The Lallantop

ऑस्ट्रेलिया ने खेला बड़ा दांव, अहम मैच से पहले 6 मैचों में 299 रन कूटने वाले प्लेयर को किया शामिल

श्रीलंका (Sri Lnaka) के खिलाफ मैच से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने अपने स्क्वॉड में धांसू प्लेयर को शामिल किया है. 16 फरवरी को खेला जाने वाला मैच दोनों टीमों के लिए अहम है.

Advertisement
post-main-image
ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप में स्ट्रगल कर रहा है. (फोटो- PTI)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) में ऑस्ट्रेलियाई टीम दमदार परफॉर्मेंस करने में नाकाम रही है.  वह दो मैचों में सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई. 11 फरवरी को उसने अनएक्सपीरिएंस्ड आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की. इसके बाद, वह जिम्बाब्वे के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो गई. जिम्बाब्वे ने अपसेट करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से पीटा. इस हार के बाद उसके सुपर 8 में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है. उसका अगला मुकाबला 16 फरवरी को श्रीलंका से है. दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मैच है. मुकाबला जीतने वाली टीम की उम्मीदें सुपर 8 में जाने के लिए जिंदा रहेंगी. इसी चीज को नोटिस करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टी20 वर्ल्ड कप टीम में धांसू बैटर को शामिल किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
स्टीव स्मिथ टीम से जुड़े

ऑस्ट्रेलिया ने अपने 15 मेंबर्स वाले टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में अनुभवी बैटर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को ऑफिशियली शामिल कर लिया है. वह टीम में जोश हेजलवुड की जगह लेंगे. हेजलवुड चोट की वजह से पहले ही टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे. इसके बाद, कप्तान मिचेल मार्श प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए. इसकी वजह से वह आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेल पाए. इन दोनों मैचों में ट्रेविस हेड कप्तान रहे. मिचेल मार्श की चोट को नोटिस करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ को टीम में शामिल करने का फैसला किया. वह कुछ दिन पहले श्रीलंका पहुंच गए थे. वहीं,  16 फरवरी को उन्हें ऑफिशियली वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल किया गया. इससे पहले, रविवार को उन्होंने कैंडी में टीम के साथ ट्रेनिंग की.  

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने हाथ तक नहीं मिलाया, रोहित तो वसीम अकरम से गले मिल लिए, पाकिस्तानी क्या बोले?

Advertisement
मिचेल मार्श ने की प्रैक्टिस

टेस्टिकुलर इंजरी के चलते पिछले दो मैचों में बाहर रहे मिचेल मार्श ने 15 फरवरी को ट्रेनिंग की. इस दौरान वह सजह दिखे. रनिंग और फील्डिंग करते समय वह आसानी से मूव कर रहे थे. वह श्रीलंका के खिलाफ मस्ट विन मैच में वापसी की कोशिश में हैं. उन्होंने 45 मिनट तक बैटिंग की.

जबरदस्त फॉर्म में हैं स्मिथ

मौजूदा समय में स्टीव स्मिथ शानदार फॉर्म में हैं. बिग बैश लीग 2025-2026 में उनके बल्ले से खूब रन निकले. उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए 6 मैचों में 299 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी निकलीं. उनका हाईएस्ट स्कोर 100 रन रहा. शायद, उनकी इसी परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम को श्रीलंका के खिलाफ मैच में उनसे शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद रहेगी.

ऑस्ट्रेलिया का अपडेटेड टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड

मिचेल मार्श (कप्तान),  जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनोली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा. ट्रेवलिंग रिजर्व- सीन एबट.

Advertisement

वीडियो: T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की टीम को क्यों याद आ रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement