दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट FIFA World Cup 2026 11 जून से शुरू होना है. भारत में फैन्स इसका मजा कैसे लेंगे, ये अभी तक साफ नहीं है. कारण है ब्रॉडकास्ट डील. भारत में FIFA को कोई भी ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर नहीं मिला है. हालिया रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही कोई डील हो सकती है. JioHotstar और Zee नेटवर्क FIFA के साथ डील करने के लिए आगे आए हैं. इसमें Zee सबसे बड़ा कंटेंडर माना जा रहा है.
FIFA World Cup टेलीकास्ट Jio या Zee पर! Zee सबसे बड़ा कंटेंडर
2026 और 2030 वर्ल्ड कप की फाइनल डील 350 करोड़ रुपये के आसपास तय हो सकती है. सूत्रों की मानें तो भारत में FIFA World Cup 2026 के ब्रॉडकास्ट की डील अगले हफ्ते पूरी हो सकती है.


FIFA के अधिकारियों ने भारत में FIFA World Cup के ब्रॉडकास्ट को लेकर दो इंडियन ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत की है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक JioHotstar और Zee नेटवर्क के साथ इसको लेकर मीटिंग चल रही है. कहा जा रहा है कि Zee नेटवर्क इस रेस में सबसे आगे है.
भारत में साल 2022 का FIFA वर्ल्ड कप Jio ने टेलीकास्ट किया था. रिपोर्ट्स की मानें तो जियो FIFA के साथ 200 करोड़ की डील करने की बात कर रहा है. ब्रॉडकास्ट की रेस में इस बार Sony और FanCode नहीं कूदे हैं. Zee ने इसमें देर में हाथ डाला है, लेकिन खबर है कि वो जियो से तगड़ा दावेदार है.
FIFA ने शुरुआत में 2026 और 2030 वर्ल्ड कप के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स 100 मिलियन डॉलर (लगभग 1000 करोड़ रुपये) में देने की बात कही थी. इसे बाद में 35 मिलियन डॉलर (350 करोड़ रुपये) तक गिरा दिया गया था.
रिपोर्ट्स के अनुसार 2026 और 2030 वर्ल्ड कप की फाइनल डील 350 करोड़ रुपये के आसपास तय हो सकती है. सूत्रों की मानें तो भारत में FIFA वर्ल्ड कप के ब्रॉडकास्ट की डील अगले हफ्ते पूरी हो सकती है.
दूरदर्शन ने हाथ खींचेइससे पहले दूरदर्शन ने FIFA वर्ल्ड कप के राइट्स को लेकर अपने हाथ खींच लिए थे. दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. जिसमें मांग की गई थी कि प्रसार भारती (दूरदर्शन) को वर्ल्ड कप के मैच फ्री-टू-एयर प्रसारित करने का निर्देश दिया जाए. याचिका में ओपनिंग मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल को DD और DD Sports पर दिखाने की बात कही गई थी.
19 मई को याचिकाकर्ता के एडवोकेट अवधेश बैरवा ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी. इससे पहले 12 मई को कोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती को नोटिस जारी किया था.
प्रसार भारती का बड़ा बयानइंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक प्रसार भारती ने दिल्ली हाई कोर्ट में साफ कहा कि FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्ट राइट्स लेना उसकी जिम्मेदारी नहीं है. इस स्टैंड से स्थिति और उलझ गई है. अब फैंस FIFA वर्ल्ड कप कहां देखेंगे, इस पर कोई क्लैरिटी नहीं है.
क्यों नहीं मिल रहे हैं राइट्स?राइट्स न मिलने के पीछे टाइमिंग की भी समस्या है. मैच अमेरिका में होने की वजह से भारत में रात 12:30 बजे या सुबह जल्दी शुरू होंगे. इससे TRP और Ads कम मिलने का डर है.
इसके अलावा भारतीय ब्रॉडकास्टर IPL और क्रिकेट में पहले से बहुत पैसा लगा चुके हैं. वो फुटबॉल पर बड़ा खर्च करने में हिचकिचा रहे हैं.
2022 के कतर वर्ल्ड कप में भारत बिना क्वालीफाई किए भी FIFA का सबसे बड़ा इंगेजमेंट मार्केट बना था. कोर्ट में बताया गया कि भारतीय फैन्स ने 74.57 करोड़ इंटरैक्शन किए थे. इतने बड़े ऑडियंस के बावजूद अभी तक कोई डील फाइनल नहीं हो पाई है.
वीडियो: FIFA फुटबॉल अवॉर्ड्स से मेसी और उनके फ़ैन्स का दिल खुश हो गया





















