The Lallantop

रणबीर कपूर की 'रामायण' देखकर राजामौली-अल्लू अर्जुन भी हिल गए, क्या कहा?

राजामौली ने बताया कि उन्हें 'रामायण' का क्लाइमैक्स और प्री-क्लाइमैक्स बहुत पसंद आया.

Advertisement
post-main-image
रैपर बादशाह ने भी 'रामायण' की खूब तारीफ़ की है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश सहित कई कलाकार शामिल हैं।
  • रामायण की फिल्म इंडस्ट्री में व्यापक सराहना मिल रही है क्योंकि इसने भारतीय संस्कृति और कहानियों को ग्लोबल स्तर पर प्रस्तुत किया है।
  • रामायण के दूसरे पार्ट को 2028 में रिलीज़ करने की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, जो कि इस फिल्म की सफलता के बाद अगला कदम माना जा रहा है।

Ramayana को आम जनता ही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से भी सपोर्ट मिलना शुरू हो गया है. SS Rajamouli और Allu Arjun से लेकर तमाम फिल्म सितारे इसकी तारीफ़ में कसीदे पढ़ रहे. लोग न केवल इसके टेक्निकल पक्ष को पसंद कर रहे. बल्कि इस बात की खुशी भी जता रहे कि मेकर्स भारत की कहानी को ग्लोबल स्केल पर लेकर गए. फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने इस मूवी पर क्या कहा, जानते हैं.

Advertisement

‘बाहुबली’ और RRR बनाने वाले SS राजामौली ने लिखा,

"रामायण का इतना भयंकर स्केल और बड़े पर्दे पर इसके शानदार विजुअल्स देखना काफी बेहतरीन एक्सपीरियन्स रहा. राम के किरदार में रणबीर कपूर, खासकर वनवास जाने के बाद, बेहद शांत लेकिन शानदार लगते हैं. यश ने रावण के किरदार में एक डरावना अंदाज पेश किया है. वहीं साई पल्लवी, सीता के रूप में बेहद खूबसूरत लगी हैं. फिल्म का प्री-क्लाइमैक्स और क्लाइमैक्स, मुझे दोनों बेहद पसंद आए. इतने बड़े विज़न को इतनी खूबसूरती से पर्दे पर उतारने के लिए नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और पूरी टीम को बधाई."

Advertisement
ramayana
यूजर का कमेंट.

‘पुष्पा’ और ‘राका’ फ़ेम अल्लू अर्जुन ने पोस्ट किया,

"रामायण की पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं. ये सिर्फ एक फिल्म बल्कि हमारी संस्कृति का रीप्रेजेंटेशन और भारतीय फिल्मों का बार ऊंचा करने की कोशिश है. इस नेक काम के लिए मैं पूरी टीम को दिल से शुभकामनाएं देता हूं. आइए, हम सब एक साथ आएं. साथ ही ऐसी उम्दा कोशिश को सपोर्ट करें, जो हमारी कहानियों, संस्कृति और ग्लोरी को दुनिया के सामने ला रही है. जय श्री राम."

ramayana
यूजर का कमेंट.

‘जवान’ के डायरेक्टर एटली ने 'रामायण' की कास्ट एंड क्रू की तारीफ़ में लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा. उसमें वो कहते हैं,

Advertisement

"क्या विज़न! क्या एग्जिक्यूशन! क्या जबरदस्त सिनेमैटिक एक्सपीरियंस! रामायण ने भारतीय सिनेमा का सिर दुनिया के सामने गर्व से ऊंचा कर दिया है. फिल्म का विजन इतना बड़ा होने के बावजूद ये हमारी संस्कृति और भावनाओं से खूबसूरती से जुड़ी हुई है. मुझे सच में लगता है कि रामायण एक ऐसी फिल्म बनेगी, जिसे आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी और पसंद भी करेंगी. मैं इस मूवी को अपने बेटे और बेटी के साथ देखना चाहता हूं. अपने परिवार के साथ इसका जश्न मनाना चाहता हूं. साथ ही इसे हमेशा के लिए अपनी पर्सनल फिल्म लाइब्रेरी में सहेजकर रखना चाहता हूं."

‘कांतारा’ फ़ेम ऋषभ शेट्टी लिखते हैं,

"अपनी कालजयी कहानियों और संस्कृति को इतने बड़े लेवल पर देखना वाकई बहुत खास है. ये भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है. मेरी तरफ से यश, रणबीर कपूर, नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी, साई पल्लवी, सनी देओल, एआर रहमान, हान्स ज़िमर, रवि दुबे, रकुलप्रीत, विवेक ओबेरॉय, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल और रामायण की पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं. बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देखने का इंतजार है. उम्मीद है कि रामायण इतिहास रचेगी और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगी."

ramayana
यूजर का कमेंट.

वेटरन डायरेक्टर सुभाष घई ने लिखा,

“भारत की विजय. भारतीय सिनेमा की विजय. आखिरकार हमारी एपिकल फिल्म रामायण ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में धमाल मचा ही दिया. हमें नितेश तिवारी, नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर और रामायण की पूरी कास्ट और टेक्निकल टीम पर बहुत गर्व है. उन्होंने बड़े पर्दे पर इतनी शानदार फिल्म बनाई और हमारी कहानी को देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाया. डियर नमित, दुनिया को ये दिखाने के लिए बहुत-बहुत बधाई कि हम कौन हैं और हमारी संस्कृति कितनी खास है. थैंक यू. हमेशा खुश रहो.”

ramayana
यूजर का कमेंट.

'रामायण' को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं. रणबीर के अलावा इसमें साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, यश, विवेक ओबेरॉय और शोभना जैसे एक्टर्स ने काम किया है. मेकर्स ने ऑफ़िशियली अनाउंस कर दिया है कि इसका दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज़ होगा.

वीडियो: 'रामायण' को लेकर बढ़ा क्रेज़, मुंबई प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया पर हलचल!

Advertisement