क्रिकेट में रिकॉर्ड्स टूटने के लिए ही बनते हैं. फिर चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट हो, फर्स्ट क्लास क्रिकेट, या क्लब क्रिकेट. ऐसा ही एक रिकॉर्ड बाप-बेटे की जोड़ी ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई क्लब क्रिकेट में बनाया है. दोनों ने 40 ओवर में 590 रन बना दिए. इतना ही नहीं, छोटे उस्ताद ने 137 गेंदों में 402 रन बना डाले.
42 छक्के, 30 चौके... बेटे की रिकॉर्ड बैटिंग, पापा बोले, ‘बेटा, मैं भी हूं!’
बाप-बेटे की जोड़ी ने 40 ओवर में 590 रन बना दिए. टीम को 444 रनों से मैच में जीत दिलाई.


14 मार्च 2026 को एडिलेड के Ascot Park Primary School पर रनों का ऐसा तूफान आया कि क्रिकेट जगत की आंखें फटी की फटी रह गईं. Coromandel वैली और Morphettville Park की टीमों के बीच मैच खेला गया. मैच में डैरेन चीक और उनके बेटे सैम चीक ने ऐसी बैटिंग की कि विरोधी टीम के बॉलर्स पानी मांगते दिखे.
63 साल के डैरेन चीक और उनके बेटे सैम चीक ओपन करने आए. दोनों ने ऐसी पार्टनरशिप लगाई की 40 ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरा. माने, दोनों नॉट आउट गए. डैरेन ने 108 गेंदों पर 175 रन बनाए. मतलब एंकर वाली पारी. लेकिन असली आग तो उनके बेटे सैम ने लगाई. 137 गेंदों में 402 नॉट आउट.
सैम की पारी में 30 चौके और 42 छक्के शामिल थे. यानी हर दूसरी-तीसरी गेंद पर छक्का! यही नहीं, सैम ने पहले 50 रन 29 गेंदों में पूरे किए. सेंचुरी 56 गेंदों में लगाई. फिर 100 से 150 सिर्फ 17 गेंदों में ही मार दिए. 6 छक्के लगाकर. 250 पर पहुंचने के बाद सैम सिर्फ 10 गेंद में 300 के स्कोर तक पहुंच गए.
200 से 300 के बीच सैम ने 13 छक्के लगाए. इसमें डार्सी लेन के एक ओवर में उन्होंने 6 छक्के मारे. फुल ऑन युवराज सिंह मोड. हालांकि, आखिर में सैम की पारी पर थोड़ा ब्रेक लगा. लेकिन फिर उन्होंने 300 से 400 का स्कोर सिर्फ 26 गेंद में बना लिया.
पापा डैरेन भी पीछे नहीं रहे. पहले ओवर में ही दो चौके, दूसरे में चौका और छक्का. कुल स्कोर बना 590 रन. बिना विकेट खोए. ये स्कोर सुनकर तो IPL के बड़े-बड़े बल्लेबाज भी शर्मा जाएंगे.
मैच के बाद दूसरी पारी में Morphettville Park ने टारगेट चेज करने तक की हिम्मत नहीं दिखाई. टीम ने 40 ओवर में 3 विकेट पर 146 रन ही बनाए. और टीम 444 रनों से ये मैच हार गई.
सैम और डैरेन ने बैटिंग के बाद बॉलिंग भी की. सैम ने 8 ओवर में सिर्फ 11 रन दिए. और उनके पिता ने 6 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट लिया. पर उनकी बॉलिंग से ज्यादा चर्चा बैटिंग की है. क्योंकि क्रिकेट में ऐसे पल कम ही आते हैं जहां बाप-बेटा साथ में खेलकर इतना बड़ा रिकॉर्ड बना दें.
वीडियो: अर्शदीप सिंह के थ्रो पर कोच गौतम गंभीर ने क्या कहा?












.webp?width=275)




.webp?width=120)

