सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ जुड़े हैं. इस सीजन फ्रेंचाइजी ने अभी उन्हें डेब्यू तक नहीं कराया. अर्जुन के लिए अब एक अच्छी खबर सामने आई है. BCCI ने उन्हें T20 मुंबई लीग के चौथे सीजन में खेलने की अनुमति दे दी है. ये लीग मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) द्वारा आयोजित की जाती है.
LSG ने डेब्यू तक नहीं कराया, अर्जुन तेंडुलकर टीम का साथ छोड़ इस लीग में खेलेंगे
अर्जुन के साथ पूर्व मुंबई विकेटकीपर बैटर सिद्धांत अद्धात्राव को भी इस लीग में खेलने की मंजूरी मिली है.


अर्जुन के साथ पूर्व मुंबई विकेटकीपर बैटर सिद्धांत अद्धात्राव को भी इस लीग में खेलने की मंजूरी मिली है. दोनों प्लेयर्स को ऑक्शन में शामिल कर लिया गया है.
अर्जुन तेंदुलकर 26 साल के ऑलराउंडर हैं. वो लेफ्ट आर्म पेस बॉलिंग करते हैं और बैटिंग भी अच्छी खासा कर लेते हैं. इस समय वो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम से जुड़े हुए हैं. IPL 2026 सीजन से पहले उन्हें मुंबई इंडियंस (MI) से ट्रेड करके LSG में भेजा गया था. ट्रेड की रकम मात्र 30 लाख रुपये थी. लेकिन IPL 2026 में अब तक अर्जुन को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है.
BCCI ने अर्जुन और सिद्धांत को इसलिए मंजूरी दी क्योंकि दोनों खिलाड़ी पिछले 12 महीनों में किसी भी इंटर-स्टेट T20 लीग में नहीं खेले थे. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उन्मेष खानविलकर ने बताया,
“चूंकि ये खिलाड़ी अपनी टीम की एसोसिएशन द्वारा आयोजित T20 लीग में नहीं खेले, इसलिए BCCI ने उन्हें T20 मुंबई लीग में खेलने की अनुमति दे दी. इसमें कोई नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) की जरूरत भी नहीं पड़ी.”
अर्जुन तेंदुलकर का IPL करियर अभी तक ज्यादा सफल नहीं रहा. उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए 4 मैच खेले थे. उसमें उन्होंने 9.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए. बैटिंग में भी उनका स्ट्राइक रेट 145 रहा था. 2024 में वो सिर्फ एक मैच खेल पाए और 2025 में उन्हें कोई मौका नहीं मिला.
डोमेस्टिक क्रिकेट में अर्जुन मुंबई की जगह गोवा के लिए खेलते हैं. IPL 2026 में अर्जुन LSG में ज्यादा खेलने का मौका चाहते थे. उन्होंने मुंबई इंडियंस छोड़ने का फैसला भी इसी वजह से लिया था कि उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका मिले. लेकिन अभी तक LSG की टीम में उन्हें जगह नहीं मिल पाई है. टीम के कप्तान और मैनेजमेंट अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन बनाने में लगे हुए हैं.
T20 मुंबई लीग में खेलना अर्जुन के लिए अच्छा मौका हो सकता है. इससे वो मैच प्रैक्टिस कर पाएंगे और अपनी फॉर्म सुधार सकेंगे.
वीडियो: अर्जुन तेंदुलकर ने मुकुल चौधरी को लंबी रेस का घोडा बताया!



















