ओपन एरिया के वाईफाई मसलन कैफे, रेस्टोरेंट, बस स्टेंड को आमतौर पर सेफ नहीं माना जाता है. इनके इस्तेमाल से बचने की सलाह भी दी जाती है. लेकिन बड़े होटलों और एयरपोर्ट के वाईफाई नेटवर्क को सुरक्षित माना जाता है. हम और आप इसका इस्तेमाल भी खूब करते हैं. मगर आगे से ऐसा मत कीजिएगा. होटलों के वाईफाई से जुड़ते ही आप हैकर्स के नेटवर्क से भी जुड़ सकते हैं. एयरपोर्ट, कॉन्फ्रेंस हॉल का गेस्ट वाई फाई आपको साइबर अपराधियों का मेहमान बना सकता है. ऐसे वाईफाई को इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी सीधे माइक्रोसॉफ्ट से आई है.
होटल या एयरपोर्ट पर वाई फाई करते हैं यूज? आज ही छोड़ दें नहीं तो हो जाएगा बैंक अकाउंट खाली!
माइक्रोसॉफ्ट थ्रेट इंटेलिजेंस टीम ने 'कैप्टिवक्रंच' (CaptiveCrunch) नाम के एक हैकिंग कैंपेन का पता लगाया है. यह मई 2026 की शुरुआत से ही दुनिया भर में होटलों और अन्य गेस्ट वाई फ़ाई नेटवर्क को निशाना बना रहा है. ये कैंपेन रूस के Midnight Blizzard हैकिंग ग्रुप का हिस्सा है.

माइक्रोसॉफ्ट ने चेतावनी दी है कि फ्री वाई फाई का इस्तेमाल करने से आप बिना जाने-समझे मैलवेयर के जाल में फंस सकते हैं. कंपनी का कहना है कि हैकर्स दुनिया भर में होटलों और दूसरे गेस्ट वाई-फाई नेटवर्क को निशाना बना रहे हैं. यूज़र्स के पासवर्ड चुराने, मैलवेयर फैलाने और संवेदनशील डेटा में सेंध लगाने के लिए निशाना बना रहे हैं.
दरअसल माइक्रोसॉफ्ट थ्रेट इंटेलिजेंस टीम ने 'कैप्टिवक्रंच' (CaptiveCrunch) नाम के एक हैकिंग कैंपेन का पता लगाया है. हैकर्स मई 2026 की शुरुआत से ही दुनिया भर में होटलों और अन्य गेस्ट वाई फ़ाई नेटवर्क को निशाना बना रहा है. ये कैंपेन रूस के Midnight Blizzard हैकिंग ग्रुप का हिस्सा है जिसे APT29 और Cozy Bear के नाम से भी जाना जाता है.
ये भी पढ़ें: Airplane Mode से दूर रहते हैं तो स्मार्टफोन को ये फायदे नहीं मिलेंगे
बिजनेस और कॉर्पोरेट है निशानाहैकर्स के इस ग्रुप ने Storm-2945 से एक और ग्रुप बनाया है जिसका निशाना बड़े होटलों के बिजनेस और कॉर्पोरेट क्लाइंट हैं. माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि Storm-2945 के हैकर्स उन नेटवर्क पर DNS और HTTP ट्रैफ़िक में हेर-फेर कर रहे हैं जो कैप्टिव पोर्टल का इस्तेमाल करते हैं. आसान तरीके से समझें तो हैकर्स होटल के वाई फाई के होेमपेज पर कब्जा जमा रहे.
दरअसल जब भी ई यूजर ऐसे होटल के वाईफाई से कनेक्ट होता है तो सबसे पहले उस होटल का होमपेज ओपन होता है. यहां होटल से जुड़ी थोड़ी बहुत प्रचार सामग्री होती है. हैकर्स ने यहीं सेंध लगाया है. इस पेज को हैक करके कई तरह के ऑफर या प्रोडक्ट दिखाए जाते हैं. इसके बाद किसी तरीके से आपके सिस्टम में घुसकर उसका कंट्रोल लिया जाता है. इसके आगे क्या होता है वो सभी को पता है. कंट्रोल मिलते ही सब मंजूर ए ठग होता है.
हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने ये नहीं बताया कि इस ग्रुप ने अभी तक कौन से होटल में कांड किया है मगर वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट नहीं करने की चेतावनी जरूर दी है. इसलिए बेहतर होगा कि आप भी किसी भी ओपन एरिया के वाईफाई से दूर ही रहें. वैसे भी आजकल 5G का जमाना है और आपके मोबाइल में डेटा भी खूब है. उसी से काम चला लीजिए.
वीडियो: 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' का अंत पीएम मोदी, राहुल गांधी के इन बयानों में है?









