मुंबई इंडियंस ने फाइनली अपने ओपनर की पहेली सुलझा ली है. पिछले कुछ मैचों से टीम के लिए ये स्पॉट एक पहेली की तरह थी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की इंजरी के बाद से मुंबई इंडियंस की टीम ने कई एक्सपेरिमेंट्स किए. पहले क्विंटन डिकॉक (Quinton De Kock) आए, रिकल्टन बाहर गए. फिर दानिश मालेवार (Danish Malewar) की एंट्री हुई. ये सिक्का भी नहीं जमा तो अब विल जैक्स (Will Jacks) को बतौर ओपनर उतार दिया. हालांकि, रेयान रिकल्टन (Ryan Rickelton) और जैक्स की जोड़ी ने रोहित की कमी नहीं महसूस होने दी. जैक्स ने 22 बॉल्स में 46 रन ठोक दिए. वहीं, रेयान ने IPL की पहली सेंचुरी लगाई.
रिकल्टन ने MI के लिए वो करनामा किया, जो रोहित और जयसूर्या भी नहीं कर सके थे!
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians के ओपनर Ryan Rickelton ने IPL की अपनी मेडन सेंचुरी लगा दी. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने इसके दम पर 243 रन बना दिए.


सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने के टीम के फैसले को दोनों ओपनर्स ने सही साबित कर दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 43 गेंदों में 93 रन जोड़ दिए. इस दमदार शुरुआत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने के लिए रेयान ने IPL की अपनी बेस्ट पारी खेल दी. वो अंत तक नॉटआउट रहे. इस दौरान उन्होंने महज 55 गेंदों में 123 रनों की नाबाद इनिंग खेल दी. अपनी पारी में रिकल्टन ने 10 चौके और 8 छक्के लगाए.
रिकल्टन के 123* रन मुंबई इंडियंस के लिए हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर है. उन्होंने सनत जयसूर्या के 114*, क्विंटन डिकॉक के 112* और रोहित शर्मा के 109* रन के स्कोर को पीछे छोड़ दिया. इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव का 103* रन भी शामिल है. रिकल्टन ने ये सेंचुरी महज 44 बॉल्स में लगाई. इससे पहले ये रिकॉर्ड जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ये कारनामा 45 गेंदों में किया था.
ये भी पढ़ें : विनोद कांबली के कमबैक वाले ऐड से बवाल! क्रिएटर्स को क्यों घेर रहे फैन्स?
सीजन ओपनर में भी की थी दमदार बैटिंगरेयान ने मुंबई इंडियंस के लिए सीजन ओपनर में भी शानदार बैटिंग की थी. इस मुकाबले में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 228 रन चेज करते हुए 81 रन जोड़े थे. इसके बाद लगा था कि वो अपनी जगह टीम में पक्का कर लेेंगे. लेकिन, इसके बाद लगातार 4 मैच में 3 बार सिंगल डिजिट में रन स्कोर करने के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया.
क्विंटन डिकॉक के साथ उन्होंने महज एक मैच में ओपन किया. इसके बाद पिछले दो मुकाबलों में उनकी जगह दानिश मालेवार को ओपन करने का मौका मिला. हालांकि, जब वो और डिकॉक दोनों लगातार दो मुकाबलों में फ्लॉप हुए तो एक बार फिर टीम ने रेयान को मौका दे दिया.
रेयान इसी मौके की तलाश में थे. उन्होंने वापसी पर पहले ही मैच में सेंचुरी ठोककर दर्शा दिया क्यों वो हर मैच में इस टीम में जगह डिजर्व करते हैं. वहीं, रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में विल जैक्स पर भी भरोसा जताया जा सकता है.
वहीं, मैच की बात करें तो, मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 243 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए. ये मुंबई का इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है. टीम के लिए ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है. टीम ने शुरुआती मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद महज एक मुकाबला जीता है. ऐसे में अगर टूर्नामेंट में टीम को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उनके लिए अब बचे हुए 6 मैच करो या मरो की तरह हैं.
वीडियो: अंगकृष रघुवंशी के आउट होने पर हुआ बवाल, नियम क्या कहता है?






















