The Lallantop

2022 के मुकाबले दोगुनी हुई फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी की कीमत

फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी 18 कैरेट सोने से बनी हुई है. इसका कुल वजन 6.175 किलोग्राम है, जिसमें लगभग 4.93 किलोग्राम खालिस सोना शामिल है. फीफा विश्व कप ट्रॉफी अकेली ऐसी ट्रॉफी है, जो सोने से बनी है.

Advertisement
post-main-image
फीफा वर्ल्ड कप की नई ट्रॉफी 1974 में इंट्रोड्यूस की गई थी. (Photo-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 2022 के मुकाबले फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी में इस्तेमाल किए गए सोने की कीमत लगभग दोगुनी होकर 7.13 लाख डॉलर (करीब 6.73 करोड़ रुपये) हो गई है।
  • सोने की कीमतों में व्यापक वृद्धि के कारण, जो हाल के वर्षों में काफी बढ़ी है, फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी की मूल्यवृद्धि हुई है।
  • सोने की कीमत बढ़ने से इस ट्रॉफी की सम्पूर्ण मूल्यांकन में इजाफा हुआ है, जिससे भविष्य में खेल ट्रॉफियों की आर्थिक महत्ता पर पुनर्विचार हो सकता है।

2022 के मुकाबले अब सोने की कीमत काफी बढ़ गई है. इस का असर खेल जगत पर भी पड़ा है. इस समय चल रहे फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी की कीमत काफी बढ़ गई है. फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी 18 कैरेट सोने से बनी है. इसका कुल वजन 6.175 किलोग्राम है. इसमें लगभग 4.93 किलोग्राम प्योर गोल्ड है. फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी अकेली ऐसी ट्रॉफी है, जो सोने से बनी है.

Advertisement
फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी की कीमत

फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी में मौजूद सोने की कीमत बढ़कर लगभग 7.13 लाख डॉलर ( लगभग 6.73 करोड़ रुपये) हो गई है. फाइनेंशियल डाटा देने वाली कंपनी LSEG के मुताबिक, मौजूदा कीमत 2022 में हुए कतर वर्ल्ड कप की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा है. एलएसईजी मेटल्स रिसर्च के सीनियर मेटल एनालिस्ट देबाजित साहा ने कहा,

सोने की कीमतों में हाल के समय में बहुत ज्यादा उछाल आया था. अब उसमें थोड़ी कमी आई है, लेकिन अब भी यह कीमत बहुत ज्यादा है. खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड कप ट्रॉफी का महत्व अमूल्य है, लेकिन इसमें मौजूद सोने का मूल्य दिलचस्प आंकड़ा पेश करता है.

Advertisement
बढ़ गई है कीमत

अर्जेंटीना ने 2022 में कतर में आयोजित विश्व कप जीता था, तब ट्रॉफी के सोने का मूल्य लगभग 2.77 लाख डॉलर आंका गया था. 1974 वर्ल्ड कप से पहले वर्ल्ड कप ट्रॉफी के मौजूदा डिजाइन को लॉन्च किया गया था. उस समय ट्रॉफी की कीमत करीब 25,000 डॉलर थी. आपको बता दें कि यूएफा चैंपियंस लीग और यूएफा यूरोपा लीग की ट्रॉफियां स्टर्लिंग सिल्वर से बनी हैं. इनकी कीमत 16,950 डॉलर और 22,600 डॉलर है.

यह भी पढ़ें- नेमार 981 दिनों बाद फुटबॉल ग्राउंड पर आए, जाते-जाते इमोशनल क्यों हुए? 

दुनिया की सबसे महंगी ट्रॉफी

अमेरिका में इंडियापोलिस 500 के विजेता को दी जाने वाली बोर्ग-वार्नर ट्रॉफी सबसे महंगी और भारी ट्रॉफियों में शामिल है. 1.62 मीटर ऊंची इस ट्रॉफी में लगभग 69 किलोग्राम स्टर्लिंग सिल्वर है, जिसकी कीमत 1.56 लाख डॉलर है.

Advertisement

प्रीकनेस स्टेक्स के विजेता को मिलने वाले 'वुडलॉन वेस' (Woodlawn Vase) की पिघलाने पर कीमत लगभग 24,860 अमेरिकी डॉलर होती है.  सुपर बाउल चैंपियन को हर साल दी जाने वाली 'विंस लोम्बार्डी ट्रॉफी', जिसे टिफ़नी एंड कंपनी बनाती है. इस ट्रॉफी में 3.2 किलोग्राम स्टर्लिंग सिल्वर होता है, जिसकी पिघलाने पर कीमत लगभग 7,230 अमेरिकी डॉलर होती है.

वीडियो: भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलेंगे?

Advertisement