दिल्ली प्रीमियर लीग में 4 अगस्त को फैंस को जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. बारिश के खलल के बावजूद इस मैच में एक्शन की कोई कमी नहीं थी. नई दिल्ली टाइगर्स और आउटर दिल्ली वॉरियर्स के बीच खेला गया यह मैच सुपर ओवर में पहुंचा. लेकिन मैच जिस अंदाज में टाई हुआ वह क्रिकेट मैदान पर बहुत कम मौकों पर दिखता है.
यकीन करना है मुश्किल! DPL में दिखा गजब का ड्रामा, पैर के सहारे हारता हुआ मैच हो गया टाई
4 अगस्त 2026 को दिल्ली प्रीमियर लीग में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. नई दिल्ली टाइगर्स और आउटर दिल्ली वॉरियर्स के बीच मैच टाई रहा.

बारिश के कारण इस मैच में ओवर की कटौती की गई. मैच 15-15 ओवर का रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए नई दिल्ली टाइगर्स ने 156 रन बनाए. टीम के लिए लक्ष्य ठरेजा ने 62 और कप्तान हिम्मत सिंह ने 61 रन की पारी खेली. हिम्मत सिंह ने पारी में पांच छक्के और चार चौके लगाए.
आखिरी ओवर का रोमांचआउट दिल्ली की ओर से यजस शर्मा ने 52 रन और मोनू शुक्ला ने 45 रन की पारी खेली. आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 14 ओवर में सात विकेट खोकर 147 रन बना लिए थे. उन्हें आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे. क्रीज पर शिवम शर्मा और प्रथम मौजूद थे. ओवर की पहली गेंद पर शिवम शर्मा ने चौका लगाया. अगली बॉल सिंगल रन आया. ओवर की तीसरी बॉल नौ बॉल रही. इसके बाद अगली दो गेंद पर दो रन आए. ओवर की आखिरी गेंद पर जीत के लिए 1 रन चाहिए थे. छठी गेंद पर सिद्धांत शर्मा रन आउट हो गए.
आखिरी गेंद पर प्रथम ने सामने की ओर गेंद को खेला. पहले गेंदबाज ने कोशिश की, लेकिन गेंद निकल गई. इसके बाद हिम्मत सिंह के पास गेंद गई. वह गेंद कलेक्ट नहीं कर पाए. इसके बाद वह थोड़े निराश हो गए. उन्होंने फिर बिना ज्यादा एफर्ट के गेंद को बस पैर से मार दिया. गेंद सीधे स्टंप्स से टकरा गई. तब तक प्रथम क्रीज के अंदर नहीं आ पाए. आउटर दिल्ली की टीम जश्न में डूब गई. हिम्मत सिंह को खुद इस बात की उम्मीद नहीं थी और यह उनके रिएक्शन से साफ नजर आ रहा था. वह चिल्लाने लगे. इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. दोनों टीमों का स्कोर बराबर था फिर मैच सुपर ओवर में पहुंचा.
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया पहुंच गई श्रीलंका, यह खिलाड़ी क्यों नहीं है साथ?
सुपर ओवर में आउटर दिल्ली ने 20 रन आए. उनके बल्लाबेज मोनू शुक्ला ने पांच गेंदों में 20 रन बनाए. नई दिल्ली टाइगर्स की टीम दो विकेट खोकर केवल 6 रन ही बना पाई. आउटर दिल्ली की टीम ने यह मैच अपने नाम किया.
वीडियो: WTC Final के लिए टीम इंडिया को हर हाल में श्रीलंका से जीतना होगा













