वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में भारत को एक और मेडल मिला है. यह मेडल बंसत कुमार मेघवाल (Basant Kumar Meghwal) ने दिलाया. उन्होंने मेन्स हाई जंप इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. इस दौरान बसंत ने व्यक्तिगत तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में यह भारत का दूसरा मेडल है. इससे पहले आशीष यादव (Ashish Yadav) ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता था.
बसंत ने वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में दिखाया दम, सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास
World Athletics U20 Championships 2026 में भारत के बंसत कुमार मेघवाल (Basant Kumar Meghwal) ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. वह इस टूर्नामेंट में हाई जंप में मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट हैं.

बसंत कुमार मेघवाल ने वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में सिल्वर मेडल जीत कर इतिहास रच दिया. वह इस टूर्नामेंट में पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट हैं. उन्होंने अंडर-20 चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर राजस्थान सहित पूरे देश का मान बढ़ाया.
बसंत का शानदार प्रदर्शनबसंत कुमार मेघवाल ने मेडल जीतने के लिए पूरा जोर लगाया. इस दौरान उन्होंने पहले प्रयास में 2.06 मीटर ऊंची जंप लगाई. दूसरे अटैम्प्ट में उन्होंने 2.12 मीटर का मॉर्क क्रॉस किया. इसके बाद तीसरे अटैम्ट में उन्होंने 2.21 मीटर ऊंची छलांग लगाकर सिल्वर मेडल पक्का किया.
हाई जंप में पोडियम पर जगह बनाने के लिए तीनों एथलीटों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ. इस दौरान तीनों एथलीटों ने 2.21 मीटर की छलांग लगाई. वे तय की गई 2.24 मीटर की ऊंचाई पार करने में नाकाम रहे. जब कोई भी एथलीट अपने तीन अटैम्प्ट में 2.24 मीटर की ऊंचाई क्रॉस नहीं कर पाया, तो पिछली उंचाई पर उनके अटैम्प्ट के आधार पर काउंटबैक मेथड से मेडल का फैसला किया गया.
ये भी पढ़ें: मेसी को बम से उड़ाने की थी साजिश! FIFA World Cup 2026 से जुड़ी खुफिया रिपोर्ट लीक
मेन्स हाई जंप इंवेट का गोल्ड मेडल अल्जीरिया के यूनेस अयाची ने जीता. उन्होंने अपने पहले ही अटैम्प्ट में 2.21 मीटर ऊंची छलांग लगाई थी. भारत के बसंत कुमार मेघवाल ने 2.21 मीटर ऊंची छलांग अपने दूसरे प्रयास में लगाई. इसलिए उन्हें सिल्वर मेडल मिला. जबकि, ग्रेट ब्रिटेन के ओटिस पूल को 2.21 मीटर की ऊंचाई पार करने के लिए तीन प्रयास करने पड़े. इसलिए उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









