The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli confronted Gautam Gambhir after RCB beat LSG in their home IPL2023

विराट कोहली और गौतम गंभीर बीच मैदान भिड़ गए

कोहली ने पूरे लखनऊ को सुना दिया.

Advertisement
pic
1 मई 2023 (अपडेटेड: 2 मई 2023, 01:57 AM IST)
Virat Kohli Gautam Gambhir Fight
विराट और गंभीर भिड़ गए (स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

विराट कोहली और गौतम गंभीर फिर भिड़ गए हैं. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला गया. इस मैच के खत्म होने के बाद कोहली और गंभीर की भिड़ंत हो गई.

दरअसल मैच के दौरान कोहली काफी एक्टिव दिखे थे. फील्ड में कैच लपकने के बाद उनके रिएक्शंस देखने लायक थे. उन्होंने कुछ कैच पकड़े और हर बार उनका रिएक्शन मानो गंभीर को जवाब था. गंभीर ने इस मैच के रिवर्स फिक्सचर में काफी बवाल काटा था.

दरअसल पिछली बार जब दोनों टीम्स चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ी थीं. तब लखनऊ ने आखिरी गेंद पर बैंगलोर को हराया था. और इसके बाद गंभीर चिन्नास्वामी के क्राउड से भिड़ गए थे. उन्होंने अपने मुंह पर उंगली रख भीड़ को शांत रहने का इशारा किया था.

स्पोर्ट्स की दुनिया में इस इशारे को काफी अग्रेसिव माना जाता है. फुटबॉल में इसका प्रयोग काफी ज्यादा होता है. पुर्तगाली मैनेजर जोसे मोरीनियो कई दफ़ा ऐसा कर चुके हैं. और गंभीर के इस इशारे ने बहुत चर्चा बटोरी थी.

इसके बाद से विराट मानो ताक में बैठे हुए थे. और उन्होंने पिछली बार के लखनऊ के प्लेयर्स और कोच के तक़रीबन हर हमले का जवाब अकेले दिया. फील्ड में कोहली काफी एनिमेटेड थे. और मैच खत्म होने के बाद वह गंभीर के पास बात करने गए.

लेकिन उससे पहले अफ़ग़ान प्लेयर नवीन उल-हक़ से उनकी बहस हो चुकी थी. जबकि मैच के दौरान उनकी और अमित मिश्रा के बीच की तकरार ने भी काफी चर्चा बटोरी थी. मैच के बाद जब वह गंभीर से बात करने गए, तो दोनों के बीच गर्मा-गर्म बहस देखने को मिली.

झगड़े का वीडियो देखें तो पता चलता है कि कोहली काएल मेयर्स से कुछ बात कर रहे थे. गंभीर आते हैं और मेयर्स को खींचकर ले जाते हैं. फिर दोनों लोग अलग-अलग चले जाते हैं. लेकिन इसके बाद नवीन उल हक़ तैश में आते दिखते हैं.

और अगले ही पल गंभीर को गुस्सा आता है. केएल राहुल उन्हें खींचकर एक ओर ले जाते हैं. लेकिन गंभीर का गुस्सा बढ़ता ही जाता है. और वह आगे आते-आते विराट के पास तक पहुंच जाते हैं. जहां दोनों के बीच इंटेंस बहस होती है.

केदार जाधव, विजय दहिया, अमित मिश्रा, केएल राहुल और अंपायर्स बीच-बचाव के लिए आते हैं. और दोनों को अलग करते हैं. पूर्व प्लेयर और अभी लखनऊ के असिस्टेंट कोच दहिया बाद में विराट को धक्के मार किनारे करते दिखाई देते हैं. जबकि गंभीर भी अपने रास्ते चले जाते हैं.

वीडियो: धोनी ने बताया हार का कारण, रविंद्र जडेजा और गेंदबाजों को सुनाया

Advertisement

Advertisement

()