The Lallantop

करोड़ों लोगों के फोन से अचानक आई डरावनी आवाज, मामला क्या है?

Cell Broadcast System Test: डरावनी आवाज के साथ एक साथ फोन खड़के, तो कुछ लोग घबराए भी होंगे. लेकिन आपको न डरना है, न घबराना है. बस इस डरावनी आवाज के पीछे का मामला जानना है, जिसे हम बता रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
आपातकाल में अलर्ट अब आपकी भाषा में

शनिवार, 2 मई को अचानक लोगों के फोन में डरावनी आवाज बजने लगी. एक साथ इतने सारे फोन खड़कने से कई लोग घबराए भी होंगे. लेकिन घबराना नहीं है. ये आपके फोन में तेज बीप के साथ इमरजेंसी अलर्ट (Emergency alert on smartphone) का मैसेज आया है. पूरे देश में Cell Broadcast System (CBS) की टेस्टिंग हो रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये एक मोबाइल अलर्ट सिस्टम है जिसके द्वारा आपातकालीन स्थिति में समय रहते नागरिकों को चेतावनी दी जाती है. शायद आपको ये लाइन कुछ पढ़ी हुई सी लगे. एकदम ठीक बात. साल 2023 में भी सरकार ने तीन बार ऐसे अलर्ट भेजे थे. देश भर में एंड्रॉयड से लेकर आईफोन टन-टना गए थे. ये मैसेज सरकार के पैन-इंडिया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का हिस्सा थे जो उसनें NDRF के साथ मिलकर डेवलप किया था.

आपातकालीन अलर्ट आपकी भाषा में

स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का देश की कई भाषाओं में रियल टाइम में अलर्ट भेजने के लिए टेस्ट किया जा रहा है. नया सिस्टम geo-targeted है माने ये अंग्रेजी और हिन्दी ही नहीं बल्कि आपके एरिया की भाषा में भी अलर्ट भेज सकेगा. कहने का मतलब तूफान से लेकर तेज बारिश, भूकंप, सुनामी और बाढ़ जैसी आपदाओं के समय आपको समय रहते सचेत किया जा सकेगा.

Advertisement
Alert India
फोन पर आया अलर्ट. (ITG)
क्या होता है इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम?

अमेरिका में साल 2012 में मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट भेजने का सिस्टम लॉन्च हुआ था. आज की तारीख में दुनिया के कई देश इसका इस्तेमाल कर रहे हैं विशेषकर जहां प्राकृतिक आपदाएं, जैसे भूकंप, सुनामी, साइक्लोन बहुत ज्यादा आते हैं. अलर्ट का मुख्य उद्देश्य लोगों की सुरक्षा को बढ़ाना और समय रहते लोगों को आपातकालीन अलर्ट भेजना है.

अलर्ट सिस्टम के बारे में डिटेल में जानने के लिए यहां क्लिक करें.

Advertisement

आपका फोन भले साइलेंट मोड में क्यों ना हो, फोन वाइब्रेट होने लगता है और तेज बीप वाला साउंड आने लगता है. नोटिफिकेशन मोबाइल फोन के स्‍क्रीन पर आ जाता है और यह करीब 30 सेकंड तक डिस्‍प्‍ले होता है.

ऐसा तब तक होता है, जब तक आप मैसेज पढ़ नहीं लेते. जब उसमें मौजूद OK का बटन दबा देते हैं तो यह रिंगटोन बंद हो जाती है. फोन भले एंड्रॉयड हो या आईफोन या फिर बेसिक फीचर फोन, सेटिंग्स में ऑप्शन होता ही है.

एंड्रॉयड में कैसे ऑन करें

# सेटिंग्स में Safety & Emergency का ऑप्शन मिलेगा.

# यहां वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट का ऑप्शन मिलता है.

# यहां अलर्ट से जुड़े कई तरीके के ऑप्शन मिलते हैं जैसे टेस्ट, वाइब्रेशन आदि.

# वैसे इसको ऑफ किया जा सकता है मगर हमारी आपसे गुजारिश होगी कि ऑफ नहीं करें बल्कि सारे ऑप्शन इनेबल कर दें.

iPhone में कैसे बजेगी घंटी?

# जनरल में सेटिंग्स का रुख कीजिए.

# यहां नोटिफिकेशन पैनल के अंदर ‘Government अलर्ट’ का ऑप्शन मिल जाता है.

# इमरजेंसी अलर्ट, पब्लिक सेफ़्टी अलर्ट जैसे ऑप्शन मिलते हैं.

# आप भी पहली फुरसत में इसको इनेबल कर लीजिए.

वीडियो: दुनियादारी: ईरान के खिलाफ अब क्या बड़ा करने वाले हैं डॉनल्ड ट्रंप?

Advertisement