रोहित शर्मा की लॉर्ड्स में सेंचुरी के बाद अब इंडियन फैंस अगली ODI सीरीज का इंतजार कर रहे हैं. टीम इंडिया को अब अगली सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ सितंबर में खेलनी है. लेकिन, इस सीरीज में टीम इंडिया कई प्रमुख प्लेयर्स के बिना उतरेगी. घबराइए नहीं, रोहित शर्मा का नाम उस लिस्ट में नहीं है. दरअसल, ये सीरीज एशियन गेम्स के शेड्यूल के साथ टकरा रही है. यही कारण है कि कई प्रमुख प्लेयर्स इस सीरीज में नहीं दिखेंगे.
बुमराह, श्रेयस समेत 8 प्लेयर्स ODI सीरीज में नहीं खेलेंगे, रोहित को लेकर क्या पता चला?
वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच टीम इंडिया को 3 मैचों की ODI सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में Jasprit Bumrah, Shreyas Iyer समेत 8 प्लेयर्स इस सीरीज में नहीं खेलेंगे. सेलेक्टर्स को पूरी नई टीम उतारनी होगी.

इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान होनी है. वहीं, जापान में होने वाले एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट के मुकाबले 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेंगे. दोनों टूर्नामेंट की तारीखें टकराने के कारण सेलेक्टर्स को दो अलग-अलग स्क्वॉड तैयार करने होंगे.
एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम इंडिया की टी20 टीम अनाउंस हो चुकी है. इसमें शामिल कुल 8 खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे. इनमें श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं.
अभी इंग्लैंड में हाल ही में खत्म हुई सीरीज में श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह ODI सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे. वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा चोट के चलते उस सीरीज में नहीं खेल पाए थे. अभी फिलहाल दोनों रिहैब से गुजर रहे हैं. ऐसे में इनकी मौजूदगी फिटनेस पर ही डिपेंड करेगी.
ये भी पढ़ें : सब्जी बेची, ई-रिक्शा चलाया, कहानी झंडू कुमार की, जिन्होंने कॉमनवेल्थ में जीता देश का पहला मेडल
किसे मिल सकता है मौका?सेलेक्टर्स के लिए वेस्टइंडीज टूर के लिए टीम सेलेक्ट करना बड़ी चुनौती होगी. लेकिन, ये यंग्सटर्स के लिए बढ़िया मौका हो सकता है. यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और आयुष बदोनी को इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिल सकती है. वहीं, अनुभवी रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को भी इस सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है. दोनों लंबे समय से टेस्ट फॉर्मेट बॉलर बनकर रह गए हैं.
वहीं, एशियन गेम्स की बात करें तो, इसमें भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर करते दिखेंगे. वहीं, तिलक वर्मा को उनका डिप्टी बनाया गया है. टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं.
एशियन गेम्स में पिछली बार टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल जीता था. इस बार भी टीम के पदक जीतने की उम्मीद है. लेकिन, चुनौती ये है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में भी टीम को मजबूत प्रदर्शन करना है. ऐसे में सेलेक्टर्स उन प्लेयर्स को ट्राई करना चाहेंगे, जो लंबे समय से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं. अगर यह मौका सही तरीके से भुनाया गया तो वेस्टइंडीज सीरीज टीम इंडिया को कई बडिंग स्टार्स दे सकता है.
वीडियो: हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह, चोटिल हैं टीम इंडिया के कई प्लेयर्स










