The Lallantop

हॉकी इंडिया ने DG कमांडर को भेजा नोटिस, जर्सी विवाद भी है कारण

हॉकी इंडिया ने अपने डीजी कमांडर को नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में उनपर आठ आरोप लगाए हैं. इसमें वर्ल्ड कप से पहले हॉकी जर्सी का रंग नारंगी करने का फैसला शामिल है.

Advertisement
post-main-image
जर्सी विवाद को लेकर दिलीप टिर्की ने डीजी कमांडर श्रीवास्तव को नोटिस भेजा है. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हॉकी इंडिया ने एशियन गेम्स के लिए नीली जर्सी को पुनः अपनाया और 12 सितंबर को डीजी कमांडर आर के श्रीवास्तव को 8 आरोपों के तहत कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके सभी अधिकार तत्काल प्रभाव से छीन लिए।
  • श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने बिना अध्यक्ष या कार्यकारी समिति की अनुमति के राष्ट्रीय टीम की जर्सी का रंग नारंगी करने का फैसला लिया और वर्ल्ड कप के लिए यात्रा की, जबकि उन्हें रोक दिया गया था।
  • नोटिस में कहा गया कि अगर चार सप्ताह में उत्तर नहीं मिला तो कार्रवाई होगी, जिससे हॉकी इंडिया में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी और संस्था के सुचारु संचालन का प्रयास जारी रहेगा।

हॉकी इंडिया ने एशियन गेम्स के लिए फिर से नीली जर्सी को चुन लिया है. लेकिन जर्सी विवाद अब भी खत्म नहीं हुआ है. हॉकी इडिया ने 12 सितंबर को अपने डीजी कमांडर आर के श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.  साथ ही उनके सभी अधिकार तत्काल प्रभाव से छीन लिए. नोटिस में श्रीवास्तव पर 8 आरोप लगाए हैं.  इसमें जर्सी का रंग केसरिया करने का भी आरोप शामिल है. श्रीवास्तव से अगले चार हफ्तों में इस नोटिस पर जवाब मांगा गया है. साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि अगर चार हफ्तों में जवाब नहीं दिया गया तो आगे कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
डीजी श्रीवास्तव के हक छीने गए

नोटिस में स्पष्ट शब्दों में बताया गया है कि श्रीवास्तव अपने किसी भी अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सकते. उन्होंने कहा,

तत्काल प्रभाव से हॉकी इंडिया के महानिदेशक के रूप में आपके सभी अधिकार समाप्त किए जाते हैं. हॉकी इंडिया के उपनियमों के अनुसार आगे के निर्णय तक आप किसी भी अधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे. न ही हॉकी इंडिया की ओर से कोई कार्य करेंगे.

Advertisement

श्रीवास्तव के खिलाफ लगाए गए प्रमुख आरोपों में भारतीय राष्ट्रीय टीम की जर्सी का रंग बदलने का मामला शामिल है. नोटिस के अनुसार, कमांडर ने वर्ल्ड कप से पहले नीली जर्सी की जगह नारंगी जर्सी लागू करने के फैसला लिया. इसे सार्वजनिक तौर पर पेश भी कर दिया. हालांकि, परेशानी यह है कि इस बारे में उन्होंने अध्यक्ष दिलीप टिर्की या कार्यकारी समिति से बात नहीं की.  

यह भी पढ़ें- वैभव या सैमसन? कप्तान श्रेयस ने बताई अपनी सबसे बड़ी दुविधा 

बिना इजाजत वर्ल्ड कप गए कमांडर

नोटिस में आगे कहा गया कि कमांडर आर के श्रीवास्तव को बताया गया था कि वह वर्ल्ड कप की यात्रा नहीं करेंगे. फेडरेशन चाहता था कि वह हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) से जुड़े मामलों और तत्काल समाधान को लेकर काम करें. श्रीवास्तव ने अध्यक्ष के निर्देश के बावजूद यात्रा की. नोटिस में इसे हॉकी इंडिया के अध्यक्ष के पद का सीधा अपमान और आदेश की अवज्ञा बताया गया है.

Advertisement

निर्देश में कहा गया कि इस नोटिस उद्देश्य हॉकी इंडिया में अनुशासन, जवाबदेही, ट्रांसपेरेंसी, रिकॉर्ड की सुरक्षा और संस्था के सुचारु रुप से चलने को सुनिश्चित करना है. नोटिस में यह भी साफ किया गया कि यह कार्रवाई किसी तरह की सजा नहीं है.

श्रीवास्तव के खिलाफ अन्य आरोपों में जर्सी विवाद के दौरान पीआर एजेंसी और मीडिया से संबंधित प्रतिबंध, दक्षिण अफ्रीका दौरे में खिलाड़ियों के कथित दुर्व्यवहार का मामला, मुख्य कोच क्रेग फुल्टन से जुड़ा स्पष्टीकरण, विक्रम पाल के आईसीसी/पीओएसएच रिकॉर्ड, सुमित मोहाइट से संबंधित विकास अंपायर मामला तथा एफआईएच, एएचएफ और राष्ट्रीय महासंघों के साथ बाहरी संवाद शामिल हैं.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: क्या चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया है? नितिन गोखले ने बताया पूरा सच

Advertisement