The Lallantop

'एवेंजर्स' के हल्क से प्रेरित है 'रामायण' का कुंभकर्ण!

फ़ैसल मलिक के मुताबिक, नितेश तिवारी कुम्भकर्ण के अनोखेपन के कारण उस पर काफी ज्यादा ध्यान दे रहे थे.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' में यश रावण, फ़ैसल मलिक कुम्भकर्ण और हरीश उथमन विभीषण बने हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रामायण की स्टारकास्ट में कुम्भकर्ण की भूमिका के लिए फैसल मलिक को कास्ट किया गया है, जिन्होंने इस किरदार के लिए हल्क से प्रेरणा ली और अपनी तैयारियों के बारे में बात की है।
  • फैसल मलिक ने बताया कि कुम्भकर्ण का किरदार निभाने के पीछे निर्देशक नितेश तिवारी का विशेष ध्यान और विदेशी तकनीशियनों के साथ काम करने का अनुभव था, जिससे यह ऐतिहासिक प्रोजेक्ट बना।
  • फैसल मलिक ने दर्शकों से रामायण: पार्ट 2 का इंतजार करने को कहा है, जिसमें कुम्भकर्ण के किरदार को और विस्तार से दिखाया जाएगा और इसका रिस्पॉन्स देखा जाएगा।

जब Ramayana की स्टारकास्ट अनाउंस हुई थी, तब सबके मन में ये सवाल था कि इसमें कुम्भकर्ण का रोल कौन करेगा. शुरुआत में अफ़वाह उड़ी कि इस किरदार के लिए Bobby Deol को अप्रोच किया गया है. लेकिन धीरे-धीरे सच सामने आ गया. पता चला कि कुम्भकर्ण के लिए Panchayat के प्रह्लाद चा यानी Faisal Malik को कास्ट किया गया है. फ़ैसल ने हाल ही में इस रोल को लेकर अपनी तैयारियों पर बात की. साथ में ये खुलासा भी किया कि कुम्भकर्ण के किरदार के लिए वो Avengers के हल्क से प्रेरित हुए थे.

Advertisement

वैरायटी इंडिया से हुई बातचीत में फ़ैसल कहते हैं,

"कुंभकर्ण को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए भारतीय फिल्मों से बाहर भी एक रेफ़रेंस पॉइंट ढूंढना जरूरी था. इसकी शुरुआत मार्क रफैलो के हल्क वाले किरदार से हुई. हम सभी ने हल्क को देखा है कि कैसे मार्क रफैलो एक बड़े और हरे रंग के कैरेक्टर में बदल जाते हैं. जब मैं ये सोच रहा था कि इस किरदार में मेरा लुक कैसा होगा, तो हल्क मेरे लिए एक रेफरेंस जैसा था.”

Advertisement

फ़ैसल ने कहा कि वो 'रामायण' देखकर बड़े हुए हैं. ऐसे में उनका इस फिल्म में कुम्भकर्ण जैसा जरूरी किरदार निभाना किसी सपने के पूरा होने जैसा था. फ़ैसल ने बताया कि लोगों ने उन्हें 'पंचायत' के प्रह्लाद चा के रूप में काफी प्यार दिया है. इसलिए वो उम्मीद कर रहे कि उन्हें कुंभकर्ण के रोल में भी वैसा ही रिस्पॉन्स मिले. फ़ैसल ने कहा कि वो अभी इस फिल्म को लेकर बहुत कुछ रिवील नहीं कर सकते. मगर इसमें काम करते वक्त उन्होंने फिल्ममेकिंग का जो प्रोसेस देखा, उससे उन्हें हॉलीवुड फिल्मों का ख्याल आ गया. यही कारण है कि उन्हें बहुत पहले एहसास हो गया था कि वो एक ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रहे हैं.

डायरेक्टर नितेश तिवारी कुम्भकर्ण को लेकर काफी संजीदा थे. फ़ैसल कहते हैं,

"मेरे कैरेक्टर के लिए नितेश तिवारी सर ने काफी मेहनत की है. वो कुम्भकर्ण पर खास ध्यान दे रहे थे क्योंकि ये एक अनोखा किरदार है. इसके लुक, कद-काठी और फिल्म की दुनिया के साथ इसे किस तरह दिखाना है, इन सभी बातों पर बहुत अटेंशन दिया गया. मुझे तो सिर्फ परफॉर्म करना था. अब मैं ये देखने का इंतजार कर रहा हूं कि दर्शकों को मेरा काम कैसा लगता है क्योंकि मैंने पहले कभी ऐसा किरदार नहीं निभाया."

Advertisement

फ़ैसल ने 'रामायण' से जुड़े विदेशी टेक्नीशियंस पर भी बात की. उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल टीम के साथ काम करते हुए उन्हें काफी तैयारी करनी पड़ती थी. लेकिन वो एक्सपीरियन्स काफी मजेदार था. फ़ैसल के मुताबिक, 'रामायण' जैसा काम उन्होंने भारत में पहले कभी होते नहीं देखा था. इसलिए उनका इस मूवी से जुड़ना किसी दूसरी दुनिया में जाने जैसा था. बातचीत के अंत में फ़ैसल ने कहा कि लोगों को 'रामायण: पार्ट 2' का इंतज़ार करना चाहिए. उसमें उन्हें कुम्भकर्ण के किरदार पर बहुत कुछ देखने को मिलेगा.

वीडियो: मार्वल-DC से भी धांसू होगा रणबीर कपूर की 'रामायण' का सिनेमैटिक यूनिवर्स?

Advertisement