफलताओं ने मैच को रोमांचक बना दिया था. लेकिन, छोटा टोटल और बाकी बॉलर्स के कारगर नहीं होने के कारण गत चैंपियन टीम को तीसरी हार का सामना करना पड़ा. 

वीडियो: हेनरिक क्लासेन हैदराबाद के सबसे कंसिस्टेंट रन स्कोरर हैं, फिर इतनी कम चर्चा क्यों?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement