The Lallantop

NCA से क्यों निकाले गए थे हरभजन सिंह? 26 साल बाद पूर्व क्रिकेटर ने बताई इसकी वजह

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को साल 2000 में NCA से निकाल दिया गया था. उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी से क्यों निकाला गया था, इसका जवाब उन्होंने 26 साल बाद खुद दिया है.

Advertisement
post-main-image
हरभजन सिंह ने NCA में डाइट प्लान फाड़ दिया था. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हरभजन सिंह ने बताया कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) से उन्हें निकाल दिया गया था क्योंकि उन्हें फिक्स्ड डाइट प्लान के अनुसार उचित खाना नहीं मिल रहा था, जिसके खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई थी।
  • साल 2000 में NCA में ट्रेनी के पहले समूह का हिस्सा रहने के दौरान हरभजन सिंह ने बार-बार शिकायत की कि डाइट प्लान के अनुसार खाना नहीं मिला, जिससे वह डाइट चार्ट फाड़कर विरोध जताए।
  • हरभजन सिंह के मुताबिक, उनके विरोध के कारण NCA में डाइट प्लान में सुधार हुआ, लेकिन उन्हें निकाल दिया गया और वे मानते हैं कि यदि उन्होंने आवाज नहीं उठाई होती तो बदलाव नहीं होता।

टीम इंडिया (Team India) के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) से निकालने पर बात की है. करीब 26 साल बाद उन्होंने खुद बताया कि आखिर क्यों उन्हें एकेडमी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था. उन्होंने इस दो दशक से ज्यादा पुरानी घटना को एक इंटरव्यू में याद किया. भज्जी ने यह भी कहा कि बिना किसी गलती के उन्हें सजा दी गई थी. हरभजन सिंह साल 2000 में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनी के पहले ग्रुप का हिस्सा थे.

Advertisement
NCA से निकाले जाने की वजह भज्जी ने बताई

हरभजन सिंह के मुताबिक, NCA में उस समय ट्रेनीज के लिए एक फिक्स्ड डाइट प्लान था. लेकिन, उसके हिसाब से खाना नहीं मिल रहा था. बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी सही खाना नहीं दिया गया. इसके बाद मैंने डाइट चार्ट फाड़ दिया था.

भज्जी ने क्रिकेटनेक्स्टऑफिशियल से बात करते हुए कहा,

Advertisement

वहां से मुझे निकाल दिया गया. वो मेरी गलती नहीं थी. मैं आज भी इस बात को खुलेआम कहता हूं कि वो हमारा हक था. जो हमारा खाना था वो अच्छा नहीं था. वहां जो रूल और रेग्युलेशन थे, वो यही थे कि हमें बहुत कुछ पढ़ाया और सिखाया जा रहा था. एक चार्ट लगाया था,  जिसमें था कि ये डाइट होनी चाहिए. एक्सपर्ट की डाइट के हिसाब से हमें वो डाइट मिलनी चाहिए थी. लेकिन. वो खाना नहीं मिल रहा था.

हरभजन सिंह ने कहा, ‘मैं हक के लिए लड़ा’

हरभजन सिंह का मानना है कि उन्होंने अपने हक के लिए लड़ाई लड़ी. अगर वह आवाज नहीं उठाते, तो NCA में चीजें आज भी नहीं सुधरतीं. हरभजन सिंह के मुताबिक,

हो सकता जब तक कोई ऐसा कुछ नहीं करता, तब तक NCA में चीजें नहीं बदलतीं. मैं अपने अधिकार के लिए लड़ा था. अगर मैं उस समय आवाज नहीं उठाता, तो NCA में आज भी वही डाइट प्लान लागू होता. प्लान बदला. मुझे निकाल दिया गया, ये अलग बात है. BCCI में कुछ लोग थे. जो नहीं चाहते थे कि कोई उनके खिलाफ आवाज उठाए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: राशिद खान का ऑलराउंड प्रदर्शन, अफगानिस्तान को क्रिकेट वर्ल्ड 2027 में सीधे क्वालिफाई करा दिया

भारत के तीसरे सबसे सफल बॉलर

हरभजन सिंह करीब 18 साल इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे. उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन बॉलिंग से दुनियाभर के बैटर्स को काफी परेशान किया. भज्जी इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के तीसरे सबसे सफल बॉलर हैं. उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 707 विकेट चटकाए. हरभजन ने भारत के लिए 103 टेस्ट, 236 ODI और 28 T20 इंटरनेशनल मैच खेले.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement