The Lallantop

पीवी सिंधु BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप से बाहर, रोमांचक मुकाबले में चीन ने हराया

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) दिल्ली में चल रही BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2026 से बाहर हो गई हैं. उन्हें राउंड ऑफ 16 में चीन की प्लेयर वांग झी यी (Wang Zhi Yi) ने हराया. सिंधु की इस हार के बाद वर्ल्ड चैम्पियनशिप के सिंगल्स में भारत की चुनौती खत्म हो गई.

Advertisement
post-main-image
पीवी सिंधु की वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2026 में चुनौती खत्म हो गई. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2026 के प्री क्वार्टर फाइनल में चीन की वांग झी यी ने 21-11, 15-21, 21-17 से हराकर टूनामेंट से बाहर कर दिया गया है।
  • पीवी सिंधु ने जनवरी 2026 में चोट के बाद वापसी की थी और हाल ही में जापान ओपन का टाइटल जीता था, लेकिन वांग झी यी के बार-बार ब्रेक लेने और कोर्ट पर गिरने से मैच प्रभावित हुआ।
  • पीवी सिंधु की हार के बाद उनका वर्ल्ड चैम्पियनशिप का सफर समाप्त हो गया है, जिससे उन्हें आगामी टूर्नामेंट के लिए अपनी रणनीति और खेल में सुधार करना होगा।

भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु (PV Sindhu) BWF वर्ल्ड चैम्यिनशिप 2026 से बाहर हो गई हैं. उन्हें विमेंस सिंगल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में चीन की वांग झी यी (Wang Zhi Yi) ने 21-11, 15-21, 21-17 से हराया. इस हार के बाद, वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पीवी सिंधु का सफर खत्म हो गया. दोनों प्लेयर के बीच ये मुकाबला 1 घंटा 28 मिनट तक  चला.

Advertisement
इंजरी के बाद शानदार वापसी

पीवी सिंधु ने जनवरी 2026 में कमबैक किया था. वह चोट की वजह से करीब ढाई महीने बाहर रही थीं. जनवरी में कमबैक करने के बाद सिंधु ने शानदार प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने साबित किया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. पिछले महीने उन्होंने जापान ओपन का टाइटल जीता था.  

लेकिन, 20 अगस्त को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पीवी सिंधु अपनी लय बरकरार नहीं रख पाईं. उन्हें विमेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 16 में हार मिली. इस मैच के लास्ट फेज में काफी ड्रामा देखने को मिला. चीनी खिलाड़ी वांग झी यी को क्रैम्प्स की दिक्कत हुई.

Advertisement
सिंधु ने उठाया सवाल

पीवी सिधु और वांग झी यी के बीच खेला गया प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला 88 मिनट तक चला. इस दौरान सिंधु निराश से ज्यादा फ्रस्टेटेड नजर आईं. वह ये नहीं समझ पाईं कि चीनी प्लेयर प्लेयर को इंजरी थी, या उन्होंने स्ट्रेटजी अपनाई थी. वांग झी यी तीसरे और निर्णयायक गेम में दो बार कोर्ट पर गिरीं. इसके बाद उन्हें ब्रेक लेना पड़ा.

लेकिन, दुनिया के तीसरे नंबर की प्लयेर वांग दोबारा कोर्ट पर आ गईं. सिंधु ने तीसरे गेम में लगातार पांच पॉइंट गंवाने के बाद लय हासिल की. लेकिन, कोर्ट पर वापस आने के बाद वांग ने लंबी-लंबी रैलियां खेलनी शुरू कर दीं. तीसरे गेम में 18-17 की लीड लेने के बाद वांग फिर कोर्ट पर गिर गईं. अंपायर ने उन्हें एक और ब्रेक लेने की इजाजत दी.

इसके बाद पीवी सिंधु का रिदम टूट गया. सिंधु ने लगातार 3 पॉइंट्स गंवाए. जिसके चलते वह मैच हार गईं. मैच के बाद पीवी सिंधु ने कहा,

मुझे नहीं पता कि वह चोटिल थीं या नहीं. शायद यह उनकी स्ट्रेटजी थी. मुझे हर पॉइंट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए था. मुझे ज्यादा पेसेंस रखना चाहिए था. मुझे लगता है कि आखिरी तीन पॉइंट्स ने मैच बदल दिया.

Advertisement

मैच की बात करें, तो पहले गेम में सिंधु उतनी लय में नहीं दिखीं. पहले गेम में चीनी प्लेयर वांग ने शुरुआत में बढ़त बना ली थी. इंटरवल के दौरान स्कोर 11-9 से चीनी खिलाड़ी के फेवर में था. इसके बाद सिंधु सिर्फ दो पॉइंट और हासिल कर पाईं. वांग ने पहला गेम 21-11 से अपने नाम किया.

सिंधु ने दूसरे गेम में जोरदार कमबैक किया. उन्होंने दूसरे गेम की शुरुआत में जो बढ़त बनाई वो लास्ट तक कायम रही. इस दौरान सिंधु ने चीनी प्लयेर को डोमिनेट किया. भारतीय शटलर ने दूसरा गेम 21-15 से जीता.

ये भी पढ़ें: भारत के गोलकीपर ने किए 12 सेव, Hockey World Cup के अगले राउंड में पहुंची टीम

इसके बाद, तीसरे गेम में पीवी सिंधु अपनी रिदम नहीं बरकरार रख पाईं. तीसरे गेम में वांग के बार-बार ब्रेक लेने से सिंधु की लय टूट गई. तीसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी ने कई एरर भी कीं. जिसका फायदा अपोनेंट प्लेयर को मिला. हालांकि, तीसरे गेम में सिंधु ने वांग को जोरदार टक्कर दी. एक समय समय तीसरा गेम 16-16 की बराबरी पर था.

लेकिन, तीसरे गेम के लास्ट फेज में चीनी खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच जीत लिया. चीनी प्लेयर वांग झी यी ने यह मुकाबला 21-11, 15-21, 21-17 से अपने नाम किया.

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement