इंग्लैंड की विमेंस टीम (England Women's Team) अपनी सरजमीं पर वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड बरकरार नहीं रख पाई. 5 जुलाई को लॉर्ड्स पर खेले गए T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ हार मिली. खिताबी मुकाबले में कंगारू टीम ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया. यह इंग्लैंड की अपनी धरती पर किसी भी फॉर्मेट के वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली हार है. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने सातवीं बार T20 वर्ल्ड कप जीता.
T20 WC: ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 7वीं बार जीता खिताब, इंग्लैंड का टूटा सपना
T20 WC: ऑस्ट्रेलिया की विमेंस टीम ने इंग्लैंड को T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया. यह ऑस्ट्रेलिया की सातवीं वर्ल्ड कप ट्रॉफी है. इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप की मेजबानी करते हुए पहली बार अपनी सरजमीं पर फाइनल हारी है.


T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड का अपनी धरती पर जबरदस्त रिकॉर्ड था. इंग्लिश टीम कभी भी अपनी सरजमीं पर वर्ल्ड कप नहीं हारी थी. इंग्लैंड ने 1973, 1993 और 2017 में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करते हुए खिताब जीता. 2009 में इंग्लैंड ने अपनी मेजबानी में T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी अपने नाम की. लेकिन, T20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी करते हुए अपना यह रिकॉर्ड बचा नहीं पाया.
ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार जीता वर्ल्ड कपT20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की विमेंस टीम का रिकॉर्ड शानदार है. इंग्लैंड को हराकर कंगारू टीम ने सातवीं बार वर्ल्ड कप जीता. स्टैट्स पर नजर डालें, तो अब तक 10 बार विमेंस T20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ है. इनमें से 7 बार ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी पर कब्जा किया है. कंगारू टीम ने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 और 2026 में T20 वर्ल्ड कप जीता.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने फाइनल में टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 150 रन बनाए. इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर ब्रंट 58 रन बनाकर टॉप स्कोर रहीं. उनके अलावा, फ्रेया केम्प ने 44 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की किम गार्थ ने किफायती बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया.
ये भी पढ़ें: पहले संजू को टीम से बाहर किया, अब हाथ पकड़कर सांत्वना देते दिखे गंभीर
ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के लिए 151 रनों का टारगेट मिला. लक्ष्य हासिल करने उतरी कंगारू टीम का पहला विकेट 17 रनों पर गिर गया. तब ऐसा लगा कि यह मुकाबला कांटे का होगा. लेकिन, बेथ मूनी और फीबी लिचफील्ड ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए टीम को जीत तक पहुंचा दिया. दोनों बैटर्स ने 100 रन की पार्टनरशिप की. लिचफील्ड ने 48 और बेथ मूनी ने 64 रन बनाए. इसके बाद, एलिस पेरी और एशले गार्डनर ने ऑस्ट्रेलिया को 17.1 ओवर में फाइनल मैच आसानी से जिता दिया. पेरी 13 और गार्डनर 3 रन पर नॉट आउट रहीं.
मैच में शानदार बैटिंग करने के लिए बेथ मूनी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड दिया गया. इसके अलावा, उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के खिताब से भी नवाजा गया. बेथ मूनी ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में बैटिंग से डोमिनेट किया. उन्हें शानदार बैटिंग करते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 238 रन बनाए.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया














