The Lallantop

गौतम गंभीर ने IPL की टीम बदली, लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़ अब कहां पहुंचे?

गौतम गंभीर ने एक बार फिर अपनी पुरानी टीम में वापसी की है. IPL में वो पहले भी इस टीम से जुड़े रहे थे. फिर साल 2022 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को बतौर मेंटर जॉइन किया. अब दो साल बाद इसका साथ छोड़ दिया है.

Advertisement
post-main-image
गौतम गंभीर 2011 से 2017 तक 6 सालों के लिए IPL में KKR टीम का हिस्सा रहे हैं. (फोटो क्रेडिट - X)

गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की अपनी पुरानी टीम में वापस पहुंच गए हैं. वे इससे पहले 2011 से 2017 तक इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं. तब वो इस टीम के कप्तान भी रहे थे. इतने में आप समझ गए होंगे कि ये कौन सी टीम है. कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR. KKR ने उन्हीं की कप्तानी में 2012 और 2014 में IPL का खिताब भी जीता था(Gautam Gambhir returns to KKR).

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब एक बार फिर गौतम गंभीर KKR का हिस्सा होंगे. वे 2024 में होने वाले IPL में इस टीम के मेंटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. गौतम हेड कोच चंद्रकांत पंडित के साथ टीम का मार्ग दर्शन करेंगे. KKR ने 22 नवंबर की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा,

"घर में आपका स्वागत है, मेंटर - गौतम गंभीर"

Advertisement

ये भी पढ़ें- विराट कोहली और गौतम गंभीर बीच मैदान भिड़ गए

गौतम गंभीर ने भी इस बारे में एक भावनात्मक पोस्ट किया.

उन्होंने लिखा,

Advertisement

"मैं वापस आ गया हूं. मुझे भूख है. मैं नंबर 23 हूं. मैं KKR के साथ हूं."

KKR में वापसी पर और क्या बोले गंभीर?

KKR ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गौतम गंभीर ने अपनी वापसी पर कहा,

"मैं भावुक इंसान नहीं हूं. बहुत सी चीजों का मुझ पर असर नहीं होता. लेकिन ये अलग है. मैं वहीं वापस जा रहा हूं, जहां से ये शुरू हुआ था. आज जब मैं एक बार फिर उस बैंगनी और सुनहरे रंग की जर्सी पहनने के बारे सोच रहा हूं तो मेरा गला रुंध रहा है. मेरे दिल में आग है. मैं केवल KKR में वापस नहीं आ रहा हूं. बल्कि मैं आनंद के शहर में वापस आ रहा हूं. मैं वापस आ  गया हूं. मैं भूखा हूं. मैं नंबर 23 हूं. मैं KKR के साथ हूं."

ये भी पढ़ें- मोहम्मद शमी पर गौतम की 'गंभीर' टिप्पणी

वहीं, KKR के मालिक शाहरुख खान ने गौतम गंभीर की वापसी पर कहा,

"गौतम गंभीर हमेशा से हमारे परिवार का हिस्सा रहे हैं. हमारे कप्तान अब एक अलग रूप में घर वापस आ रहे हैं. वे KKR के मेंटर होंगे. हमें उनकी कमी बहुत खलती थी. हम चंदू सर और गौतम से उम्मीद करते हैं कि वे KKR टीम में कभी हार न मानने वाली और खेल भावना पैदा करेंगे."

गौतम गंभीर KKR के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ खेले थे. इसके बाद वो साल 2022 में मेंटर के तौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ जुड़े.

ये भी पढ़ें- अपने ही घर में ट्रोल हुए गौतम गंभीर

वीडियो: विराट कोहली और गौतम गंभीर के फैंस ऑन कैमरा किस बात पर भिड़ गए?

Advertisement