The Lallantop

एथलीट्स ई-रिक्शा से जाने को मजबूर, नेशनल रिकॉर्ड बनाने के बाद भी बुरा हाल

देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने 5.45 मीटर की छलांग लगाकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया. पिछला रिकॉर्ड 5.41 मीटर का था. जो हाल ही में भुवनेश्वर में कुलदीप कुमार ने ही बनाया था.

Advertisement
post-main-image
देव मीणा और कुलदीप कुमार नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं. (Photo- Special Arrangement)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फेडरेशन कप में देव मीणा और कुलदीप कुमार ने पोल वॉल्ट में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाकर 24 मई को पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • एथलीट्स को पोल्स ले जाने के लिए उचित साधन न मिलने और लंबी पोल्स के कारण ट्रेवल में पहले भी बाधाएं आईं, जिन्हें उन्होंने ई-रिक्शा पर पोल्स लादकर पार किया।
  • सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद खिलाड़ियों की सुविधाओं पर सवाल उठे हैं और उचित ट्रांसपोर्ट व्यवस्था की मांग की जा रही है।

फेडरेशन कप में 24 मई का दिन देव मीणा और कुलदीप कुमार के नाम रहा. दोनों एथलीट्स ने पोल वॉल्ट में नेशनल रिकॉर्ड बनाया. गोल्ड मेडल देव मीणा के नाम रहा. पर मेडल जीतने के बाद एथलीट्स के साथ जो हुआ वो दिल तोड़ने वाला है. देव और कुलदीप को अपने पोल्स ले जाने के लिए ई-रिक्शा का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा. उनकी बदहाली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. 

Advertisement
ई-रिक्शा से ले कर गए पोल्स

इवेंट खत्म होने के बाद दोनों एथलीट्स को होटल लौटना था. साथ में थे 5.45 मीटर के कई पोल. इन पोल्स को ले जाने के लिए उनके पास कोई उचित साधन नहीं था. जिसके बाद देव और कुलदीप ने इसे ई-रिक्शा पर लादने का फैसला किया, और होटल के लिए निकल गए. 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोग सवाल कर रहे हैं कि नेशनल रिकॉर्ड होल्डर्स को इस तरह सफर करना पड़ रहा है. पर यह पहला मौका नहीं है जब पोल वॉल्टर्स को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा है. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 

स्पोर्ट्स अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए. उन्हें इस तरह के स्पोर्ट्स के सामान को ले जाने के लिए अलग गाड़ी का इंतजाम करना चाहिए. 

Advertisement
.
वीडियो पर आए कॉमेंट.

पीटर सालजार नाम के यूजर ने लिखा, 

यह बहुत शर्मनाक है. जहां हमारे मिनिस्टर 35 कार के कॉनवाय में ट्रेवल करते हैं, हम खिलाड़ियों को बेसिक चीजे नहीं दे पा रहे हैं. वह भी उन खिलाड़ियों को जिन्होंने देश का नाम रोशन किया.

 

.
वीडियो पर आए कॉमेंट.

तजिंदर सिंह गिल नाम के यूजर ने लिखा, 

शर्मनाक. हम दुनिया के टॉप खिलाड़ियों को कैसे हराएंगे, अगर हमारे गरीब एथलीट्स को बेसिक चीजें ही नहीं दी जाएंगी.

 

.
वीडियो पर आए कॉमेंट.
पहले भी झेल चुके हैं परेशानी

देव मीणा और कुलदीप ही वो एथलीट्स थे, जिन्हें कुछ समय पहले ट्रेन में चढ़ने से रोक दिया गया था. क्योंकि उनके पास लंबे-लंबे पोल्स थे. दोनों ने कई घंटों तक स्टेशन पर इंतजार किया था. उनसे भारी-भरकम फीस भी ली गई. 

उस वक्त दोनों प्लेयर्स ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर करके सरकार से मदद मांगी थी. लेकिन समस्या जस की तस है. दोनों को अभी भी शहर के अंदर ट्रैवल करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है.

बता दें कि देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने 5.45 मीटर की छलांग लगाकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया था. पिछला रिकॉर्ड 5.41 मीटर का था. जो हाल ही में भुवनेश्वर में कुलदीप कुमार ने ही बनाया था. काउंटबैक के आधार पर देव कुमार मीणा ने गोल्ड मेडल जीता. कुलदीप को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.

वीडियो: IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन, क्या टीम इंडिया के कप्तान बनेंगे शुभमन गिल?

Advertisement