
डेस्क पर चस्पा धोनी की तस्वीर
धोनी एक बार फिर वानखेड़े पहुंचे. साल 2017. अब धोनी कप्तान नहीं हैं. कप्तान से भी बढ़कर कुछ हो गए हैं. गॉडफादर टाइप. मुसीबतों में आदमी इन्हीं की शरण में जाता है.
धोनी न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ होने वाली सीरीज़ की तैयारी में जुटे हुए थे. टीम इंडिया मुंबई में ही प्रैक्टिस कर रही है. धोनी नेट्स में थे और उन्होंने खूब बल्ला घुमाया. इसी दौरान एक शॉट बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया. गजब शॉट! डेढ़ कदम आगे बढ़ लॉन्ग-ऑन के ऊपर से लम्बा शॉट. बाउंड्री पार गिरा. लेगस्पिनर की गेंद को टर्न के खिलाफ़ मारने का जो सुख मिल सकता था, धोनी ने वो पूरा सुख उठाया. हम वो शॉट देख मजे ले लेते हैं.
टीम इंडिया इतवार 22 अक्टूबर से न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगी. 25 को दूसरा वन-डे और 29 को आख़िरी वन-डे खेला जायेगा. उसके बाद 1 से 7 नवम्बर के बीच 3 टी-20 मैच खेले जायेंगे.When @msdhoni
— BCCI (@BCCI) October 20, 2017
hits a big one at the Wankhede Stadium, it invariably takes us back to that famous six in 2011. pic.twitter.com/UGZkvpHWJJ










