कुछ बात करने से पहले 2012 चुनावों में डिबाई विधान सभा का हाल जान लीजिए
2012 चुनाव 1. भगवान् शर्मा (सपा) 62969 वोट 2. राजवीर सिंह (जनक्रांति पार्टी) 59372 वोट 3. विनोद उपाध्याय (बसपा) 38160 वोट 4. चरण सिंह (निर्दलीय) 5093 वोट
किस्सा
2016 में राज्य सभा के लिए सपा के दो विधायकों ने भाजपा के लिए क्रॉस वोटिंग की थी. डिबाई सीट से भगवान शर्मा और शिकारपुर सीट से उनके भाई मुकेश पंडित. दोनो सपा में अपनी उपेक्षा से नाराज़ थे. सपा छोड़कर भाजपा में जाने की फिराक में थे और ऐसा किया भी.भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित करियर की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता अमरमणि त्रिपाठी के ड्राइवर हुआ करते थे. पंडित ने मधुमिता शुक्ला मर्डर केस में अमरमणि के खिलाफ गवाही भी दी थी. अमरमणि की ही तरह गुड्डू ने दल बदल की सियासत की है. 2007 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीते और 2012 में सपा के टिकट पर. 2017 के लिए भी दोनों भाइयों ने सपा में बात न बनते देख भाजपा में टिकट की दावेदारी की. दोनो को उम्मीद थी कि भाजपा से टिकट मिल जाएगा.
भाजपा की लिस्ट में जब नाम नहीं मिला तो गुड्डू भैया के आंसू छलक आए. जनता और मीडिया को दुखड़ा सुनाया. इसके बाद उन्होंने रालोद से टिकट की गुज़ारिश की जो मान ली गई. स्थानीय लोगों के अनुसार उन्हें इसका नुक्सान उठाना पड़ सकता है.

आंसू बहाते हुए गुड्डू पंडित
डिबाई का जातीय गणित
डिबाई विधानसभा क्षेत्र के जातीय आंकड़ों की बात करें, तो यहां लोध राजपूत मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक करीब 92,000 है, जो निर्णायक साबित होती है. इसके अलावा मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 38,000, क्षत्रिय 16,000 और जाट मतदाताओं की लगभग 18,000 संख्या है. इसी वजह से लोधियों के नेता माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का यहां की राजनीति में खासा दखल है.
2017 में डिबाई से रालोद ने गुड्डू पंडित को टिकट दिया है. गुड्डू पंडित के बारे में हम आपको बता ही चुके हैं.
भाजपा से डॉ अनीता लोधी राजपूत को टिकट मिला है. अनीता का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. डिबाई सीट लोधी बाहुल्य है और भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का गढ़ मानी जाती है.

अनीता लोधी राजपूत
सपा ने हरीश लोधी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है. हरीश लोधी भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए हैं.

हरीश लोधी
इस चुनाव में जाति के आधार पर कितना वोट पड़ेगा इसका पता तो नतीजे आने पर ही पता चलेगा. हमारी दो टीमें हीरा और मोती आप तक चुनाव की सबसे चौकस और चौचक कवरेज लेकर आएगी, साथ बने रहिएगा.
नमूना देखिएगा?
अभी बहुत कुछ है आपके लिए
https://www.youtube.com/watch?v=qk0alksFn7o
ये भी पढ़ें :
मधुमिता शुक्ला: जिसके क़त्ल ने पूर्वांचल की राजनीति को बदल दिया













