The Lallantop

French Open: सिनर-जोकोविच और गॉफ के बाद स्वांतेक भी उटलफेर का शिकार

यूक्रेन की Marta Kostyuk मार्ता ने 4 बार की फ्रेंच ओपन चैंपियन Iga Swiatek को 7-5, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. इस जीत के साथ कोत्स्युक वुमेन सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं.

Advertisement
post-main-image
इगा स्वांतेक का पांचवां फ्रेंच ओपन जीतने का सपना टूटा. (फोटो- Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 31 मई 2026 को फ्रेंच ओपन 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में इगा स्वांतेक को यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक ने सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
  • फ्रेंच ओपन 2026 में यानिक सिनर, नोवाक जोकोविच, और कोको गॉफ के बाद इगा स्वांतेक चौथा बड़ा खिलाड़ी हैं जो उलटफेर का शिकार हुए हैं, जिससे टूर्नामेंट में बड़े खिलाड़ी जल्दी बाहर हो रहे हैं।
  • मार्ता कोस्त्युक की इस जीत के बाद वह वुमेन सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं, जबकि फ्रेंच ओपन में अब तक चार बड़े खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

31 मई 2026. दुनिया की नंबर-3 वुमेन टेनिस प्लेयर इगा स्वांतेक (Iga Swiatek) का 25वां बर्थडे. लेकिन, यह दिन उन्हें मायूस कर गया. बर्थडे के दिन स्वांतेक फ्रेंच ओपन 2026 (French Open 2026) के प्री-क्वार्टर फाइनल में उलटफेर का शिकार हो गईं. यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक (Marta Kostyuk) ने उन्हें सीधे सेटों में हरा दिया. स्वांतेक फ्रेंच ओपन से बाहर होने वाली चौथी बड़ी प्लयेर हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

स्वांतेक से पहले, यानिक सिनर (Jannik Sinner), नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) और कोको गॉफ (Coco Gauff) जैसे बड़े प्लेयर्स उलटफेर का शिकार हो चुके हैं.

कोत्स्युक ने सीथे सेटों में हराया

वर्ल्ड नंबर-3 इगा स्वांतेक प्री-क्वार्टर फाइनल में मार्ता कोत्स्युक के सामने काफी प्रेशर में दिखीं.  15वें नंबर की कोत्स्युक के झन्नादेदार शॉट्स का जबाव उनके पास नहीं था. 

Advertisement

यूक्रेन की इस प्लेयर ने 4 बार की फ्रेंच ओपन चैंपियन स्वांतेक को 7-5, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. इस जीत के बाद, कोत्स्युक वुमेन सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं.

फ्रेंच ओपन 2026 में चौथा उलटफेर

फ्रेंच ओपन 2026 में यह चौथा उलटफेर है. इससे पहले वर्ल्ड नंबर-1 मेन्स टेनिस प्लेयर यानिक सिनर भी उलटफेर का शिकार हुए थे. उन्हें दूसरे राउंड में अर्जेंटीना के अनसीडेड प्लेयर युआन मैनुअल सेरुंडोलो ने हरा दिया था. 5 सेट तक चले इस मैच में सिनर काफी थके-थके दिख रहे थे. सेरुंडेलो ने इस मैच में सिनर को 3-6, 2-6, 7-5, 6-1, 6-1 से हराया.

ये भी पढ़ें: कोहली और क्लासेन से ज्यादा डॉट बॉल्स खेलीं, वैभव फिर भी सबसे आगे!

Advertisement
तीसरे राउंड से आगे नहीं बढ़े जोकोविच

फ्रेंच ओपन 2026 में सर्बिया के नोवाक जोकोविच तीसरे राउंड से आगे नहीं बढ़ पाए. मेन सिंगल्स में सबसे ज्यादा 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच को ब्राजील के यंग प्लेयर जोआओ फोसेंका ने शिकस्त दी. फोसेंका ने इस मुकाबले में जोकोविच को 4-6, 4-6, 6-3, 7-5, 7-5 से हराया.

कोको गॉफ भी बाहर

दुनिया की नंबर-4 वुमेन प्लेयर कोको गॉफ भी इस सीजन फ्रेंच ओपन में उटलफेर का शिकार हुईं. उन्हें तीसरे राउंड में ऑस्ट्रिया की अनास्तासिया पोटापोवा ने हराया. पोटापोवा ने यह मुकाबला 4-6, 7-6, 6-4 से जीता.

फ्रेंच ओपन 2026 सीनियर प्लेयर्स के लिए अभी तक नाइटमेयर साबित हुआ है. इस टूर्नामेंट से अब तक मेन और वुमेन प्लेयर्स को मिलाकर चार बड़े खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं.

वीडियो: आसान भाषा में: ‘मैं उतना अच्छा नहीं हूं’, विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement