The Lallantop

पीएम मोदी ने लवलीना बोरगोहेन की तारीफ में क्या कहा? भारत के गलत नक्शे से नाराज थीं

CWG के 39 मेडलिस्ट को पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलाकात के लिए अपने कार्यालय बुलाया था. खिलाड़ियों के अलावा यहां खेल मंत्री मनसुख मांडविया, राज्य खेल मंत्री रक्षा खडसे और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा भी मौजूद थीं.

Advertisement
post-main-image
भारतीय बॉक्सर लवलीना ने CWG में देश के लिए सिल्वर मेडल जीता था. (Photo-Pti)

भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर देश को मान बढ़ाया. बाद में उन्होंने जिस तरह ग्लासगो में भारत के गलत मैप को लेकर स्टैंड लिया उसने सबका दिल जीत लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसके लिए लवलीना की जमकर तारीफ की.

Advertisement
पीएम से मिले खिलाड़ी

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल मिलाकर 39 मेडल जीते थे. इन सभी मेडलिस्ट को नरेंद्र मोदी ने मुलाकात के लिए अपने कार्यालय बुलाया था. खिलाड़ियों के अलावा यहां खेल मंत्री मनसुख मांडविया, राज्य खेल मंत्री रक्षा खडसे और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा भी मौजूद थीं. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से उनकी तैयारी और सेलिब्रेशन की कहानियां जानीं.

पीएम मोदी ने इस दौरान लवलीना से पूछा, क्या हुआ वो रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा कर रही थीं?

Advertisement

यह भी पढ़ें- 9 साल पहले टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका गई टीम इंडिया ने कैसा परफॉर्म किया था? 

लवलीना की हुई तारीफ 

लवलीना ने बताया कि गेम्स के आखिरी दिन पूरी बॉक्सिंग टीम बाहर खाना खाने गई थी. सभी लोग ग्लास्गो के भारतीय रेस्टोरेंट ‘मिस्टर सिंह इंडिया द होम ऑफ करी’ गए. रेस्त्रां के बाहर लगे साइनबोर्ड और टेबल पर रखे नैपकीन पर जो भारत का मैप था, उसमें नॉर्थईस्ट गायब था. लवलीना ने फिर रेस्त्रां वालों से कहा कि उन्हें यह  देखकर थोड़ा दुख हुआ कि भारत के नक्शे में  नॉर्थ-ईस्ट नहीं है. वह नॉर्थ-ईस्ट से आती हैं और यह उनके लिए तकलीफ देने वाली बात है. इसके बाद रेस्त्रां वालों ने उनकी बात मान ली.

पीएम ने लवलीना के इस कदम की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा,

Advertisement

खेलों के समापन और जश्न के माहौल में उस नक्शे के महत्व को पहचान पाना… मैं आपको सच बता सकता हूं, वह वीडियो साधारण नहीं था. लोग उसे लंबे समय तक याद रखेंगे.

भारतीय बॉक्सर्स का फायदा

भारतीय बॉक्सिंग टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने कुल मिलाकर 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल हासिल किए. इनमें से 5 गोल्ड मेडल भारत की महिला बॉक्सर्स के नाम रहा. प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया, साक्षी चौधरी, अरुंधति चौधरी और प्रिया घंघास ने अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता. 

वहीं, मेंस कैटेगरी में सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल के नाम भी गोल्ड रहा. ओलंपिक चैंपियन लवलीना 70 केजी वेट कैटेगरी के फाइनल में हार गईं. ऑस्ट्रेलियन बॉक्सर ने उनके ख‍िलाफ 4-1 के स्पलिट डिसीजन से जीत दर्ज की. उनके अलावा, जादूमण‍ि सिंह और नरेंदर बेरवाल ने भी सिल्वर मेडल जीता.

वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा खेलेंगे वनडे करियर का आखिरी मैच?

Advertisement