The Lallantop

साउथ कोरिया की चेकिया पर रोमांचक जीत, सुपर सब ओह ह्योन-ग्यू ने पलट दिया मैच

FIFA वर्ल्ड कप 2026 : एश‍ियन चैंपियन साउथ कोरिया (South Korea) ने चेकिया (Czechia) को 2-1 से हराकर अपने अभ‍ि‍यान की शुरुआत की. मैच के दौरान कोरिया की तरफ से ह्वांग इन बीओम और ओह ह्योन-ग्यू ने गोल किए.

Advertisement
post-main-image
साउथ कोरिया ने चेकिया को 2-1 से हराया. (फोटो- Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • साउथ कोरिया ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के अपने ओपनर मैच में चेकिया को 2-1 से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की।
  • चेकिया की ओर से पहला गोल 59वें मिनट में कप्तान लादिस्लाव क्रेजी ने हेडर से किया, जबकि साउथ कोरिया ने देर से काउंटर अटैक के जरिए मुकाबला पलटा।
  • इस जीत के बाद साउथ कोरिया ग्रुप A में तीन अंकों के साथ मेजबान मेक्सिको के बराबर पहुंच गया और अब मेक्सिको के साथ आगामी मुकाबले की तैयारी कर रहा है।

साउथ कोरिया (South Korea) ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ शुरुआत की. अपने ओपनर मैच में साउथ कोरिया ने चेकिया (Czechia) के जबड़े से जीत छीन ली. सांसे थाम देने वाले मुकाबले में कोरिया ने 80वें मिनट में कमबैक करते हुए चेकिया को 2-1 से हराया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कांटे की टक्कर

पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. मुकाबला इतना शानदार था कि पहले हाफ में आंखे गोल देखने को तरस गईं. साउथ कोरिया ने पहले हाफ में काउंटर अटैक करते कई चांस क्रिएट किए. लेकिन, टीम गोल करने में नाकाम रही.

पहला गोल चेकिया की तरफ से हुआ. दूसरे हाफ में ज्यादा देर तक गेंद पास न रहने के बावजूद, चेकिया ने ऑर्गनाइज्ड और डिसिप्लिन्ड खेल दिखाया. 59वें मिनट ने चेकिया के व्लादिमीर कौफल ने थ्रो इन फेंका. इस पर, कप्तान लादिस्लाव क्रेजी ने 6 यार्ड बॉक्स के किनारे से हेडर के जरिए शानदार गोल दाग दिया.  

Advertisement

हालांकि, चेकिया की बढ़त सिर्फ 8 मिनट ही रही. पहला गोल होने के बाद साउथ कोरिया ने भी काउंटर अटैक बढ़ा दिया. 67वें मिनट में साउथ कोरिया के ली कांग-इन ने एक शानदार थ्रू बॉल से चेकिया के डिफेंस को भेद दिया. मिडफील्डर ह्वांग इन बीओम के पास मौका था. उन्होंने बराबरी का गोल करके अपनी टीम में जान डाल दी.

ये भी पढ़ें: भारत के दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन; 25 मेडल जीतने और मनु भाकर को चैंपियन बनाने वाले कोच की कहानी

टॉम सौसेक के गोल को रद्द किया

77वें मिनट में चेकिया को जश्न मनाने का मौका मिला. लेकिन, जश्न ज्यादा देर उसके पाले में नहीं रहा. चेकिया के टॉम सौसेक ने 77वें मिनट में हेडर से गोल दागा. मिडफील्डर्स ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. लेकिन, असिस्टेंट रेफरी ने गोल को ऑफसाइड करार दिया.

Advertisement

अगले 3 मिनट में कोरिया ने फिर काउंटर अटैक किया. 80वें मिनट में सब्स्टीड्यूड ओह ह्योन-ग्यू ने गोल करके साउथ कोरिया को पहली बार बढ़त दिला दी. मैच में साउथ कोरिया 2-1 से आगे हो गया. ओह ह्योन-ग्यू का यही गोल डिसाइडर साबित हुआ. 

इस मुकाबले में ह्वांग इन-बेओम ने एक गोल किया, जबकि एक गोल असिस्ट किया. इस प्लेयर की वजह से आखिर के आधे घंटे में खेल का रुख पूरी तरह बदल गया. 

चेकिया ने लास्ट टाइम में बराबरी करने की कोशिश की. लेकिन, टीम साउथ कोरिया के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं पाई.  इस जीत के बाद, साउथ कोरिया ग्रुप A में 3 अंकों के साथ मेजबान मेक्सिको के बराबर पहुंच गया है. 

अब 18 जून को साउथ कोरिया का मुकाबला ग्वाडलजारा में मेक्सिको से होगा. इसी दिन, चेकिया अटलांटा में साउथ अफ्रीका से खेलेगा.  

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement