The Lallantop

सैम करन की कटर्स का काट नहीं ढूंढ पाए इंडियन बैटर्स?

इंग्लैंड के पेसर सैम करन (Sam Curran) ने टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ दूसरे T20I में शानदार बॉलिंग की. उन्होंने 33 रन देकर 3 विकेट लिए. उनकी धारदार गेंदबाजी के आगे इंडियन बैटर्स ज्यादा खुलकर नहीं खेल पाए.

Advertisement
post-main-image
सैम करन ने भारत के खिलाफ दूसरे T20I में 3 विकेट लिए. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे T20I मैच में सैम करन ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए, जिससे भारत का स्कोर 7 विकेट पर 190 रन तक सीमित रहा।
  • भारतीय बल्लेबाजों की शुरूआत अच्छी रही, लेकिन सैम करन की गेंदबाजी ने उनके तेज रन बनाने के प्रयासों को रोक दिया, जिससे बैटिंग पक्ष को दबाव सहना पड़ा।
  • इस प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड को मैच में बढ़त मिली और आगे के लिए दोनों टीमों के लिए रणनीति निर्धारण महत्वपूर्ण रहेगा।

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में धुआंधार शुरुआत की. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 5 ओवर से पहले 50 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए. तब लगा कि टीम इंडिया (Team India) का स्कोर 200 के पार जाएगा. लेकिन, सैम करन (Sam Curran) ने भारत के तेज भागते स्कोर पर ब्रेक लगा दी. इंडियन बैटर्स उनकी कटर्स का काट नहीं ढूंढ पाए. उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए. यह सैम करन की बॉलिंग का इम्पैक्ट था, जिसके चलते भारत 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अभिषेक को सैम करन ने चलता किया

शुरुआती ओवर्स में स्ट्रगल करने के बाद, अभिषेक शर्मा लय पकड़ चुके थे. उन्होंने तेज-तर्रार बैटिंग करके इंग्लैंड के बॉलर्स पर प्रेशर डाल दिया. छठा ओवर डालने आए सैम करन की भी उन्होंने खबर ली. उन्होंने इस ओवर की पहली 5 गेंदों पर 3 चौके जड़ दिए.

इसके बाद, लास्ट बॉल पर सैम करन ने वापसी की. उन्होंने आखिरी गेंद लो फुल टॉस डाली. अभिषेक ने इस बॉल पर करारा शॉट मारने की कोशिश की. गेंद बाउंड्री के बाहर जाने की बजाय हवा में झूल गई. डीप मिड विकेट पर टॉम बैंटन ने कैच लपक लिया. अभिषेक 24 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement
शिवम दुबे को भी फंसाया

सैम करन ने 16वें ओवर में डेंजरस बैटर शिवम दुबे को भी फंसा लिया. उन्होंने इस ओवर में पहली पांच बॉल्स पर 2 रन दिए, जिनमें एक वाइड था. शिवम पर रन बनाने का प्रेशर बढ़ रहा था. सैम करन ने 132 की स्पीड से ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ बॉल डाली. शिवम ने हवाई शॉट मारा. गेंद हवा में चली गई और एक्स्ट्रा कवर पर टॉम बैंटन ने कैच पकड़ लिया.

ईशान को 49 रनों पर भेजा पवेलियन

मैच में भारत के रेगुलर इंटरवल पर विकेट गिर रहे थे. लेकिन, एक छोर पर ईशान किशन डटे रहे. उन्होंने कंडीशन के मुताबिक बैटिंग की. ईशान ने बेहतर बॉल को रेस्पेक्ट दिया और खराब बॉल को पनिश किया. वह टीम इंडिया की पारी को आगे बढ़ा रहे थे.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे यंगेस्ट क्रिकेटर बने!

Advertisement

सैम करन 18वां ओवर डालने आए. ओवर की पहली बॉल पर ईशान ने चौका जमा दिया. इसके बाद, दूसरी गेंद पर सैम करन ने कमबैक किया. उन्होंने फुल लेंथ डिलीवरी ऑफ स्टंप के बाहर डाली. यह गेंद ईशान के स्लॉट में थी. उन्होंने छक्का मारने की कोशिश की. लेकिन, बैट हाथ में मुड़ गया. वह स्ट्रोक में ताकत नहीं लगा पाए. गेंद एक्स्ट्रा कवर के ऊपर हवा में टंग गई. उनका कैच लियाम डॉसन ने पकड़ा. ईशान किशन 40 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हुए.

सैम करन ने लिए 3 विकेट

भारत के खिलाफ इस मुकाबले में सैम करन ने शानदार बॉलिंग की. वह इंग्लैंड के सबसे सफल बॉलर रहे. उन्होंने 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए. सैम करन ने टीम इंडिया के उन बैटर्स को शिकार बनाया, जो T20I में धुआंधार बैटिंग करने के लिए फेमस हैं.

टीम इंडिया ने अपनी पारी में 7 विकेट पर 190 रन बनाए. ईशान किशन 49 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे. उनके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 43 और श्रेयस अय्यर ने 37 रनों की पारी खेली.

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement