साल 2022. ट्रेंट ब्रिज का मैदान. इंग्लिश टीम के सामने थी न्यूजीलैंड. पहली बार एक नाम कौंधा, बैजबॉल. देसी भाषा में कहें तो टेस्ट में मारो-फोड़ो. बतौर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम खुद इसी में भरोसा रखते थे. कोच मैक्कुलम का ये अंदाज इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को भी खूब भाया. पिछले 4 साल से इंग्लैंड की टीम जब टेस्ट में उतरती है ये टर्म टीम के परफॉर्मेंस से भी ज़्यादा चर्चा में रहता है. अब एक बार फिर ट्रेंट ब्रिज में दोनों टीमें आमने-सामने हैं.
न्यूजीलैंड को बड़ा झटका! फिलिप्स, हेनरी निर्णायक टेस्ट से बाहर
Eng vs NZ Test : 25 जून को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया. इस मुकाबले में इंग्लिश टीम में कप्तान Ben Stokes और Gus Atkinson की वापसी हुई है. वहीं, न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट के दोनों मैच विनर Glenn Phillips और Matt Henry बाहर हो गए हैं.


25 जून को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक टेस्ट शुरू हो गया है. ऐसे में कीवियों के पास मौका है हमेशा के लिए इस टर्म को दफ्न करने का. माने जो धुलाई कीवियों की तब हुई थी. अब अंग्रेजों की भी करें. लेकिन, टीम को इस निर्णायक टेस्ट से ठीक पहले बड़ा झटका लग गया है. द ओवल टेस्ट में टीम की जीत के हीरो रहे, ग्लेन फिलिप्स और मैट हेनरी दोनों चोट के कारण बाहर हो गए हैं. फिलिप्स को साइड स्ट्रेन हो गया है. वहीं, हेनरी काफ इंजरी से जूझ रहे हैं.
हेनरी और फिलिप्स ने किया था शानदार प्रदर्शनदूसरे टेस्ट में कीवियों ने सीरीज में अच्छी वापसी की थी. पहला टेस्ट 115 रनों से गंवाने के बाद दूसरे में उन्होंने 253 रनों से अंग्रेजों को धो दिया था. अब अगर तीसरा टेस्ट भी न्यूजीलैंड जीतती है तो कप्तान स्टोक्स से लेकर कोच ब्रेंडन मैक्कुलम के जॉब पर भी खतरा बढ़ जाएगा. इंग्लिश टीम हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज को 4-1 से गंवा दिया था. ऐसे में इस टेस्ट के साथ इंग्लैंड का सब कुछ दांव पर लगा है.
ये भी पढ़ें : ओलंपिक एथलीट्स को अब मिलेगा पैसा, IOC ने 130 साल पुरानी परंपरा तोड़ी
मैट हेनरी ने द ओवल टेस्ट में शानदार बॉलिंग की थी. उन्होंने 109 रन देकर कुल 11 विकेट निकाले थे. पहली इनिंग्स में उन्होंने 80 रन देकर 5 विकेट झटके थे. वहीं, दूसरी इनिंग्स में 29 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे. हेनरी 24 जून को रिलीज किए गए ICC टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह के साथ नंबर वन बॉलर बन गए हैं. वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने भी द ओवल में पहली इनिंग्स में सेंचुरी लगाई थी. दूसरे टेस्ट में मिली 253 रनों से जीत में भी इन दोनों का बहुत अहम रोल था. यही कारण है कि दोनों की इंजरी ने टीम के लिए थोड़ी सी मुश्किलें जरूर बढ़ा दी हैं. इसे लेकर मैच शुरू होने से 15 मिनट पहले ही अपडेट आया.
न्यूजीलैंड को मिली अच्छी शुरुआतटॉस के दौरान कप्तान टॉम लैथम ने बताया कि टीम में तीन बदलाव किए गए हैं. मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स चोटिल हैं. वहीं, काइल जेमीसन को वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण रेस्ट दिया गया है. उनकी जगह टीम में मिचेल सैंटनर, ब्लेयर टिकनर और बेन सीयर्स को शामिल किया गया है. वहीं, इंग्लिश टीम में भी 4 बदलाव हुए हैं. डिस्पिलनरी एक्शन के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर रहे कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की टीम में वापसी हुई है. साथ ही जेमी स्मिथ और शोएब बशीर को भी अंतिम टेस्ट के लिए टीम में जोड़ा गया है.
वहीं, मैच की बात करें तो, खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. बेन स्टोक्स ने भी कहा कि टॉस जीतते तो वो भी बैटिंग ही चुनते. बहरहाल, कीवी कप्तान टॉम लैथम ने डेवॉन कॉन्वे के साथ पहले विकेट के लिए अब तक 169 रन जोड़ दिए हैं. इस दौरान लाथम 82 और कॉन्वे 77 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
वीडियो: जसप्रीत बुमराह को इतना सेलिब्रेट क्यों नहीं करते?


















