The Lallantop

इमाम उल हक की चोट पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया तंज, 'सब नौटंकी है, इंजरी का दिखावा कर रहे'

इमाम उल हक इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. उनकी इंजरी पर इंग्लैंड के पूर्व बॉलर स्टुअर्ट ब्रॉड ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि इमाम दिखावा कर रहे हैं. बता दें कि मैच में अपने खराब प्रदर्शन की वजह से वह निशाने पर हैं.

Advertisement
post-main-image
स्टुअर्ट ब्रॉड ने इमाम उल हक की चोट पर उठाया सवाल. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन इमाम उल हक को काफ स्ट्रेन की चोट लगी, जिसके कारण वे मैच में बल्लेबाजी नहीं कर पाए और पाकिस्तान ने 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेला।
  • इस मैच में दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिससे बोर्ड के अधिकारियों ने खिलाड़ियों की वापसी पर विचार शुरू किया।
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उच्चस्तरीय बैठक कर मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक की वापसी की संभावना पर चर्चा की, जो आगामी खेल रणनीति और टीम मैनेजमेंट को प्रभावित कर सकती है।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इमाम उल हक नहीं खेल पाए. वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, लेकिन मैच के पहले ही दिन चोटिल हो गए. हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को इमाम की चोट पर ही संदेह है. उन्होंने उनकी चोट पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि यह सब सिर्फ दिखावा है.

Advertisement
इमाम उल हक की चोट पर सवाल

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया. मैच के पहले दिन इमाम उल हक ने दो अहम कैच छोड़े. इसके बाद उन्हें काफ स्ट्रेन की शिकायत हुई. शुरुआत में मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया. बाद में पाकिस्तान की तरफ से बताया गया कि इमाम पूरे मैच से बाहर हो गए हैं. हालांकि, मैच के चौथे दिन इमाम पैरों पर टेपिंग के साथ शैडो प्रैक्टिस करते नजर आए. इस दौरान वह लंगड़ाकर चल रहे थे. इमाम को इस तरह प्रैक्टिस करते देख स्टुअर्ट ब्रॉड ने सवाल उठाए.

मैच के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर कॉमेंट्री करते हुए ब्रॉड ने कहा कि इमाम जो कुछ भी कर रहे हैं, वह दिखावा है. उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया और शायद टीम के साथियों की तरफ से भी इमाम को आलोचना का सामना करना पड़ा है. ब्रॉड ने तंज कसते हुए कहा कि अगर इमाम को इस तरह की प्रैक्टिस करनी ही थी, तो वह इंडोर एरिया में रहते, जहां उन्हें कोई देख नहीं पाता. उनके मुताबिक, इमाम को शॉर्ट्स पहनकर, पैरों पर टेप लगाकर और मैदान पर लंगड़ाते हुए घूमने की जरूरत नहीं थी.

Advertisement
इमाम उल हक को वापस बुलाया गया

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, सचिन का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा 

इमाम उल हक मैच में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे और पाकिस्तान ने 10 खिलाड़ियों के साथ ही मैच खेला. दूसरे टेस्ट में भी टीम को करारी हार मिली. पहले टेस्ट में पारी और 103 रन से हारने के बाद पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 194 रनों से हार मिली. लगातार दो टेस्ट मैचों में मिली इस हार से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी नाराज है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान अब विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को दौरे के बीच से ही स्वदेश वापस बुला सकता है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों की वापसी की खबर है. इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक भी हुई है. इसमें पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी, मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) सुमैर अहमद, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलमान नसीर, पूर्व क्रिकेटर और सीनियर सेलेक्टर आकिब जावेद और व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम के मुख्य कोच माइक हेसन शामिल हुए.

Advertisement

वीडियो: चीन और ऑस्ट्रेलिया के साइंटिस्ट्स ने बनाया ऐसा कपड़ा, तपती गर्मी में भी करेगा ठंडा

Advertisement