राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के खिलाफ नोटिस जारी किया है. गुरप्रीत पर एक रेप केस को दबाने के लिए 5 करोड़ की रिश्वत देने का आरोप लगा है. नोटिस में आयोग ने उनसे इन्हीं आरोपों के बारे में पूछा है. ये शिकायत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रंजीत सिंह ने की है, जिसके बाद मानवाधिकार आयोग ने ये ऐक्शन लिया है. खबर है कि ऐसा करने पर गुरप्रीत कौर ने जवाबी कार्रवाई में रणजीत सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है और चेतावनी दी है कि अगर वो 24 घंटे के भीतर नोटिस पर जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
'रेप केस दबाने के लिए 5 करोड़ लिए?', भगवंत मान की पत्नी को मानवाधिकार आयोग ने भेजा नोटिस
National Human Rights Commission ने पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann की पत्नी के खिलाफ नोटिस जारी किया है. उनपर रेप केस को दबाने के लिए 5 करोड़ का ‘रिश्वत’ देने का आरोप लगा है.

रणजीत सिंह की शिकायत को मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान में लिया था, जिसके बाद गुरप्रीत कौर को नोटिस भेजा गया. साथ ही पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) और मुख्य सचिव को मामले की जांच कर दो हफ्तों (15 दिन) के अंदर कार्रवाई की रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है. इसके अलावा, आयोग ने मामले को गृह मंत्रालय के महिला सुरक्षा विभाग को भी विचार करने के लिए भेजा है. आयोग ने कहा कि पंजाब के अधिकारियों की ओर मिलने वाली रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
सीएम की पत्नी पर आरोपएनएचआरसी के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने कहा कि आयोग को जस्टिस रणजीत सिंह (रिटायर्ड) से शिकायत मिली. इसमें आरोप लगाया गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी ने 5 करोड़ रुपये की घूस के बदले रेप के मामले को दबाने की कोशिश की. जब किसी राज्य में उच्च पद पर आसीन व्यक्ति पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामले में इस तरह का आरोप लगाया जाता है, तो ये चिंता की बात होती है.
जस्टिस रणजीत सिंह की शिकायत के बाद सीएम भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने भी जवाबी ऐक्शन लिया है. शनिवार, 22 अगस्त को उन्होंने पूर्व जज रणजीत सिंह को कानूनी नोटिस भेजा. आम आदमी पार्टी ने अपने एक आधिकारिक बयान में बताया,
कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा के बहनोई रणजीत सिंह को नोटिस मिलने के 24 घंटों के भीतर जवाब देने को कहा गया है. नोटिस में चेतावनी दी गई है कि तय समय सीमा के अंदर जवाब न देने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सिंह को अदालत में पेश होना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: ‘मुझे वोट नहीं दिया तो पेट में प्लास्टिक के कीड़े पड़ेंगे’, पूर्व BJP विधायक ने हद कर दी
गुरप्रीत कौर पर रिश्वत के बदले रेप केस दबाने के गंभीर आरोप लगे हैं. इसे लेकर NHRC ने जो निर्देश जारी किए है, उसके तहत पंजाब सरकार और पुलिस को इस मामले की जांच करनी पड़ेगी. साथ ही जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट भी सौंपनी पड़ेगी. आयोग भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर लगे इन आरोपों को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. बल्कि, मामले की जांच कर रिपोर्ट की मांग की है. ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.
वीडियो: नेतानगरी: BJP का 'वंदे मातरम्' या कांग्रेस का 'पैलेट गन', किसका नैरेटिव पड़ेगा भारी? अमित मालवीय कैसे हटे?









