The Lallantop

इंग्लैंड अपनी धरती पर कभी नहीं हारा विमेंस वर्ल्ड कप, ऑस्ट्रेलिया के लिए ये कितनी बड़ी चुनौती?

ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 5 जुलाई को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (England vs Australia) के बीच होगा. यह वर्ल्ड कप कौन जीतेगा इसकी चर्चा हो रही है? रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो इंग्लैंड की महिला टीम कभी अपनी धरती पर वर्ल्ड कप नहीं हारी है.

Advertisement
post-main-image
ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से है. (फोटो- Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए 5 जुलाई को लॉर्ड्स के ग्राउंड पर मुकाबला खेलना तय किया है।
  • इस फाइनल मुकाबले का कारण दोनों टीमों का टूर्नामेंट में बिना हारे फाइनल तक पहुंचना है, जिसमें इंग्लैंड का घर पर अच्छा रिकॉर्ड और ऑस्ट्रेलिया का टी20 में दबदबा शामिल है।
  • फाइनल मुकाबले का असर यह होगा कि इंग्लैंड को 17 वर्षों बाद T20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका मिलेगा जबकि ऑस्ट्रेलिया सातवां खिताब जीतने का प्रयास करेगी।

इंग्लैंड (England) ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया (Australia) को टक्कर देने के लिए  तैयार है. फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक ग्राउंड पर होगा. वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के कैंपेन की बात करें, तो उसका सफर शानदार रहा. इंग्लिश टीम ने सभी मैच जीतकर फाइनल में एंट्री की. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने भी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. उसने भी बिना कोई मैच हारे फाइनल का टिकट कटाया है. खिताबी मुकाबले में टूर्नामेंट की दो सबसे बेहतरीन टीमें आमने-सामने हैं. अब चर्चा इस बात की है कि फाइनल कौन जीतेगा? 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
इंग्लैंड अपने घर में कभी नहीं हारा

इंग्लैंड की महिला टीम का वर्ल्ड कप में अपने घर में शानदार रिकॉर्ड है. इंग्लिश टीम अपनी धरती पर आज तक कोई भी वर्ल्ड कप का फाइनल नहीं हारी है. उसने अपने होम ग्राउंड पर लगातार 4 वर्ल्ड कप जीते हैं. इंग्लैंड ने 1973, 1993, 2009 और 2017 में वर्ल्ड का फाइनल अपनी धरती पर जीता. इंग्लैंड के पास T20 वर्ल्ड कप का एक मात्र खिताब है. उसने साल 2009 में पहली बार T20 वर्ल्ड कप जीता था. अब 17 साल बाद इंग्लैंड के पास फिर T20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका है.

अब अगर ऑस्ट्रेलिया को इतिहास बदलना है, तो उसे इंग्लैंड को फाइनल में हराना होगा. वैसे भी T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है. कंगारू टीम अब तक 6 T20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है. ऑस्ट्रेलियाई टीम सातवां खिताब जीतने उतरेगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: मैनचेस्टर में 3 स्पिनर्स के साथ क्यों उतरी टीम इंडिया?

इंग्लैंड के लिए चुनौती आसान नहीं

ऑस्ट्रेलिया के आगे फाइनल में इंग्लैंड के लिए चुनौती आसान नहीं है. T20 वर्ल्ड कप फाइनल में हमेशा ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड पर भारी पड़ी है. 2012, 2014 और 2018 में T20 वर्ल्ड कप का फाइनल इन्हीं दो टीमों के बीच खेला गया.  इस दौरान हर बार ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया.

लेकिन, इस बार नैट सिवर ब्रंट की टीम अलग रंग में दिख रही है. पूरे टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम ने शानदार परफॉर्मेंस दी. टीम ने बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में नई जान फूंकी है. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की राह आसान नहीं होगी. इंग्लिश टीम खिताबी मुकाबले में कंगारू टीम को पूरी तरह से टक्कर देने के लिए तैयार है.

Advertisement

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement