भारतीय शटलर अश्मिता चालिहा (Ashmita Chaliha) ने कोरिया मास्टर्स 2026 विमेंस सिंगल्स का फाइनल जीत लिया है. उन्होंने खिताबी मुकाबले में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान कियान शी (Han Qian Xi) को हराया. अश्मिता ने फाइनल में हान को 14-21, 21-14, 21-14 से शिकस्त दी. भारतीय खिलाड़ी ने यह फाइनल मैच शानदार वापसी करते हुए जीता. अश्मिता चालिहा का यह पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब है.
अश्मिता चालिहा ने जीता कोरिया मास्टर्स का खिताब, फाइनल में चीन की खिलाड़ी को हराया
भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा (Ashmita Chaliha) ने कोरिया मास्टर्स 2026 विमेंस सिंगल्स का फाइनल जीत लिया. खिताबी मुकाबले में उन्होंने चीन की खिलाड़ी हान कियान शी (Han Qian Xi) को हराया.

फाइनल में अश्मिता की राह आसान नहीं थी. खिताबी मुकाबले में उन्हें तगड़ी चुनौती मिली. चीन की हान ने पहले गेम में अश्मिता को टिकने नहीं दिया. चीनी खिलाड़ी ने दबदबा कायम रखते हुए पहला गेम 21-14 से जीतकर बढ़त बना ली.
अश्मिता का शानदार कमबैकमैच में बने रहने कि लिए अश्मिता के लिए दूसरा गेम जीतना जरूरी था. वह प्रेशर में नहीं आईं. उनका फोकस कमबैक करने पर था. दूसरे गेम में अश्मिता ने कंट्रोल दिखाया और लय हासिल की. इसके बाद, उन्होंने आक्रामक शॉट खेलना शुरू किया. दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी ने चीनी प्लेयर को पूरी तरह डोमिनेट किया. अश्मिता ने अटैकिंग शॉट लगाते हुए दूसरा गेम 21-14 से जीत लिया. दूसरा गेम उनके लिए टर्निंग पॉइंट रहा.
टाइटल जीतने के लिए तीसरा गेम दोनों प्लेयर्स के लिए इम्पोर्टेंट था. तीसरे गेम की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को जोरदार टक्कर दी. लेकिन मिडपॉइंट ब्रेक के बाद, अश्मिता ने बढ़त बनानी शुरू कर दी. अश्मिता ने लगातार शानदार शॉट लगाए. उन्होंने चीनी खिलाड़ी हान की गलतियों का फायदा उठाया. इससे भारतीय शटलर ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली.
ये भी पढ़ें: बसंत ने वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में दिखाया दम, सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास
अपोनेंट प्लेयर हान कियान शी ने कमबैक करने के लिए पूरा जोर लगाया. लेकिन, सफल नहीं हुईं. अश्मिता ने चीनी खिलाड़ी के खिलाफ लास्ट तक बढ़त बनाए रखी है. उन्होंने तीसरा गेम भी 21-14 से अपने नाम करके खिताब जीत लिया.
यह अश्मिता चालिहा का पहला BWF टूर खिताब है. उन्होंने यह टाइटल वापसी करते हुए जीता. मई में अश्मिता ने घुटने की चोट से उबरकर वापसी की थी. वे इंजर्ड थीं. इसकी वजह से उन्हें 3 महीने तक ब्रेक पर रहना पड़ा था. वापसी के कुछ ही महीनों बाद अश्मिता ने BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीत लिया.
वीडियो: श्रीसंत की पत्नी ने ललित मोदी को क्यों जमकर सुना दिया?









