The Lallantop

36 गेंद में सेंचुरी! मुंबई के 21 साल के लड़के को CSK ने ट्रायल्स के लिए बुलाया

MCA ने आयुष को Under-23 में आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस का अवॉर्ड भी दिया था. State A Trophy 2025 में उन्होंने कमाल कर दिया. 6 इनिंग्स में 363 रन. औसत 72 के करीब, स्ट्राइक रेट 170. आयुष ने 26 छक्के जड़े.

Advertisement
post-main-image
आयुष वर्तक महाराष्ट्र के U-23 बैटिंग ऑलराउंडर हैं. (फोटो- इंस्टाग्राम)

मुंबई के 21 साल के आयुष वर्तक को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने ट्रायल्स के लिए कॉल-अप दिया है. आयुष 2020 में MI जूनियर टीम के लिए सिर्फ 36 गेंदों में सेंचुरी लगाने वाले बैटर हैं. वो इससे पहले IPL की कई अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए ट्रायल्स दे चुके हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
खून बहते पैर के साथ भी बैटिंग की

आयुष वर्तक ऐसे जुनूनी बैटर हैं, जो खून बहते पैर के साथ भी बैटिंग करने से नहीं डरते. IPL 2026 में CSK की हालत थोड़ी खराब चल रही है. 8 मैचों में टीम सिर्फ 3 ही जीत पाई है. NRR भी नेगेटिव में है. गुजरात टाइटन्स (GT) से हार के बाद टीम मैनेजमेंट घबराया हुआ है. खलील अहमद इंजर्ड हो गए. आयुष म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को लाया गया, अब एक स्लॉट खाली है. और CSK ने नजर डाली इस मुंबई के युवा ऑलराउंडर पर.

मुकुल के बाद सबसे ज्यादा छक्के

आयुष वर्तक महाराष्ट्र के U-23 बैटिंग ऑलराउंडर हैं. घरेलू क्रिकेट में काफी कमाल की इनिंग्स खेल चुके हैं. पिछले सीजन Col CK Nayudu ट्रॉफी में मुंबई की U-23 टीम की कप्तानी की. 9 मैचों में 770 रन बनाए. 192, 102, 105 जैसी बड़ी पारियां खेलीं.

Advertisement

MCA ने आयुष को Under-23 में आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस का अवॉर्ड भी दिया था. State A Trophy 2025 में उन्होंने कमाल कर दिया. 6 इनिंग्स में 363 रन. औसत 72 के करीब, स्ट्राइक रेट 170. आयुष ने 26 छक्के जड़े. जो मुकुल चौधरी के बाद सबसे ज्यादा थे. 132, 92* और 75 रन की पारियां खेलीं.

Under-23 में भी छक्कों की बौछार की. रणजी ट्रॉफी के प्रोबेबल्स में भी जगह बनाई, लेकिन अभी बड़ा ब्रेक नहीं मिला.

मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे

IPL मिनी ऑक्शन में वो अनसोल्ड रह गए थे. लेकिन CSK की नजरें उन पर टिकी हुई थीं. MI, SRH, RR के ट्रायल्स भी दे चुके हैं. अब CSK ने उन्हें ट्रायल्स के लिए बुलाया है.

Advertisement

आयुष ने MI जूनियर टीम के लिए कांगा लीग में 36 गेंदों में सेंचुरी मारी थी. उस समय वो सिर्फ टीनएजर थे. एक साल पहले तो उन्होंने एक मैच में खून बहते पैर के साथ बैटिंग की थी. रविचंद्रन अश्विन भी आयुष की तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने X पोस्ट में लिखा,

“CSK ने सीजन के दौरान स्काउटिंग में बहुत मेहनत की है. बीच में ऐसे स्मार्ट मूव्स करके स्क्वॉड को बैलेंस करना सबसे अच्छा तरीका है. महाराष्ट्र का ये युवा टैलेंटेड लड़का आयुष वर्तक, अच्छा ऑप्शन है.”

X
अश्विन का X पोस्ट.

CSK अभी पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है. 2 मई को घर पर मुंबई इंडियंस से मैच है. अगर अयूष ट्रायल्स में इम्प्रेस कर गया तो शायद IPL में डेब्यू का मौका मिल जाए!

वीडियो: RCB ने दिल्ली को एक तरफ़ा हार दी, दोबारा ट्रॉफी जीतने के कितने करीब है?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement