The Lallantop

शाहिद अफरीदी को आखिरी मैच में जो छूट मिली, उससे गेल पक्का नाराज होंगे

और महीनों बाद गेंद पकड़ने वाले अफरीदी ने अपनी दूसरी ही गेंद पर कमाल कर दिया.

Advertisement
post-main-image
अफरीदी को रनर लेकर खेलने की छूट मिली थी.
31 मई को आईसीसी ने एक चैरिटी मैच करवाया. वेस्टइंडीज में आए तूफान से पीड़ित लोगों की मदद के लिए. मैच हुआ वर्ल्ड इलेवन वर्सेज वेस्टइंडीज के बीच. खेला गया लॉर्ड्स में. और क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले इस मैदान में टी20 की सबसे माहिर टीम का जलवा दिखा. वेस्टइंडीज ने ये मैच 72 रनों से जीत लिया. इस मैच की एक और खास बात थी. वो ये कि ये मैच शाहिद अफरीदी का आखिरी इंटरनैशनल मैच था. रिटायरमेंट तो वो पहले ही ले चुके थे, मगर उन्हें खास ये मैच खेलने के लिए बुलाया गया था. इयोन मॉर्गन के चोटिल होने के कारण वो ही वर्ल्ड इलेवन के कप्तान थे. भले ही उनकी टीम ये मैच हार गई पर अफरीदी ने कमाल कर दिया.
बात मैच के 12वें ओवर और अफरीदी के पहले ओवर की है. सामने थे आंद्रे फ्लेचर. पहली गेंद डॉट गई. दूसरी ही गेंद पर फ्लेचर जोशिया के आगे बढ़ गए और अफरीदी की फिरकी में फंस गए. गेंद ने गजब की स्पिन ली और गई सीधा विकेटकीपर ल्यूक रॉन्ची के हाथ में. फ्लेचर स्टंपिंग आउट हो गए. अफरीदी ने मार्च में पाकिस्तान सुपर लीग के खत्म होने के बाद ये पहला ओवर डाला था. और इस पहले ही ओवर में कमाल कर दिया. देखें ये विकेट - अफरीदी ने अपने इस आखिरी स्पेल में 4 ओवर में 34 रन दिए और विकेट लिया. एक और मजेदार बात हुई अफरीदी की बैटिंग के वक्त. अफरीदी जब बैटिंग करने आए तो उनके साथ एक रनर भी आया. जबकि अब नियम है कि बैट्समैन रनर नहीं यूज कर सकता है. पर इस मैच के लिए इसकी परमिशन दे दी गई. अफरीदी हालांकि इस मैच में बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके. 12 बॉलों पर 11 रन बनाए. मगर ये पक्का है कि क्रिस गेल इस बात से जरूर नाराज हुए होंगे क्योंकि उनकी बल्लेबाजी के वक्त वो इसका फायदा नहीं उठा सके, जबकि अफरीदी से ज्यादा इसकी जरूरत क्रिस गेल को रहती है.


खैर इस मैच में अफरीदी तो नहीं ही चले, उनके अलावा भी वर्ल्ड इलेवन के बल्लेबाजों का बुरा हाल रहा. तमीम इकबाल, रॉन्ची, बिलिंग्स और कार्तिक तो दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके. तभी पूरी टीम 127 रन पर सिमट गई. देखें स्कोरकार्ड -
वर्ल्ड इलेवन का स्कोरकार्ड.
वर्ल्ड इलेवन का स्कोरकार्ड.

वेस्टइंडीज ने इससे पहले खेलते हुए 199 रन बनाए थे. गेल तो इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके मगर इविन लेविस, मार्लन सैमुअल्स, दिनेश रामदीन और आंद्रे रसेल ने जमकर बॉलरों को धोया, जिसकी बदौलत ही वेस्टइंडीज ने ये चैरिटी मैच जीता. देखें स्कोरकार्ड -
वेस्टइंडीज का स्कोरकार्ड.
वेस्टइंडीज का स्कोरकार्ड.



ये भी पढ़ें -
जब इंडिया में एक बॉलर स्टंप उखाड़कर बैट्समैन को मारने लगा

11 साल में सिर्फ 20 मैच खेलने वाला खिलाड़ी, जो ठीक से खेलता तो इंडिया को धोनी न मिलता

IPL-2018 के उस घातक गेंदबाज़ का इंटरव्यू जिसने 10 की उम्र में यॉर्कर से बैट्समैन का पैर तोड़ दिया था

जब कुंबले की एक गेंद ने इस इंडियन विकेटकीपर का करियर खत्म कर दिया

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement