साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर जोलानी टेटे (Zolani Tete) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना को ईस्टर्न केप स्थित उनके घर के बाहर अंजाम दिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अगस्त को 38 साल के टेटे पर मदंतसाने (Mdantsane) में उनकी कार पर हमला किया गया. इस दौरान उनके साथ ट्रैवल कर रही एक महिला पर भी गोली चलाई गई. गोलीबारी में महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई.
पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर जोलानी टेटे की गोली मारकर हत्या, रिंग में वापसी की तैयारी में थे
साउथ अफ्रीका के फॉरमर वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर जोलानी टेटे (Zolani Tete) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना 21 अगस्त को हुई. टेटे ने अपने बॉक्सिंग करियर में कई खिताब जीते थे. उन्होंने साल 2007 और 2008 में WBF फ्लाईवेट में वर्ल्ड टाइटल जीता. फिर 2017 में उन्होंने WBO बैंटमवेट खिताब भी हासिल किया.

पुलिस के अनुसार, जोलानी टेटे अपने घर पहुंचे थे. वे गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे. तभी मास्क लगाए दो हथियारबंद संदिग्ध कार के पास आए. उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. इस दौरान टेटे गंभीर रूप से घायल हो गए. इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि, महिला को ट्रीटमेंट के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. घटना को अंजाम देने के बाद, हमलावर फरार हो गए.
मिनिस्टर गेटन मैकेंजी ने दी श्रृद्धांजलिसाउथ अफ्रीका के स्पोर्ट्स, आर्ट और कल्चर मिनिस्टर गेटन मैकेंजी ने टेटे को श्रद्धांजलि दी. मैकेंजी ने टेटे की मौत को देश के लिए बड़ा नुकसान बताया. उन्होंने कहा,
टेटे की बॉक्सिंग में शानदार लेगेसीसाउथ अफ्रीका ने अपने सबसे बेहतरीन फाइटर्स में से एक को खो दिया है. मैं पहले उनकी फैमिली और मदंतसाने के लोगों से बात करना चाहता हूं. मेरे पास ऐसे कोई शब्द नहीं हैं, जो इस नुकसान की भरपाई कर सकें. यह देश आपके बेटे के नाम को हल्के में नहीं लेगा. मैं और मेरा डिपार्टमेंट आने वाले दिनों में आपकी हेल्प के लिए हमेशा तैयार रहेंंंगे.
जोलानी टेटे ‘लास्ट बॉर्न’ नाम से फेमस थे. उन्होंने कई वेट कैटेगरी में शानदार करियर बनाया. टेटे ने 2007 और 2008 में WBF फ्लाईवेट में वर्ल्ड टाइटल जीता. फिर 2017 में उन्होंने WBO बैंटमवेट खिताब हासिल किया. साल 2019 में उन्होंने फिर से यह टाइटल जीता.
साल 2017 में टेटे ने बॉक्सिंग में एक अद्भुत रिकॉर्ड बनाया. तब उन्होंने साउथ अफ्रीका के सिबोनिसो गोन्या को महज 11 सेकेंड में नॉक आउट कर दिया था. यह वर्ल्ड टाइटल फाइट में सबसे तेज नॉक आउट का रिकॉर्ड है.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट क्रिकेट में फ्यूचर को लेकर द्रविड़ का बड़ा दावा!
जुलाई 2022 में एक फाइट के बाद, टेटे के करियर में रुकावट आई. उन्हें स्टैनोजोलॉल (Stanozolol) लेने का दोषी पाया गया. इसलिए उन पर 4 साल का बैन लगा था. स्टैनोजोलॉल एक प्रतिबंधित दवा है. इसका इस्तेमाल बॉक्सर अपनी ताकत, सहनशक्ति और मांसपेशियों की रिकवरी को गैर कानूनी तरीके से बढ़ाने के लिए करते है. वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) ने इस पर बैन लगा रखा है.
जोलानी टेटे पर 4 साल का लगा बैन 29 जुलाई 2026 को खत्म हो गया था. बैन पूरा होने के बाद, टेटे रिंग में कमबैक करने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच, 21 अगस्त को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. फिलहाल, पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









