The Lallantop

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की जीत पर मंडरा रहा बारिश का खतरा

Ind vs SL : कोलंबो टेस्ट का 27 अगस्त को आख‍िरी दिन है. टीम इंडिया को जीत के लिए मेजबान श्रीलंकाई टीम को पहले ऑलआउट करना है. फिर जो टारगेट मिलेगा, उसे चेज करना है. ऐसे में बारिश का खलल मैच को ड्रॉ की तरफ धकेल सकता है.

Advertisement
post-main-image
कोलंबो टेस्ट जीतने पर टीम इंडिया सीरीज क्लीन स्वीप कर लेगी. (फोटो-AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया ने कोलंबो टेस्ट मैच की पहली पारी में 9 विकेट पर 503 रन बनाए और इस मैच में जीत के करीब पहुंच गई है।
  • बारिश के कारण अंतिम दिन खेलने में दिक्कत हो सकती है, जिससे टीम इंडिया की जीत पर खतरा मंडरा रहा है और मैच ड्रॉ हो सकता है।
  • अगर टीम इंडिया कोलंबो में जीत दर्ज करती है तो वह WTC साइकिल में चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी और फाइनल के लिए बेहतर स्थिति बनाएगी।

टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट में जीत दर्ज करने से थोड़ी ही दूर है. मेजबान श्रीलंका दूसरी इनिंग्स में 6 विकेट गंवा चुकी है. हालांकि, पहले गॉल और अब कोलंबो में सेंचुरी जड़ने वाले सोनल दिनुशा स्ट्राइक पर हैं. लेकिन, टीम इंडिया और जीत के बीच सिर्फ वो नहीं हैं. टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है.

Advertisement

27 अगस्त को मुकाबले का आख‍िरी दिन है. श्रीलंकाई टीम के पास 16 रनों की लीड है और हाथ में 4 विकेट हैं. वेदर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हर सेशन में बारिश का खतरा है. ऐसे में अगर भारतीय बॉलर्स 4 विकेट झटकने में देरी करेंगे तो ये मैच ड्रॉ भी हो सकता है.

ध्रुव और देवदत्त की सेंचुरी के कारण भारत को बढ़त

मुकाबले की बात करें तो, पहली इनिंग्स में टीम इंडिया ने जबरदस्त बैटिंग की. देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की सेंचुरी के दम पर टीम ने 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोष‍ित कर दी. इसके जवाब में मेजबान टीम की ओर से सोनल‍ दिनुशा (103) और पासिंदु सूरियाबंदरा (80) ने फाइटबैक किया. लेकिन, फॉलोऑन नहीं बचा सके.

Advertisement

मेजबान टीम ने फॉलोऑन करते हुए दूसरी इनिंग्स में भी अच्छी शुरुआत की. तीसरे विकेट के लिएा पासिंदु सूरियाबंदरा (92) और कमिंदु मेंडिस (55) के बीच 115 रनों की पार्टनरश‍िप भी हुई. लेकिन, कमिंदु के आउट होते ही टीम इंडिया के बॉलर्स ने मैच में वापसी कर ली. महज 40 रनों के भीतर उन्होंने 4 विकेट झटक लिए. बारिश के कारण चौथे दिन स्टंप्स जल्दी हो गया. श्रीलंकाई टीम ने तब तक 6 विकेट पर 229 रन जोड़ लिए थे. 

ये भी पढ़ें : PCB से जुड़ी पाकिस्तानी कंपनी दुनियाभर में दिखाएगी भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज!

श्रीलंका को सोनल से उम्मीद

हालांकि, अब तक श्रीलंकाई टीम की लीड महज 16 रनों की है. लेकिन, अच्छी बात ये है कि पूरी सीरीज में टीम इंडिया के बॉलर्स के लिए सिरदर्द बने सोनल दिनुशा अब भी स्ट्राइक पर हैं. उन्होंने अब तक इस सीरीज में 100, 84 और 103 रनों की पारी खेली है. ऐसे में मेजबान टीम को पूरी उम्मीद होगी कि सोनल अंतिम दिन मैच को ड्रॉ की तरफ धकेल सकेंगे.

Advertisement

स्ट्राइक पर सोनल के साथ केशारा नुवांथा हैं. सोनल ने जहां अब तक 7 रन बनाए हैं. केशारा ने 3 रन जोड़े हैं. दोनों के बीच 11 रनों की पार्टनरश‍िप हो चुकी है. लेकिन, सबसे खास बात ये कि दोनों ने मिलकर अब तक 50 गेंदें खेल ली हैं. ऐसे में अंतिम दिन उनके ऊपर लीड को कम से कम 150 के पार पहुंचाने की चुनौती होगी. श्रीलंकाई टीम के लिए अच्छी चीज ये है कि पूरे दिन खेल पर बारिश का खतरा है.

मौसम को लेकर क्या है अपडेट?

Accuweather के मुताबिक, 27 अगस्त को पूरे दिन बार‍िश होने की संभावना है. सुबह 9 बजे से आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है. वहीं, अगले 3 घंटों में बारिश की पूरी संभावना है. दूसरा सेशन भी बादलों के बीच ही शुरू होगा. लेकिन, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा बारिश का खतरा भी बढ़ता जाएगा. अंतिम सेशन में भी बारिश की बहुत आशंका है. हालांकि, शाम 5 बजे के आसपास थोड़ी राहत मिल सकती है. ऐसे मौसम के कारण दिन भर उमस रहने की उम्मीद है. वहीं, ह्यूमिडिटी भी 84 प्रतिशत तक पहुंच सकता है.

क्या है WTC फाइनल का गण‍ि‍त?

टीम इंडिया वर्तमान में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनश‍ि‍प (WTC) साइकिल में 5वें नंबर पर है. कोलंबो में जीत उसे चौथे पायदान पर ला देगी. वहीं, इससे WTC फाइनल की तरफ भी एक मजबूत कदम चलने में मदद मिलेगी. टीम इंडिया को अब बचे हुए साइकिल में कुल 7 मुकाबले खेलने हैं. इनमें दो कीवियों के ख‍िलाफ न्यूजीलैंड में खेलना है. वहीं, 5 ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ घर पर खेलना है. ऐसे में कोलंबो में जीत के बाद उन्हें 7 में से 5 मुकाबले ही जीतने होंगे. अगर ये मैच ड्रॉ हो गया तो टीम इंडिया को अगले 7 में 6 मैच जीतने का टारगेट मिलेगा. वो काफी मुश्किल हो जाएगा. 

वीडियो: शुभमन गिल को खिलाड़ियों की फिटनेस की चिंता, आखिर गलती किसकी है?

Advertisement