The Lallantop

भारत का सबसे तेज एथलीट! दो दिन दो बार तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

Gurindervir Singh अब भारत के पहले स्प्रिंटर बन गए हैं जिसने 10.10 सेकंड से कम समय में 100 मीटर दौड़ पूरी की. अनिमेष कुजूर दूसरी पोजीशन पर रहे. उन्होंने 10.20 सेकंड का समय लिया.

Advertisement
post-main-image
दमदार परफॉर्मेंस के दम पर गुरिंदरवीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है. (फोटो- PTI)

‘भारतीयों के जीन्स तगड़े हैं’! ये बात कहने वाले गुरिंदरवीर सिंह ने फेडरेशन कप 2026 में नया रिकॉर्ड बना दिया. गुरिंदरवीर ने पुरुषों की 100 मीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया. वहीं, विशाल टीके ने पुरुषों की 400 मीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
100 मीटर में नया रिकॉर्ड

25 साल के गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर फाइनल में 10.09 सेकंड का समय निकाला. ये उनका पर्सनल बेस्ट तो है ही, साथ ही ये भारत का नया नेशनल रिकॉर्ड भी है. इससे पहले अनिमेष कुजूर का रिकॉर्ड 10.15 सेकंड था.

गुरिंदरवीर अब भारत के पहले स्प्रिंटर बन गए हैं जिसने 10.10 सेकंड से कम समय में 100 मीटर दौड़ पूरी की. अनिमेष कुजूर दूसरी पोजीशन पर रहे. उन्होंने 10.20 सेकंड का समय लिया. वहीं प्रणव गुरव ने तीसरे स्थान पर फिनिश किया. 10.29 सेकंड का समय निकाला.

Advertisement

शुक्रवार, 22 मई को सेमीफाइनल में रिकॉर्ड दो बार टूटा. पहले गुरिंदरवीर ने 10.17 सेकंड में रेस पूरी कर अनिमेष का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. इसके बाद अनिमेष ने 10.15 सेकंड में रेस पूरी की, और रिकॉर्ड वापस पा लिया.

अपनी दमदार परफॉर्मेंस के दम पर गुरिंदरवीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इन दोनों टूर्नामेंट के लिए क्वालिफिकेशन मार्क 10.16 सेकंड रखा गया था. अब एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) फैसला करेगा कि कौन सा खिलाड़ी टूर्नामेंट में भारत को रिप्रजेंट करेगा.

400 मीटर और डेकाथलॉन में भी रिकॉर्ड

विशाल टीके ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने 44.98 सेकंड का समय निकालकर नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वो भारत के पहले एथलीट हैं, जिन्होंने 45 सेकंड से कम समय में ये रेस पूरी की है. हालांकि कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए वो क्वालीफाई नहीं कर पाए. टूर्नामेंट में जाने के लिए 44.96 सेकंड का समय रखा गया था.

Advertisement

तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. वो 8057 पॉइंट्स तक पहुंचने में कामयाब हुए. तेजस्विन 8000 पॉइंट्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं.

महिलाओं के इवेंट्स

महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में विथ्या रामराज ने 52.22 सेकंड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. जैवलिन थ्रो में शिल्पा रानी ने 56.46 मीटर का थ्रो फेंका. वहीं, अनु रानी ने 55.91 मीटर जैवलिन थ्रो कर सेकेंड प्लेस ली.

महिला शॉट पुट में कृष्णा जयशंकर ने 17.35 मीटर के साथ जीत हासिल की. 100 मीटर रेस में सुदेश्ना हनमंत शिवंकर ने 11.56 सेकंड का समय निकाला. महिला ट्रिपल जंप में निहारिका वशिष्ठ पहली पोजीशन पर रहीं.

वीडियो: भारतीय बॉक्सर डिंको सिंह, जिन्होंने 1998 में भारत के लिए पहला बॉक्सिंग गोल्ड जीता था

Advertisement