भारत ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में 22 फरवरी को पहला सुपर-8 मैच साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ खेला. अहमदाबाद में हुए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया (Team India) को 76 रनों से हराया. इस बड़ी हार के बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट काफी डाउन हो गया. इससे, उसकी सेमीफाइनल में जाने की राह मुश्किल हो गई. साउथ अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम की खूब आलोचना हुई. इस बीच, बीबीसी के एक्स जर्नलिस्ट रिफत जावेद (Rifat Jawaid) ने X पर पोस्ट कर टीम इंडिया पर निशाना साधा. इसके बाद, पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने उन्हें रिप्लाई किया. फिर, इन दोनों में बात इतनी बढ़ गई कि वो पर्सनल लेवल तक पहुंच गई.
आकाश चोपड़ा से X पर भिड़े पत्रकार रिफत जावेद, बात पर्सनल हो गई!
साउथ अफ्रीका (South Afirca) से भारत (India) को मिली हार के बाद आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) और पत्रकार रिफत जावेद (Rifat Jawaid) एक्स पर भिड़ गए. दोनों को बीच इतनी बहस हुई कि बात पर्सनल मामले तक पहुंच गई.


ये भी पढ़ें: चेन्नई में होगी रनों की बारिश? चेपॉक की पिच का कितना बदल गया है मिजाज
रिफत ने एक्स पर क्या लिखा?टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका से हारने के बाद जर्नलिस्ट रिफत जावेद ने अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने गौतम गंभीर और अजित आगरकर को टैग करते हुए एक्स पर लिखा,
टीम हिंदुत्व'को साउथ अफ्रीका ने बेइज्जत किया. कट्टर गौतम गंभीर और अजित आगरकर को लगता है कि कम्युनल एजेंडा उन्हें वर्ल्ड कप जिता सकता है. सिर्फ सपने देखते रहो.

पत्रकार रिफत जावेद की यह पोस्ट पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को नागवार गुजरी. उन्होंने जावेद को रिप्लाई करते हुए एक्स पर लिखा,
फॉरमर मैनेजिंग एडिटर टीवी टुडे और 12 साल बीबीसी में एडिटर रहने वाले. इतने अच्छे करियर वाले इंसान की यह सोच बहुत खराब है. इंडियन क्रिकेट इस बात का नायाब उदाहरण है कि मेरिटोक्रेसी को कैसे सेलिब्रेट किया जाता है? क्या 15 तारीख को 'टीम इस्लाम; इंडिया से हार गई. रिफत? दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान में जो होता है उसके बारे में खुद का अनुभव बताया है. क्या हमारे पड़ोसियों के बारे में भी आपकी यही राय थी. रिफत? प्लीज मुझे बताओ कि यह रिफत का फेक अकाउंट है.

आकाश चोपड़ा के इस रिप्लाई के बाद रिफत जावेद बिलबिला उठे. इस दौरान उन्होंने पूर्व क्रिकेटर को संघी सोच वाला करार दिया. रिफत ने लिखा,
आपने इस मामले में पाकिस्तान को घसीटकर अपनी संघी सोच दिखाई. इससे मेरी बात साबित होती है. सिराज ने पहले मैच में 3 विकेट लिए. वह अगले 4 मैचों में बाहर हो गए. टीम इंडिया सरफराज खान और मोहम्मद शमी को नजरअंदाज कर रही है. शमी के बारे में पूछे जाने पर आगरकर मुस्कराते हैं. क्या यह 'टीम हिंदुत्व' नहीं है?

रिफत रुके नहीं. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए. आकाश चोपड़ा ने उन्हें फिर रिप्लाई किया. आकाश ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा.
पाकिस्तान का नाम लेना आपको अच्छा नहीं लगता. अगर मेरी वजह से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए सॉरी. साउथ अफ्रीका से हारने के बाद जिस टीम को आपने 'टीम हिंदुत्व' कहा था. उसने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पहले मैच के बाद से आईसीसी वाइट बॉल टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते थे. एक हार और आपने अपनी सोच दिखा दी. अभी टूर्नामेंट में हम जीवित हैं. आइए उस देश का साथ दें जिसमें हम रहते हैं. एक बार मेरे साथ बोल दो जय भारत.

रिफत ने फिर दिया रिप्लाई
आकाश चोपड़ा के इस ट्वीट के बाद रिफत जावेद ने फिर उनको रिप्लाई किया. उन्होंने गौतम गंभीर और अजित आगरकर को टैग करते हुए लिखा,
भारतीय मुसलमानों को किसी दूसरे देश से न जोड़ें. क्योंकि आपको उनके विचार बेबाक और नापसंद लगते हैं. बेशक हमें टीम इंडिया को सपोर्ट करना चाहिए. जो असली मेरिट को सेलिब्रेट करती है न कि फेवरिटिज्म और कट्टरता को. गौतम गंभीर और अजित आगरकर की नाकाबिलियत को सामने लाने के लिए मेरे साथ जुड़ें.

आकाश चोपड़ा और रिफत जावेद एक दूसरे को रिप्लाई करते रहे. लेकिन बहस में कोई पीछे हटने को तैयार नहीं था. इस दौरान यह मामला व्यक्तिगत हो गया. रिफत जावेद ने आकाश चोपड़ा पर पर्सनल अटैक किया. उन्होंने पोस्ट कर लिखा,
पहले कौन किसकी टाइमलाइन पर गया? मेरी आपसे सिर्फ एक बार बातचीत हुई है. जब आपका टेस्ट करियर 10 मैच और 400 से कुछ ज्यादा रनों के बाद खत्म हो गया. आप बीबीसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट के लिए मेरे पास आए थे. मैंने कोशिश की. लेकिन तब बीबीसी को आपसे कहीं बड़े प्रोफाइल वाले क्रिकेटर की जरूरत थी.

कुल मिलाकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार के बाद शुरू हुई यह बहस पर्सनल लेवल तक पहुंच गई है. वैसे जहां से इस पूरे बहस की शुरुआत हुई, टीम इंडिया अब भी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना सकती है. अगर साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा देती है तो टीम इंडिया को क्वालिफाई करने के लिए सिर्फ अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे. यानी सब कुछ भारतीय प्लेयर्स के हाथों में ही होगा.
वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके













.webp?width=275)

.webp?width=120)

.webp?width=120)
