The Lallantop

विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल से किया था बाहर, हाईकोर्ट ने WFI को लगाई फटकार

Vinesh Phogat Asian Games: विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने 30 और 31 मई को आयोजित ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देते हुए WFI को भी फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि खिलाड़ियों को कुछ मामलों में छूट दी जा सकती है.

Advertisement
post-main-image
कोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियाई गेम्स के ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी. (फोटो-इंडिया टुडे)

दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलवान विनेश फोगाट को 2026 के एशियन गेम्स (Asian Games) में भाग लेने की अनुमति दी है. रेसलर के लिए यह बड़ी कानूनी राहत है. हाईकोर्ट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (WFI) को फटकार भी लगाई है. अदालत ने सवाल किया कि जब खिलाडियों को पहले से ऐसी छूट मिल रही है तो फिर अब ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है? विनेश ने कोर्ट से 30 और 31 मई को एशियन गेम्स के लिए होने वाले ट्रायल में भाग लेने के लिए अनुमति की याचिका लगाई थी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की बेंच ने केंद्र सरकार से कहा कि विनेश फोगाट की फिटनेस परखने के लिए एक एक्सपर्ट पैनल बनाया जाए. सरकार की ओर से बताया गया कि कुछ मामलों में खिलाड़ियों को पात्रता नियमों में छूट दी जा सकती है. इसके बाद कोर्ट ने केंद्र को विशेषज्ञों की टीम बनाने का आदेश दिया. साथ ही, सरकार को निर्देश दिया है कि रेसलर को ट्रायल में हिस्सा लेने का मौका मिले.

कोर्ट ने कहा, ‘बदले की भावना नहीं रखें’

आपको बता दें कि WFI ने विनेश फोगाट पर 26 जून तक का बैन लगा रखा है. अदालत ने विनेश को WFI के कारण बताओ नोटिस का विस्तृत जवाब देने के लिए कहा है. फेडरेशन ने विनेश पर डिसिप्लिन और डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया. विनेश की तरफ से कहा गया कि जहां इंटरनेशनल लेवल पर मैटरनिटी लीव पर गई महिला एथलीट्स की रैंकिंग को सुरक्षित रखा जाता है. वहीं WFI के नए नियमों में ऐसा कुछ नहीं है. पहले कोर्ट ने WFI से इस याचिका पर जवाब मांगा था. अब कोर्ट ने कहा, 

Advertisement

‘विनेश 2025 में मां बनी हैं और भारत में मां की ममता को हम पूजते हैं. इसे गलत तरह से नहीं देखना चाहिए. उन्होंने देश के लिए जितने मेडल्स जीते हैं उसके बदले में उनसे ‘बदले की भावना’ रखना ठीक नहीं है. जो भी मामला हो खेल में कोई कमी नहीं आनी चाहिए.’

ये भी पढ़ें: WFI के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं विनेश, जज ने नहीं दी राहत

इससे पहले कोर्ट ने क्या कहा था?

इससे पहले जस्टिस कौरव ने कहा था कि विनेश को पहले ही फेडरेशन की तरफ से ‘अयोग्य’ घोषित कर दिया गया है. लेकिन कोर्ट केवल एक पक्ष की बात सुनकर फैसला नहीं सुना सकता है. उन्होंने फेडरेशन को जवाब फाइल करने का आदेश दिया. बता दें, WFI ने 9 मई को एशियाई गेम्स के लिए होने वाले ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडियों के लिए एक नोटिस जारी किया था. इसी नोटिस में उनपर डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा और उन्हें अयोग्य बता दिया गया. 

Advertisement

वीडियो: विनेश फोगाट ने कुश्ती में वापसी का किया ऐलान, इस ओलंपिक के लिए करेंगी तैयारी

Advertisement