एशियन गेम्स से पहले एथलीट्स की फिटनेस और फॉर्म ने एथलेटिक्स फेडरेशन (AFI) की चिंता बढ़ा दी है. ये सब देखते हुए सेलेक्शन कमिटी टीम में चेंज करने का विचार किया है. आउट ऑफ फॉर्म एथलीट्स में जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी और स्प्रिंटर नित्या गांधे हैं. वहीं, इंजर्ड एथलीट्स में ट्रिपल जंपर प्रवीण चित्रावल, हाई जंपर सर्वेश कुशारे, लॉन्ग जंपर शाहनवाज खान और 100 मीटर हर्डलर ज्योति याराजी शामिल हैं.
AFI की बढ़ी टेंशन! एशियन गेम्स में कहीं भारी न पड़ जाए एथलीट्स की इंजरी?
Asian Games 2026 : जापान में होने वाले एशियन गेम्स में अब महज 17 दिन बचे हैं. ऐसे में एथलीट्स की हालिया इंजरीज Athletics Federation of India (AFI) की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. चोटिल एथलीट्स में Praveen Chithravel, Sarvesh Kushare, Jyothi Yarraji और Shahnawaz Khan शामिल हैंं.

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 सितंबर को नई दिल्ली में हुए इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज जीतने के बावजूद जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी को टीम में नहीं चुना गया है. दरअसल, इसके पीछे फेडरेशन की तरफ से तय क्वालिफाइंग मार्क था.
फेडरेशन ने इस इवेंट के लिए 57.62 मीटर का क्वालिफाइंग मार्क तय किया था. लेकिन, अन्नू का फाइनल में बेस्ट थ्रो 57.50 मीटर ही था. साथ ही स्प्रिंटर नित्या गांधे को भी टीम से बाहर कर दिया गया है. महिलाओं की 4x100 मीटर रिले टीम में शामिल नित्या 10 सितंबर को हुए 100 मीटर के फाइनल में 9वें स्थान पर रही थीं.
रिपोर्ट के मुताबिक, AFI के लिए असली टेंशन टीम में चोटिल एथलीट्स की बढ़ी संख्या है. आइची नागोया में गोल्ड मेडल के दावेदारों में शामिल ट्रिपल जंपर प्रवीण चित्रावल की काफ में चोट है.
वहीं, 400 मीटर हर्डलर यशस पलक्ष के भी पैर चोटिल हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट हाई जंपर सर्वेश कुशारे और विमेंस की 100 मीटर हर्डलर ज्योति याराजी को भी हल्की-फुल्की चोटें हैं. रिपोर्ट की मानें तो, लॉन्ग जंपर शाहनवाज खान भी चोटिल हैं.
ये भी पढ़ें : रिजवान-इमाम से 4 घंटे तक चली पूछताछ! ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक करने का है आरोप
मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के मुताबिक,
सेलेक्शन कमिटी ने बैठक कर स्थिति की समीक्षा की है. मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर को चोटों के बारे में पूरी जानकारी जुटाने का काम सौंपा गया है.
सेलेक्शन कमिटी चोटिल एथलीटों की उपलब्धता पर अंतिम फैसला लेने के लिए एक दो दिन में फिर से बैठक करेगी. अगर वे उपलब्ध नहीं होते हैं, तो कमिटी उनकी जगह दूसरे एथलीट्स को चुनेगी.
अविनाश और यशवीर ने बनाई जगहवहीं, लंबे समय बाद चोट से वापसी कर रहे अविनाश साबले ने अपनी जगह पक्की कर ली. उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज जीतकर एशियन गेम्स के लिए टीम में अपनी जगह बना ली है. उनका समय 8:32.39 था, जो AFI की तरफ से तय किए गए 8:36.57 के क्वालिफाइंग स्टैंडर्ड से बेहतर था. वहीं, अभिषेक पाल को टीम से हटा दिया गया है. उन्हें नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने क्लोमीफीन के लिए पोजिटिव पाया था. पाल को 5,000 मीटर और 10,000 मीटर दोनों प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना था.
वहीं, जैवलिन थ्रो में चोटिल नीरज चोपड़ा को रिप्लेस करने के लिए स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री ने यशवीर सिंह को शामिल करने की मंजूरी दी है. यशवीर ने हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज के बाद तीसरे पोजिशन पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था.
वीडियो: कोर्ट के फैसले के बाद भी आसान नहीं विनेश फोगाट की राह, कौन सा नियम रोड़ा बन रहा?










