The Lallantop

'मारने का प्लान उसका', केतन हत्याकांड में एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ने लगे सिया-चेतन!

Ketan Agarwal Murder Case: केतन के हत्या की आरोपी Siya Goyal और उसके कथित बॉयफ्रेंड Chetan Choudhary एक-दूसरे पर हत्या का आरोप मढ़ रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
केतन (बीच में) की हत्या के मामले में सिया (बाएं) और चेतन (दाएं) से पूछताछ की जा रही. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को आपराधिक साजिश व हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
  • शुरुआती जांच में केतन अग्रवाल की मौत एक्सीडेंट लग रही थी, लेकिन पुलिस की विस्तृत जांच में पता चला कि यह हत्या की सोची-समझी साजिश थी, जिसमें सिया और चेतन दोनों शामिल हैं।
  • पुलिस को कई सबूत मिले हैं जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि दोनों आरोपी एक-दूसरे पर साजिश का आरोप लगा कर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और जांच अभी जारी है।

पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हत्या की आरोपी सिया गोयल और उसका कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी एक-दूसरे पर ही दोष लगाने लगे हैं. पुलिस ने केतन अग्रवाल की हत्या के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया है. वहीं, उनसे इस बारे में लगातार पूछताछ की जा रही है. केतन अग्रवाल की मौत शुरुआती जांच में एक एक्सीडेंट ही लग रही थी. लेकिन पुलिस की जांच ने पूरा गेम पलट दिया. जांच में पता चला कि यह एक्सीडेंट नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी. ये साजिश भी किसी और ने नहीं बल्कि उनकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर रची थी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सिया और चेतन को हत्या और आपराधिक साजिश रचने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया. पुलिस मामले में दोनों से पूछताछ कर रही है. जांचकर्ताओं ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में दोनों ही आरोपी एक-दूसरे पर हत्या की साजिश का दोष मढ़ रहे हैं. चेतन ने पुलिस की पूछताछ में दावा किया कि वो सिया के साथ भागना चाहता था, लेकिन सिया ने हत्या करने की बात पर जोर दिया. 

उधर सिया भी अपने कथित प्रेमी चेतन पर दोषारोपण कर रही है. उसने पुलिस को बताया कि केतन की हत्या करने वाला प्लान चेतन का था. सिया ने पुलिस की पूछताछ में यह भी दावा किया कि दोनों 14 जून 2026 को ही केतन को मारना चाहते थे, लेकिन उनका ये प्लान फेल हो गया, जिसके बाद चेतन बहुत रोया था. 

Advertisement

मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि दोनों ही हत्या के साजिश की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालने की कोशिश कर रहे हैं. ये साफतौर पर दिखाता है कि ऐसा करना उनका खुद को बचाने का एक प्लान है. अधिकारी का कहना है कि उनके पास कई सबूत हैं, जो बताते हैं कि दोनों केतन को मारने की साजिश में शामिल थे. साथ ही यह भी पता चला है कि  31 मई से 4 जून के बीच में सिया और चेतन एक कैफे में मिले थे. अधिकारी इसकी भी जांच कर रहें है कि क्या यह मुलाकात भी साजिश का हिस्सा थी या नहीं. 

वीडियो: पुणे: केतन के केस में आरोपी चेतन के पिता ने क्या बताया?

Advertisement
Advertisement