इंग्लैंड के पेसर ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) की नाइट कल्ब विवाद में मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनकी भूमिका जांच के घेरे में हैं. हाल ही में डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर पुलिस ब्रायडन कार्स को हथकड़ी लगाकर ले जाते दिखी. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने घटना की जांच शुरू कर दी है. यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है, जब ब्रायडन कार्स पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम का हिस्सा हैं.
इंग्लैंड टीम के स्टार्स को क्या हुआ? हथकड़ी लगाए दिखे ब्रायडन कार्स, बेन स्टोक्स भी साथ नजर आए
इंग्लिश टीम के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनके नाइट क्लब विवाद में शामिल होने की आशंका है. ECB इस मामले में जांच कर रहा है. हाल ही में डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर उन्हें हथकड़ी लगाकर ले जाते दिखी.

द टेलीग्राफ को मिले वीडियो में ब्रायडन कार्स पुलिस के साथ दिख रहे हैं. उनके हाथ में हथकड़ी लगी हुई हैं. उन्हें चार पुलिस अधिकारी घेरे हैं. यह घटना डर्बी के एक क्लब के बाहर की बताई जा रही है. जिसका नाम मॉली मेलोन्स आयरिश टैवर्न है.
इस शॉर्ट वीडियो में ब्रायडन कार्स के डरहम और इंग्लैंड टीम के साथी मैथ्यू पॉट्स भी हैं. वह कार्स से बात करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा वीडियो में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी दिखाई दे रहे हैं. घटना की वजह क्या है, कार्स को क्यों हिरासत में लिया गया है? अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस घटना की पुष्टि की है. ECB ने अपने स्टेटमेंट में कहा,
हमें कल रात डर्बी में हुई एक घटना के बारे में पता चला है. हम फिलहाल इसकी जांच कर रहे हैं. जब भी संभव होगा हम इस मामले में आगे की जानकारी देंगे.
टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने ब्रायडन कार्स को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया. इसके बाद कार्स जल्दी ही टीम होटल लौट आए . हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हेै कि पुलिस ने उन्हें हथकड़ी क्यों लगाई थी?
रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया कि किसी ने ब्रायडन कार्स की ड्रिंक गिरा दी थी. इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई. पुलिस को बुलाया नहीं गया था. पुलिस पहले से ही क्लब के बाहर मौजूद थी.
ये भी पढ़ें: कपिल-गिलक्रिस्ट समेत 21 पूर्व कप्तानों ने फिर लिखी पाकिस्तानी PM को चिट्ठी, वजह इमरान खान हैं
काउंटी मैच जीतने के बाद क्लब गए थे कार्सब्रायडन कार्स इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जगह नहीं मिली थी. टीम मैनेजमेंट ने कार्स को काउंटी मैच खेलने की इजाजत दी थी. कार्स इंग्लिश काउंटी में डरहम के लिए खेलते हैं. उन्होंने इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन 2 में डर्बीशायर के खिलाफ मैच खेला. यह मुकाबला डर्बी में हुआ.
इस काउंटी मैच में डरहम ने डर्बी को 338 रनों के बड़े अंतर से हराया था. कार्स ने इस मैच में 26 रन बनाए और 2 विकेट लिए थे. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने 7 विकेट निकाले. इसके बाद, ब्रायडन कार्स कुछ साथियों के साथ जीत का जश्न मनाने डर्बी के नाइट क्लब गए थे. जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









